New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




बुल्गारिया यूरो मुद्रा अपनाने वाला 21वाँ सदस्य

Thu 10 Jul, 2025

संदर्भ :

  • बुल्गारिया को यूरोपीय संघ (EU) के वित्त मंत्रियों ने यूरो मुद्रा अपनाने की अंतिम मंजूरी दी।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • बुल्गारिया 1 जनवरी 2026 से यूरो को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपनाएगा
  • वह यूरोज़ोन को अपनाने वाला 21वाँ सदस्य बन जाएगा।
  • यूरोज़ोन : उन यूरोपीय संघ (EU) के देशों का समूह है, जिन्होंने यूरो (Euro – €) को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपनाया है और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) की मौद्रिक नीति के अधीन आते हैं।
  • अभी तक यूरोज़ोन में कुल 20 देश शामिल हैं : ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, क्रोएशिया, साइप्रस, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्ज़मबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन।
  • यूरो को अपनाने की शर्तें: मास्ट्रिख़ समझौते (Maastricht Criteria) के तहत तय की जाती हैं
  • यूरो का प्रबंधन: यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) द्वारा किया जाता है
  • यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क, स्वीडन आदि देशों ने यूरो को नहीं अपनाया है

पृष्ठभूमि और प्रक्रिया :

  • बुल्गारिया 2007 में यूरोपीय संघ का सदस्य बना था, लेकिन यूरो अपनाने के लिए उसे "मास्ट्रिच मानदंड" (Maastricht Criteria) पूरे करने थे, जिनमें मुद्रास्फीति, बजट घाटा, सार्वजनिक ऋण, मुद्रा स्थिरता और दीर्घकालिक ब्याज दर जैसे आर्थिक संकेतक शामिल हैं।
  • बुल्गारिया ने 2020 में ERM II (Exchange Rate Mechanism-II) में प्रवेश किया, जो यूरो अपनाने की पूर्व-शर्त है।
  • यूरोपीय आयोग और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) ने बुल्गारिया की अर्थव्यवस्था का आकलन कर 2025 में सकारात्मक रिपोर्ट दी।

बुल्गारिया द्वारा यूरो अपनाने की प्रक्रिया और मास्ट्रिच मानदंड:

  • मुद्रास्फीति नियंत्रण: बुल्गारिया की 12 महीने की औसत मुद्रास्फीति दर 2.7% रही, जो कि निर्धारित अधिकतम सीमा 2.8% से कम है।
  • बजट घाटा: सरकार का बजट घाटा 3% से नीचे रहा, जो कि यूरो अपनाने के लिए आवश्यक है।
  • सार्वजनिक ऋण: बुल्गारिया का सार्वजनिक ऋण सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 60% से कम है, जो मास्ट्रिच मानदंड की एक और प्रमुख शर्त है।
  • दीर्घकालिक ब्याज दर नियंत्रण: देश की दीर्घकालिक ब्याज दरें यूरोपीय संघ द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर रही हैं।
  • मुद्रा स्थिरता (ERM-II): बुल्गारिया ने 2020 से ERM-II (Exchange Rate Mechanism-II) में सफलतापूर्वक भागीदारी की है, जिससे उसकी मुद्रा यूरो के मुकाबले स्थिर रही है।
  • मुद्रा विनिमय दर: बुल्गारियाई लेव (BGN) की यूरो के मुकाबले स्थायी विनिमय दर 1.95583 तय की गई है।

प्रभाव और महत्व

  • आर्थिक स्थिरता: यूरो अपनाने से बुल्गारिया की अर्थव्यवस्था को अधिक स्थिरता मिलेगी, निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और विदेशी निवेश आकर्षित होगा।
  • व्यापार और पर्यटन: यूरोज़ोन के अन्य देशों के साथ व्यापार और पर्यटन में आसानी होगी, क्योंकि मुद्रा विनिमय की आवश्यकता नहीं रहेगी।
  • ब्याज दर और मुद्रास्फीति: बुल्गारिया को यूरोज़ोन की मौद्रिक नीति का लाभ मिलेगा, जिससे ब्याज दरों और मुद्रास्फीति पर नियंत्रण आसान होगा।
  • राजनीतिक और सामाजिक एकीकरण: यह कदम यूरोपीय एकीकरण को और मजबूत करेगा, खासकर बुल्गारिया के शेंगेन क्षेत्र का पूर्ण सदस्य बनने के छह महीने बाद।

बुल्गारिया :

  • स्थान: दक्षिण-पूर्वी यूरोप, बाल्कन प्रायद्वीप में स्थित
  • राजधानी: सोफ़िया (Sofia)
  • पड़ोसी देश: रोमानिया, सर्बिया, उत्तर मैसेडोनिया, ग्रीस, तुर्की
  • आधिकारिक भाषा: बुल्गेरियन (Bulgarian)
  • वर्तमान मुद्रा: बुल्गेरियन लेव (BGN)
  • संविधान: 1991 में अंगीकृत
  • नाटो सदस्य: 2004 से
  • महाद्वीप: यूरोप
  • प्रमुख नदी: डैन्यूब (Danube)
  • धर्म: मुख्यतः ईस्टर्न ऑर्थोडॉक्स ईसाई
  • प्राकृतिक विशेषताएं: बाल्कन पर्वत, ब्लैक सी तट
  • प्रसिद्ध स्थल: नेसेबर, रिला मठ, वर्नेना, प्लोवदिव

यूरोपीय संघ (EU):

स्थापना: 1 नवंबर 1993 (मास्ट्रिच संधि के तहत)

मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम

  • सदस्य देश: 27 देश
  • मुद्रा: यूरो (Euro) – 20 देशों में आधिकारिक मुद्रा
  • प्रमुख संस्थापक देश: फ्रांस, जर्मनी, इटली, बेल्जियम, नीदरलैंड, लक्ज़मबर्ग
  • संस्थागत संरचना:
  • यूरोपीय आयोग (European Commission): नीति निर्माण और कार्यान्वयन।
  • यूरोपीय परिषद (European Council): सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों का समूह।
  • यूरोपीय संसद (European Parliament): लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व।
  • यूरोपीय न्यायालय (European Court of Justice): कानून की व्याख्या और पालन।
  • यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB): यूरो मुद्रा का प्रबंधन

 

Latest Courses