कृषि निगरानी और घटनाओं की पहचान
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




कृषि निगरानी और घटनाओं की पहचान

Sat 12 Jul, 2025

हाल ही में गूगल (Google) ने भारत में Agricultural Monitoring and Event Detection (AMED) नामक एक डिजिटल API लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य देशभर में फसलों और खेतों की गतिविधियों की वास्तविक समय (real-time) पर निगरानी करना है। यह तकनीक किसानों, नीति-निर्माताओं, और एग्री-टेक स्टार्टअप्स के लिए डाटा आधारित निर्णय लेने में सहायक होगी।

AMED क्या है?

  • AMED API एक क्लाउड-आधारित सेवा है जिसे Google Earth Engine पर विकसित किया गया है। यह उपग्रह चित्रों, मशीन लर्निंग मॉडल्स और फील्ड डाटा के संयोजन से कार्य करता है।

मुख्य उद्देश्य:

  • भारत में कृषि से जुड़ी वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करना ताकि सटीक फसल प्रबंधन, बीमा योजना, आपदा चेतावनी और नीतिगत हस्तक्षेप संभव हो सके।

भारतीय कृषि के लिए महत्त्व

  • भारत में 14 करोड़ से अधिक किसान हैं, जिनमें से अधिकांश पारंपरिक तरीकों पर निर्भर हैं। बदलती जलवायु और सीमित संसाधनों के बीच AMED जैसे तकनीकी समाधान स्मार्ट एग्रीकल्चर को बढ़ावा देंगे।

अनुपयोग के क्षेत्र:

  • फसल बीमा और क्लेम सत्यापन
  • जल प्रबंधन और सिंचाई शेड्यूल
  • उर्वरक और कीटनाशक का अनुकूल उपयोग
  • पैदावार का पूर्वानुमान
  • प्राकृतिक आपदा की पूर्व चेतावनी

कार्य प्रणाली

 

विशेषता विवरण
फसल पहचान फसल के प्रकार और विकास अवस्था का पता लगाना
खेत स्वास्थ्य निगरानी पौधों की हरीतिमा, विकास दर, और असामान्यता पर निगरानी
जल तनाव सूचकांक खेत स्तर पर सूखा या सिंचाई आवश्यकता का विश्लेषण
ऐतिहासिक विश्लेषण पिछले सीजन में भूमि उपयोग और फसल बदलाव का डाटा
घटना पहचान बाढ़, फसल कटाई, कीट हमले जैसी घटनाओं की पहचान

 

 

 

 

 

सरकारी पहलों के साथ मेल

  • Google का AMED API, भारत सरकार की डिजिटल कृषि मिशन से जुड़ी पहलों को बल देता है। यह API डेवलपर्स, कृषि स्टार्टअप्स और सरकार को डैशबोर्ड और मोबाइल ऐप बनाने की सुविधा देगा।

 

योजना / प्लेटफ़ॉर्म शुरुआत वर्ष उद्देश्य
पीएम-किसान सम्मान निधि 2019 किसानों को सालाना ₹6000 की डीबीटी सहायता
ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाज़ार) 2016 पारदर्शी मूल्य निर्धारण हेतु डिजिटल कृषि मंडी
किसान ड्रोन योजना 2022 स्प्रे, मैपिंग और निगरानी हेतु ड्रोन का उपयोग
डिजिटल कृषि मिशन (DAM) 2021 डेटा आधारित निर्णय और सटीक खेती को बढ़ावा देना
फसल (FASAL) परियोजना 2006 उपग्रह आधारित फसल पूर्वानुमान प्रणाली
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 2015 मृदा की गुणवत्ता का आकलन एवं उर्वरकों का उपयुक्त प्रयोग
चमन (CHAMAN) परियोजना 2014 बागवानी फसलों की निगरानी हेतु जियो-स्पेशियल एनालिटिक्स

 

 

 

 

 

 

Latest Courses