GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 10 Jul, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

16वां एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव

  • 16वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन 9-10 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में किया गया।
  • सम्मेलन के दौरान एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड्स 2025 भी प्रदान किए गए, जिसमें हरियाणा को "पॉलिसी लीडरशिप अवार्ड" से सम्मानित किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • उद्देश्य: कृषि क्षेत्र में नवाचार, नीति, तकनीक और नेतृत्व को बढ़ावा देना
  • मुख्य अतिथि : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह 2025

  • भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह 2025 का आयोजन 8 से 11 जुलाई 2025 तक नई दिल्ली में किया जा रहा है।
  • यह आयोजन भारत का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी है, जिसमें ऊर्जा भंडारण, ई-मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी निर्माण, रीसाइक्लिंग, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े 50+ देशों के प्रतिनिधि, 200+ प्रदर्शक, 1000+ डेलीगेट्स और 10,000+ विज़िटर्स भाग ले रहे हैं।

पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की 27वीं बैठक

  • पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की 27वीं बैठक का आयोजन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 10 जुलाई 2025 को रांची में किया गया।
  • बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्यमंत्री/उच्च प्रतिनिधि, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

क्षेत्रीय परिषदें :

 

 

  • गठित: राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 15 से 22 के अंतर्गत
  • कुल क्षेत्रीय परिषदें: 5
  • अध्यक्ष: केंद्रीय गृह मंत्री
  • उपाध्यक्ष: सदस्य राज्यों में से एक मुख्यमंत्री (प्रत्‍येक वर्ष बदलते हैं)
  • सदस्य: संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल/प्रशासक

राज्‍य विशेष समाचार

‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ अनिवार्य

  • दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा के लिए अब ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ अनिवार्य कर दिया गया है।
  • अभी तक महिलाओं को डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के लिए गुलाबी टिकट (Pink Ticket) मिलती थी, लेकिन अब यह व्यवस्था बंद होकर ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ से मुफ्त यात्रा मिलेगी।

दिल्ली :

 

 

  • भारत की राष्ट्रीय राजधानी
  • भौगोलिक स्थिति: उत्तर भारत; यमुना नदी के किनारे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से घिरा
  • कुल क्षेत्रफल : लगभग 1,483 वर्ग किमी
  • प्रमुख ऐतिहासिक स्थल: लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, इंडिया गेट, जामा मस्जिद
  • विश्व धरोहर स्थल: लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा

आगरा का एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन शहर’ : कुबेरपुर

  • आगरा नगर निगम ने 3 आर सिद्धांतों—रिड्यूस (कम करना), रीयूज़ (पुन: उपयोग) और रीसाइकल (पुनर्चक्रण)—को लागू कर स्वच्छ और कचरा-मुक्त शहर बनाने के अपने मिशन में स्वच्छ भारत मिशन (SBM-U)के तहत एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
  • कुबेरपुर, जो 2007 में केवल एक लैंडफिल साइट थी, को अब एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन शहर के रूप में विकसित किया गया है।

स्वच्छ भारत मिशन (SBM-U) :

 

 

  • शुरूआत : 2 अक्टूबर 2014(महात्मा गांधी की 145वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा)
  • उद्देश्य : शहरी भारत को स्वच्छ, खुले में शौच से मुक्त (ODF) बनाना और वैज्ञानिक तरीके से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लागू करना

‘सिंदूर ब्रिज’ का उद्घाटन

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 10 जुलाई 2025 को मुंबई में पुराने क्षतिग्रस्त कार्नैक ब्रिज की जगह बने नए ‘सिंदूर ब्रिज’ का उद्घाटन किया।
  • यह ब्रिज दक्षिण मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी गलियारों को जोड़ता है और ट्रैफिक की समस्या को काफी हद तक कम करने में मदद करेगा।

महाराष्ट्र :

 

 

  • राज्य की स्थापना: 1 मई 1960 (महाराष्ट्र दिवस)
  • राजधानी: मुंबई (प्रशासनिक व वित्तीय राजधानी), नागपुर (शीतकालीन राजधानी)
  • राजकीय भाषा: मराठी
  • अन्य प्रमुख भाषाएँ: हिंदी, उर्दू, गुजराती, कोंकणी, तेलुगु
  • मुख्य नदियाँ: गोदावरी, कृष्णा, तापी, भीमा
  • प्रमुख पर्वत श्रृंखला: सह्याद्रि (पश्चिमी घाट)
  • प्रसिद्ध त्योहार: गणेश चतुर्थी, दही हांडी, गुढी पड़वा, नवरात्रि
  • प्रसिद्ध नृत्य/संगीत: लावणी, तमाशा
  • प्रसिद्ध व्यंजन: पूरनपोली, वड़ा पाव, मिसळ पाव, पिठलं-भाकरी

 

 

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

भारत-नामीबिया के बीच अहम समझौता

  • भारत और नामीबिया ने 9 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा की उपस्थिति में चार अहम समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किया।
  • ये समझौते दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा, आपदा प्रबंधन और उद्योग जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूती देंगे।

