21 July, 2025
GK Update
Fri 11 Jul, 2025
राष्ट्रीय समाचार
IICA नॉर्थ-ईस्ट कॉन्क्लेव 2025
- भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान (IICA), कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 11-12 जुलाई 2025 को शिलांग में IICA नॉर्थ-ईस्ट कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
कॉन्क्लेव का विषय : "विचार से निगमन तक" |
उद्घाटन : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा |
छह राज्यों को वित्तीय सहायता
- केंद्र सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित छह राज्यों को वित्तीय सहायता के रूप में 1,066.80 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी।
- इस वित्तीय सहायता से असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, केरल और उत्तराखंड जैसे राज्यों को लाभ होगा।
राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) :
|
TALASH कार्यक्रम
- नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने यूनिसेफ इंडिया के सहयोग से जनजातीय छात्रों के लिए "तलाश" (TALASH) कार्यक्रम शुरू किया है।
- यह पहल विशेष रूप से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) में पढ़ने वाले 1.3 लाख से अधिक आदिवासी छात्रों के लिए डिज़ाइन की गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
NESTS और TML के बीच समझौता
- नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने टाटा मोटर्स लिमिटेड (TML) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
- इस पांच वर्षीय समझौते का उद्देश्य एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले जनजातीय छात्रों के लिए कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) :
|
राज्य विशेष समाचार
हिमनदीय आपदाओं के लिए आयोग का गठन
- सिक्किम सरकार ने हिमनदीय आपदाओं के लिए 13 सदस्यीय आयोग का गठन किया।
- इसका गठन 4 अक्टूबर, 2023 को सिक्किम में हुई विनाशकारी हिमनदीय झील विस्फोट बाढ़ (GLOF) के मद्देनजर किया गया है।
सिक्किम :
|
|
"ऑपरेशन कालनेमि"
- उत्तराखंड में पाखंडियों और फर्जी बाबाओं पर शिकंजा कसने के लिए "ऑपरेशन कालनेमि" शुरू किया गया है।
- ऑपरेशन कालनेमि का नाम रामायण के राक्षस 'कालनेमि' से लिया गया है, जो साधु का वेश धारण कर लोगों को भ्रमित करता था।
उत्तराखंड :
|
गज मित्र योजना को मंजूरी
- असम कैबिनेट ने गज मित्र योजना को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य राज्य में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष को कम करना है।
- यह योजना 80 संघर्ष-प्रवण क्षेत्रों में हाथियों के लिए स्थायी आवास पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसमें बांस और नेपियर घास लगाना शामिल है - हाथियों के आहार के प्रमुख घटक।
असम :
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
BioEmu-1 नामक एक नया AI सिस्टम विकसित
- माइक्रोसॉफ्ट ने बायोमॉलिक्युलर एमुलेटर-1 (BioEmu-1) नामक एक नया AI सिस्टम विकसित किया है, जो प्रोटीन की संरचनात्मक गतिशीलता को समझने और ड्रग डिस्कवरी को तेज करने में मदद करेगा।
- यह डीप लर्निंग मॉडल एक ही GPU पर प्रति घंटे हजारों प्रोटीन संरचनाएँ उत्पन्न कर सकता है, जो पारंपरिक मॉलिक्युलर डायनेमिक्स सिमुलेशन की तुलना में वर्षों के बजाय कुछ घंटों में परिणाम देता है।
माइक्रोसॉफ्ट :
स्थापना : 4 अप्रैल 1975 | संस्थापक : बिल गेट्स, पॉल एलन | मुख्यालय : रेडमंड, वॉशिंगटन, अमेरिका |
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
ITR-2 और ITR-3 फॉर्म की एक्सेल यूटिलिटी जारी
- आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए ITR-2 और ITR-3 फॉर्म की एक्सेल यूटिलिटी 11 जुलाई 2025 को जारी की।
- अब पूंजीगत लाभ, क्रिप्टो इनकम या विशेष आय वाले करदाता ऑफलाइन एक्सेल यूटिलिटी से ITR भर सकेंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
UPI प्रभाव
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के एक हालिया नोट के अनुसार, भारत ने एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) के व्यापक और सफल उपयोग के कारण तीव्र भुगतान (Fast Payments) के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी स्थान हासिल कर लिया है।
- IMF ने UPI को भारत के डिजिटल भुगतान क्रांति का आधार बताया है।
सम्बन्धित तथ्य :
एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) :
|
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) :
|
कला और संस्कृति
भारत की पांडुलिपि विरासत पर प्रथम वैश्विक सम्मेलन
- संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने भारत की विशाल और समृद्ध पाण्डुलिपि संपदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए पाण्डुलिपि विरासत को समर्पित देश के प्रथम वैश्विक सम्मेलन की घोषणा की ।
- यह सम्मेलन 11 सितंबर 1893 को विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
चर्चित चेहरा
सचिन तेंदुलकर
- लंदन में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले लॉर्ड्स स्थित MCC संग्रहालय में सचिन तेंदुलकर के चित्र का अनावरण किया गया।
- यह चित्र प्रसिद्ध कलाकार सारा गोडार्ड द्वारा बनाया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
प्रिया नायर
- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) की पहली महिला CEO प्रिया नायर बनी हैं।
- उन्हें 1 अगस्त 2025 से कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है।
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL):
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व जनसंख्या दिवस
- वैश्विक जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी चुनौतियों और अवसरों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
- वर्तमान (2025) में विश्व की आबादी 8.1 अरब के पार पहुंच चुकी है, और भारत विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है, इसके बाद क्रमानुसार चीन, अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नाइजीरिया, ब्राजील, बांग्लादेश, रूस और इथियोपिया हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|