21 July, 2025
GK Update
Sun 13 Jul, 2025
राष्ट्रीय समाचार
राज्यसभा के लिए 4 नए सदस्यों का मनोनयन
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राज्यसभा के लिए 4 नए सदस्यों को मनोनीत किया।
सम्बन्धित तथ्य :
अनुच्छेद 80 :
|
प्रथम इलेक्ट्रिक ट्रक प्रोत्साहन योजना
- भारत सरकार ने 12 जुलाई 2025 को देश की प्रथम इलेक्ट्रिक ट्रक प्रोत्साहन योजना शुरू की।
- इस योजना का नाम पीएम ई-ड्राइव (PM E-DRIVE) है और इसका उद्देश्य भारी मालवाहन परिवहन क्षेत्र में इलेक्ट्रिक ट्रकों को बढ़ावा देना, प्रदूषण कम करना और 2070 तक नेट-ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
लिविंग रूट ब्रिज
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सीज गांव में स्थित प्रसिद्ध लिविंग रूट ब्रिज का दौरा किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी
- भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी की तारीख और समय अब तय हो चुका है।
- वे 14 जुलाई 2025 को ISS से ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट द्वारा रवाना होंगे और 15 जुलाई को कैलिफ़ोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग (स्प्लैशडाउन) करेंगे।
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 4 जुलाई को समाप्त सप्ताह में भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 699.736 अरब डॉलर रहा।
- इसी अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 34.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 84.846 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
“पारंपरिक चिकित्सा में AI के अनुप्रयोग का मानचित्रण” : रिपोर्ट
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी प्रथम तकनीकी रिपोर्ट “पारंपरिक चिकित्सा में AI के अनुप्रयोग का मानचित्रण” में भारत के प्रयासों को वैश्विक मानक के रूप में मान्यता दी।
- यह रिपोर्ट भारत के प्रस्ताव पर तैयार की गई और इसमें आयुष (आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा रिग्पा और होम्योपैथी) में तकनीक के प्रभावी उपयोग को विस्तार से समझाया गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) :
|
|
पुरस्कार और सम्मान
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार
- महाराष्ट्र की सामाजिक कार्यकर्ता वर्षा देशपांडे को वर्ष 2025 का संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार प्रदान किया गया।
- यह सम्मान उन्हें लिंग समानता को बढ़ावा देने, लिंग-चयनात्मक गर्भपात रोकने, तथा महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के लिए किए गए आजीवन कार्यों के लिए दिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र (United Nations – UN) :
|
|
कला और संस्कृति
हरेला पर्व
- हरेला पर्व 2025 के अवसर पर उत्तराखंड में 5 लाख से अधिक पौधे एक ही दिन में लगाने का ऐतिहासिक अभियान 16 जुलाई 2025 को आयोजित किया जा रहा है।
- यह अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” और “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम के तहत चलाया जा रहा है।
हरेला पर्व :
|
यूनेस्को की 47वीं विश्व धरोहर समिति की बैठक
- यूनेस्को की 47वीं विश्व धरोहर समिति की बैठक का आयोजन 6 जुलाई 2025 से 16 जुलाई 2025 तक पेरिस, फ्रांस में किया जा रहा है।
- इस बैठक में विश्व के 32 नए स्थलों के नामांकन पर चर्चा की गई, जिनमें से कई को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। भारत के 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स' को भी इस वर्ष इस सूची में शामिल किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
अन्य देशों के कुछ प्रमुख नामांकित स्थल (2025):
|
|
चर्चित चेहरा
हरिकृष्णन ए
- हरिकृष्णन ए भारत के 87वें ग्रैंड मास्टर बने हैं।
- उन्होंने यह उपलब्धि फ्रांस में आयोजित ला प्लेग्ने ओपन शतरंज टूर्नामेंट में अपना तीसरा और अंतिम GM नॉर्म हासिल कर के पाई।
शतरंज ग्रैंड मास्टर :
|
खेल समाचार
विंबलडन 2025
- पोलैंड की खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने 12 जुलाई 2025 को लंदन के सेंटर कोर्ट में महिला सिंगल्स फाइनल में अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीता।
विंबलडन (Wimbledon) :
|
|
ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026
- इटली की क्रिकेट टीम ने ICC पुरुष टी20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर 2025 में दूसरा स्थान प्राप्त कर 2026 के ICC पुरुष टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|