21 July, 2025
GK Update
Tue 15 Jul, 2025
राष्ट्रीय समाचार
बिम्सटेक पोर्ट (बंदरगाह) सम्मेलन 2025
- बिम्सटेक पोर्ट (बंदरगाह) सम्मेलन 2025 का आयोजन ओडिशा के विशाखापत्तनम में किया गया।
- इस सम्मेलन का उद्देश्य बिम्सटेक (BIMSTEC – बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग सम्मेलन) देशों के बीच समुद्री परिवहन, बंदरगाह समन्वय, सीमा शुल्क और रसद व्यवस्थाओं में सहयोग एवं एकरूपता बढ़ाना था।
बिम्सटेक :
|
|
"पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी"
- भारत ने 12 जुलाई 2025 को विश्व की प्रथम "पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी" (Traditional Knowledge Digital Library : TKDL) का शुभारंभ किया।
- यह डिजिटल लाइब्रेरी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ पारंपरिक भारतीय चिकित्सा प्रणालियों—जैसे आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी, सोवा रिग्पा और होम्योपैथी—के प्राचीन ग्रंथ, उपचार विधियाँ, औषधीय जानकारी और अनुसंधान कार्य को एकीकृत, संरक्षित और सुव्यवस्थित करती है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
राज्य समाचार
नई योजनाएं और सुधारों को मंजूरी : असम
- असम मंत्रिमंडल ने 2025-26 के बजट लक्ष्यों के तहत गांवों, श्रमिकों और छात्रों के लिए कई नई योजनाएं और सुधारों को मंजूरी दी है।
सम्बन्धित तथ्य :
गांव प्रधान एवं आंगनवाड़ी कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि :
|
"पवित्र ग्रंथों के खिलाफ अपराध रोकथाम विधेयक-2025"
- पंजाब सरकार ने पवित्र ग्रंथों की बेअदबी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए "पवित्र ग्रंथों के खिलाफ अपराध रोकथाम विधेयक-2025" को मंजूरी दी ।
- इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब, भगवद् गीता, कुरान शरीफ और बाइबिल जैसे पवित्र ग्रंथों की बेअदबी करने वालों के लिए न्यूनतम 10 साल और अधिकतम आजीवन कारावास (लाइफ इम्प्रिज़नमेंट) की सजा का प्रावधान है।
पंजाब :
|
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
“सिटीज ऑन द राइज” रिपोर्ट 2025 : लिंक्डइन
- लिंक्डइन की “सिटीज ऑन द राइज” रिपोर्ट 2025 के अनुसार, विशाखापत्तनम, रांची, विजयवाड़ा, नासिक और रायपुर को भारत के सबसे तेजी से बढ़ते गैर-मेट्रो केंद्रों के रूप में दर्ज किया गया है, जहाँ पेशेवर अवसरों में उल्लेखनीय तेजी देखी जा रही है।
- इन शहरों में नियुक्तियों, जॉब क्रिएशन और करियर माइग्रेशन का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
फाेर्ब्स रिपोर्ट 2025
- फोर्ब्स ने “अमेरिका के सबसे अमीर प्रवासियों 2025” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें अमेरिका में रहने वाले सबसे धनी प्रवासियों की नई सूची प्रकाशित की गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
NER जिला SDG सूचकांक 2023-24
- नीति आयोग और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (MoDoNER) द्वारा जारी NER जिला SDG सूचकांक 2023-24 के अनुसार, भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र ने सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने की दिशा में अपनी यात्रा में उल्लेखनीय सुधार दिखाया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
प्रसंस्कृत आलू उत्पादन
- प्रसंस्कृत आलू उत्पादन में गुजरात भारत में अग्रणी राज्य बन गया है, इसके बाद उत्तर प्रदेश और पंजाब का स्थान है।
- 2024-25 सीजन में गुजरात में कुल आलू उत्पादन लगभग 48.58 लाख टन रहा, जिसमें से लगभग 25% (लगभग 12 लाख टन) प्रसंस्कृत आलू के लिए इस्तेमाल हुआ।
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
तितली की नई प्रजाति ज़ोग्राफेटस मैथेवी की खोज
- भारतीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने केरल के पश्चिमी घाट में तितली की नई प्रजाति ज़ोग्राफेटस मैथेवी की खोज की है।
ज़ोग्राफेटस मैथेवी (Zographetus mathewi) :
|
|
खेल समाचार
15वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप
- 15वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में हुआ।
- इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में झारखंड ने ओडिशा को 1-0 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य स्पर्धा
- भारतीय एथलीट एंसी सोजन ने इटली के लिग्नानो सब्बिआदोरो में आयोजित विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य स्पर्धा (Lignano Meeting) में महिलाओं की लंबी कूद में तीसरा स्थान (कांस्य पदक) हासिल किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
10वीं जूनियर राष्ट्रीय रग्बी 7s चैंपियनशिप
- बिहार ने 10वीं जूनियर राष्ट्रीय रग्बी 7s चैंपियनशिप 2025 में अंडर-18 बालक और बालिका दोनों वर्गों का खिताब जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंडर-18 बालक वर्ग फाइनल:
अंडर-18 बालिका वर्ग फाइनल:
|
फीफा क्लब विश्व कप 2025
- चेल्सी फुटबॉल क्लब (Chelsea FC) ने न्यू जर्सी (अमेरिका) के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) को 3-0 से हराकर पहली बार फीफा क्लब विश्व कप (FIFA Club World Cup) का खिताब जीता ।
FIFA :
|
|
अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025
- भारत की अंडर-20 फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने किर्गिस्तान के बिश्केक में संपन्न 2025 अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
- टीम ने कुल 2 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर 157 अंकों के साथ दूसरा स्थान (उपविजेता ट्रॉफी) हासिल किया। इस प्रतियोगिता में ईरान ने चैंपियनशिप का खिताब जीता।
चर्चित चेहरा
के. कामराज
- प्रतिवर्ष 15 जुलाई को थिरु कुमारसामी कामराज की जयंती मनाई जाती है।
- के. कामराज स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता, तमिलनाडु (पूर्व मद्रास राज्य) के मुख्यमंत्री, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध राजनेता थे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
फौजा सिंह
- विश्व के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह का निधन 14 जुलाई 2025 को 114 वर्ष की आयु में पंजाब के जालंधर जिले के अपने पैतृक गांव ब्यास पिंड में हो गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
मुहम्मदु बुहारी
- नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का 82 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया।
मुहम्मदु बुहारी :
|
|
बी. सरोजा देवी
- दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का 14 जुलाई 2025 को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- बी. सरोजा देवी को पद्म श्री (1969), पद्म भूषण (1992), और लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सहित अनेक सम्मान मिले थे।
सोनाली मिश्रा
- केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति ने सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की प्रथम महिला महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया।
- वे 1 अगस्त 2025 से पदभार संभालेंगी और 31 अक्टूबर 2026 तक इस पद रहेंगी।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व युवा कौशल दिवस
- वैश्विक स्तर पर युवाओं में कौशल विकास के महत्व को रेखांकित करने और उन्हें वर्तमान तथा भविष्य की नौकरियों के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने वर्ष 2014 में विश्व युवा कौशल दिवस को घोषित किया था | प्रथम दिवस का आयोजन : 15 जुलाई 2015 को | इस वर्ष (2025) की थीम : ‘AIऔर डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण’ |