21 July, 2025
GK Update
Mon 14 Jul, 2025
राष्ट्रीय समाचार
“कम्युनिटी-लीड सॉल्ट रिडक्शन” पहल
- भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी (ICMR-NIE) ने “कम्युनिटी-लीड सॉल्ट रिडक्शन” नाम से एक विशेष पहल की शुरुआत की है।
- इस पहल का उद्देश्य भारत में अत्यधिक नमक सेवन को कम करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
नमक : रासायनिक नाम: सोडियम क्लोराइड, रासायनिक सूत्र: NaCl, भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा नमक उत्पादक देश है(चीन, अमेरिका के बाद), भारतीय नमक आयोग : नमक उत्पादन व वितरण की निगरानी करता है |
"ट्रेड वॉच क्वार्टरली" पुस्तिका
- नीति आयोग के सदस्य डॉ. अरविंद विरमानी ने 14 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली में वित्तीय वर्ष 2025 (अक्टूबर से दिसंबर) की तीसरी तिमाही के लिए "ट्रेड वॉच क्वार्टरली" पुस्तिका के तीसरे संस्करण का विमोचन किया।
भारत की पहली स्वदेशी डेंगू वैक्सीन "डेंगीऑल"
- पैनेशिया बायोटेक ने भारत की पहली स्वदेशी डेंगू वैक्सीन "डेंगीऑल" (DengiAll)विकसित की है।
- यह वैक्सीन भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से बनाई गई है और इसका तीसरे चरण (फेज-3) का नैदानिक परीक्षण 2025 में चल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
जे.पी. नड्डा ने सऊदी अरब का दौरा किया
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने 11 से 13 जुलाई 2025 तक सऊदी अरब के दम्माम और रियाद का दौरा किया।
- इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और सऊदी अरब के बीच उर्वरक, फार्मा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग को बढ़ावा देना था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
फ्रांस-न्यू कैलेडोनिया के बीच समझौता
- फ्रांस और न्यू कैलेडोनिया के बीच "न्यू कैलेडोनिया राज्य" बनाने के लिए 12 जुलाई 2025 को पेरिस में एक ऐतिहासिक समझौता हुआ।
- इस समझौते का उद्देश्य दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के इस फ्रांसीसी विदेशी क्षेत्र को अधिक स्वायत्तता और एक नई राजनीतिक पहचान देना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
थोक महंगाई दर (WPI) : जून 2025
- केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, जून 2025 में भारत की थोक महंगाई दर (WPI) गिरकर -0.13% पर पहुंच गई, जो 14 महीने का सबसे निचला स्तर है।
- प्राथमिक वस्तुओं में महंगाई दर पिछले महीने के -2.02 प्रतिशत से घटकर -3.38 प्रतिशत हो गई।
थोक महंगाई दर (WPI) :
|
पर्यावरण समाचार
CREA रिपोर्ट 2025
- सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की रिपोर्ट के अनुसार,जनवरी से जून 2025 के बीच दिल्ली अभी भी देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है, जबकि बर्नीहाट (असम-मेघालय सीमा पर) इस अवधि में सबसे ऊपर रहा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
मेजर लीग क्रिकेट 2025
- MI न्यूयॉर्क ने 14 जुलाई 2025 को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 के फाइनल मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम को 5 रन से हराकर दूसरी बार MLC का खिताब अपने नाम किया।
- यह MI फ्रेंचाइजी का विश्व स्तर पर 13वां टी20 खिताब और 2025 में तीसरा बड़ा खिताब है।
फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025
- अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में 13 जुलाई 2025 को खेले गए फाइनल में चेल्सी एफसी ने पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) को 3-0 से हराकर फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीता।
फीफा क्लब वर्ल्ड कप :
|
FIFA :
|
विंबलडन 2025
- इटली के यानिक सिनर ने 13 जुलाई 2025 को विंबलडन के पुरुष एकल फाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीता।
- यह सिनर का करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब भी है।
विंबलडन 2025 :
|
नियुक्तियां
अभिजीत शेठ
- अभिजीत शेठ को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- वे डॉ. बी. एन. गंगाधर का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले वर्ष अक्टूबर में स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था।
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) :
स्थापित : वर्ष 2020 में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग अधिनियम, 2019 के तहत | भारतीय चिकित्सा परिषद (Medical Council of India – MCI) का स्थान लिया | मुख्यालय : नई दिल्ली |
तीन प्रमुख नियुक्तियाँ
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान के अनुच्छेद 155 के तहत 14 जुलाई 2025 को तीन प्रमुख नियुक्तियाँ कीं।
- इनमें प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल, पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल और कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
राज्यपाल से संबंधित भारतीय संविधान के प्रमुख अनुच्छेद:
|
रक्षा समाचार
"एक्सरसाइज़ टैलिस्मन सेबर"
- भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास "एक्सरसाइज़ टैलिस्मन सेबर" (Talisman Sabre) में भाग लिया।
- यह अभ्यास 13 जुलाई 2025 से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ, जिसमें भारत सहित 19 देशों के 35,000 से अधिक सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे हैं।