21 July, 2025
GK Update
Wed 16 Jul, 2025
राष्ट्रीय समाचार
कार्यालयों पर "तेल और चीनी बोर्ड" लगाने की सलाह
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने कार्यस्थलों, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में "तेल और चीनी बोर्ड" लगाने की सलाह दी है।
- इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों और आम लोगों को रोजमर्रा के खाने—जैसे समोसा, कचौड़ी, फ्रेंच फ्राइज, जलेबी आदि—में कितना तेल और चीनी होता है, इसकी स्पष्ट जानकारी देना है, ताकि वे अधिक सचेत और स्वस्थ विकल्प चुन सकें।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पहली बार दो ऑनलाइन सैंड आर्ट पाठ्यक्रम शुरू
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने पहली बार दो ऑनलाइन सैंड आर्ट पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।
- ये पाठ्यक्रम पद्मश्री सम्मानित एवं विश्वप्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के सहयोग से विकसित किए गए हैं और SWAYAM पोर्टल पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।
सैंड आर्ट (रेत कला) के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर पुरस्कार :
|
"स्टैटैथॉन - विकसित भारत की ओर एक डेटा यात्रा" नामक ग्रैंड चैलेंज का शुभारंभ
- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने 15 जुलाई 2025 को शिक्षा मंत्रालय (MoE) के नवाचार प्रकोष्ठ के सहयोग से "स्टैटैथॉन - विकसित भारत की ओर एक डेटा यात्रा" नामक ग्रैंड चैलेंज का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) :
दो प्रमुख संस्थाओं के एकीकरण से बना:
प्रमुख कार्य :
|
|
स्किल इंडिया मिशन के 10 वर्ष
- स्किल इंडिया मिशन ने 15 जुलाई 2025 को 10 वर्ष पूरा किया।
- स्किल इंडिया मिशन (Skill India Mission) की शुरुआत 15 जुलाई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को उद्योग से जुड़े कौशल से लैस करना, रोजगार, उद्यमिता और आजीविका के अवसर बढ़ाना था।
स्किल इंडिया मिशन :
|
राज्य विशेष समाचार
अदिति स्कीम का शुभारंभ
- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 15 जुलाई 2025 को हरियाणा के पानीपत में अदिति स्कीम (ADITI Scheme) का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया।
- इस योजना के तहत MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों) को ऊर्जा दक्ष तकनीकों को अपनाने के लिए सहायता दी जाएगी।
हरियाणा :
|
पहली 'रो-रो' (रोल ऑन-रोल ऑफ) फेरी सेवा
- गोवा सरकार ने मंडोवी नदी पर पहली 'रो-रो' (रोल ऑन-रोल ऑफ) फेरी सेवा का शुभारंभ किया।
- इस नई सेवा का उद्देश्य चोराओ द्वीप को राज्य की राजधानी पणजी से जोड़ना है, जिससे वहां के स्थानीय निवासियों और यात्रियों के लिए यातायात और संपर्क आसान हो सकेगा।
गोवा :
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
SCO बैठक में पहलगाम मुद्दा
- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चीन के तिआनजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) विदेश मंत्रियों की बैठक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
RSPL को SMCPGL में 100% शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी
- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा SMC पावर जेनरेशन लिमिटेड में 100% शेयरधारिता के अधिग्रहण से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी।
- रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड (RSPL) एक निजी लिमिटेड कंपनी है जो लौह अयस्क और मैंगनीज अयस्क के खनन और फेरो मिश्र धातुओं के विनिर्माण का व्यवसाय करती है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत का कुल निर्यात
- भारत का कुल निर्यात—जिसमें वस्तुएं (Merchandise) और सेवाएं (Services) दोनों शामिल हैं—अप्रैल-जून 2025 की तिमाही में 5.94% की वृद्धि के साथ 210.31 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष (अप्रैल-जून 2024) में यह आंकड़ा 198.52 अरब डॉलर था।
सम्बन्धित तथ्य :
वस्तु निर्यात (Merchandise Exports):
|
सेवाओं का निर्यात (Services Exports):
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
एक्सिओम मिशन 4 (Axiom Mission 4, Ax-4)
- भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री, 18 दिन का अंतरिक्ष मिशन पूरा कर 15 जुलाई 2025 को कैलिफोर्निया के पास प्रशांत महासागर में सफल स्प्लैशडाउन किया।
एक्सिओम-4 मिशन :
|
दल:
|
प्रथम कार्बन फाइबर कृत्रिम पैर का किया अनावरण
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और एम्स बीबीनगर, तेलंगाना ने संयुक्त रूप से भारत का पहला स्वदेशी, कम लागत वाला, उच्च गुणवत्ता का कार्बन फाइबर फुट प्रोस्थेसिस (ADIDOC – Indigenously Developed Optimised Carbon Foot Prosthesis) 14 जुलाई 2025 को लॉन्च किया।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
ICAR का 97वां स्थापना दिवस
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के 97वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।
- यह कार्यक्रम 16 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली स्थित सी. सुब्रमण्यम हॉल, एनएएससी कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) :
प्रमुख संस्थान :
|
|
CSC का 16वां स्थापना दिवस
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का 16वां स्थापना दिवस 16 जुलाई 2025 को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका में मनाया गया।
- 16वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में AI सेवाएं, डिजिटल नवाचार, सेवा विस्तार और ग्रामीण सशक्तिकरण पर जोर दिया गया एवं उत्कृष्ट विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (VLE) और कम्युनिटी लीडर्स को सम्मानित किया गया।
कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) :
|
रक्षा समाचार
भारतीय नौसेना को 6 स्वदेशी रणनीतिक प्रोडक्ट सौंपे
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 15 जुलाई 2025 को भारतीय नौसेना को छह स्वदेशी रणनीतिक उत्पाद औपचारिक रूप से सौंपे।
- ये सभी उत्पाद नौसेना की रणनीतिक जरूरतों (NSQR) के अनुसार स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और विकसित किए गए हैं।
सौंपे गए 6 प्रमुख स्वदेशी उत्पाद:
|
पुरस्कार और सम्मान
कलिंग रत्न पुरस्कार-2024
- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 15 जुलाई, 2025 को ओडिशा के कटक में आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में भाग लिया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कलिंग रत्न पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया।
रिर्पोट एवं सूचकांक
'सचिवालय सुधार' रिपोर्ट का 23वां संस्करण
- प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने जून 2025 के लिए अपनी मासिक 'सचिवालय सुधार' रिपोर्ट का 23वां संस्करण जारी किया।
- यह रिपोर्ट (i) स्वच्छता और लंबित मामलों को न्यूनतम स्तर पर लाने, (ii) निर्णय लेने में दक्षता बढ़ाना, (iii) ई-ऑफिस कार्यान्वयन और विश्लेषण के माध्यम से शासन और प्रशासन को बदलने के उद्देश्य से चल रही पहलों का एक व्यापक विश्लेषण प्रदान करती है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
NHAI की वर्ष 2023-24 के लिए दूसरी
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अपनी दूसरी लगातार स्थिरता रिपोर्ट (Sustainability Report) 15 जुलाई 2025 को जारी की है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड 2024-25
- भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड खिलाड़ी दीपिका सेहरावत ने FIH हॉकी प्रो लीग 2024-25 में दुनिया की नंबर 1 टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने शानदार एकल गोल के लिए पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड 2024-25 जीता है।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) :
|
|
नियुक्तियां
हेमंत रूपानी
- कोका-कोला कंपनी ने हेमंत रूपानी को हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (HCCB) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया।
- उनकी नियुक्ति 8 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी। वे वर्तमान CEO जुआन पाब्लो रोड्रिगेज का स्थान लेंगे, जो कोका-कोला समूह में नई भूमिका ग्रहण करेंगे।
संजय कौल
- संजय कौल को गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी (GIFT City) कंपनी लिमिटेड का नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया।
गिफ्ट सिटी (GIFT City):
|