नामीबिया :

  • राजधानी : विंडहुक, सरकार का प्रकार : गणराज्य, राष्ट्रपति प्रणाली, आधिकारिक भाषा : अंग्रेज़ी, अन्य भाषाएँ : अफ्रीकान्स, ओशिवाम्बो, हेररो, नामा, जर्मन आदि, मुद्रा : नामीबियन डॉलर (NAD), महाद्वीप : अफ्रीका, प्रमुख नदियाँ : ओरेंज, ओकावांगो

स्टारलिंक को भारत के स्पेस रेगुलेटर से मंजूरी मिली

  • एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में स्पेस रेगुलेटर से सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवाएं शुरू करने की मंजूरी मिली।
  • भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) ने स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड (SSCPL) को Gen1 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन के माध्‍यम से भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज देने की अनुमति दी है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • स्टारलिंक पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले सैटेलाइट के एक नेटवर्क के माध्यम से इंटरनेट प्रदान करता है।
  • स्टारलिंक इंटरनेट सेवाएं मंगोलिया, जापान, फिलीपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया, जॉर्डन, यमन, अजरबैजान और श्रीलंका सहित कई देशों में पहले से ही उपलब्ध हैं।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

  • वित्त वर्ष 2025-26 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSU Banks) शेयर बिक्री के माध्‍यम से लगभग ₹45,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहे हैं।
  • यह राशि मुख्य रूप से क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) और ऑफर फॉर सेल (OFS) जैसे माध्यमों से जुटाई जाएगी।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक :

 

 

  • जिनमें भारत सरकार की 50% या उससे अधिक हिस्सेदारी होती है।
  • भारत में 2025 तक कुल 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कार्यरत हैं
  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक

गार्टनर की जुलाई 2025 की रिर्पोट

  • गार्टनर की जुलाई 2025 की रिर्पोट के अनुसार, विश्‍व में में जनरेटिव एआई (GenAI) मॉडल पर एंड-यूजर खर्च 2025 तक 14.2 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
  • इसमें डोमेन-स्पेसिफिक लैंग्वेज मॉडल (DSLMS) जैसे विशेष जेनएआई मॉडल शामिल हैं, जिन पर इस वर्ष कुल 1.1 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence – AI) :

 

 

  • कंप्यूटर विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें मशीनों और सॉफ़्टवेयर को इस तरह विकसित किया जाता है कि वे इंसानों जैसी बुद्धिमत्ता प्रदर्शित कर सकें।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' शब्द 1955 में जॉन मैकार्थी ने दिया था, जिन्हें AI का जनक भी कहा जाता है

प्रमुख प्रकार:

  • नैरो AI: किसी एक विशेष कार्य में दक्ष (जैसे वॉयस असिस्टेंट, चेहरा पहचानना)
  • जनरल AI: इंसानों जैसी बहुआयामी बुद्धि (अभी विकासशील)
  • सुपरइंटेलिजेंस: इंसान से भी अधिक बुद्धिमत्ता (भविष्य की कल्पना)

सॉवरेन एआई लॉन्च

  • HCLSoftware ने सरकारी डेटा गोपनीयता को मजबूत करने के उद्देश्य से सॉवरेन एआई (Sovereign AI) लॉन्च किया।
  • HCLSoftware के नए संस्करण Domino 14.5 में शामिल Domino IQ नामक यह सॉवरेन एआई एक्सटेंशन, डेटा को राष्ट्रीय सीमाओं के भीतर सुरक्षित रखने, विदेशी हस्तक्षेप से बचाने और सूचना सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विकसित किया गया है।

एनवीडिया का मार्केट कैप

  • एनवीडिया (Nvidia) विश्‍व की पहली कंपनी बन गई है, जिसने 4 ट्रिलियन डॉलर (4 लाख करोड़ डॉलर) का बाजार मूल्य (मार्केट कैप) हासिल किया।

एनवीडिया (Nvidia) :

 

 

  • अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो मुख्यतः ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU), AI चिप, और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के लिए जानी जाती है।
  • स्थापना : 1993
  • संस्थापक: जेन्सेन हुआंग, क्रिस मालेकोव्स्की, कर्टिस प्रियम
  • मुख्यालय: सांताक्लारा, कैलिफोर्निया, अमेरिका

 

 

नियुक्तियां

सबीह खान

  • भारतीय मूल के सबीह खान को एप्पल इंक. का नया मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) नियुक्त किया गया।
  • वे इस महीने के अंत में वर्तमान COO जेफ विलियम्स की जगह लेंगे, जो वर्ष 2025 के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

जन्म: 1966 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ 1995 में एप्पल के प्रोक्योरमेंट विभाग में शामिल 2019 में एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने

 

 

पुस्‍तकें और लेखक

'दस पैसे का पोस्टकार्ड'

  • 'दस पैसे का पोस्टकार्ड' पुस्तक का विमोचन हैदराबाद में किया गया।
  • यह पुस्तक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी, लेखक और रंगमंच प्रेमी कैप्टन एसएन अहमद द्वारा लिखित है।

सम्‍मान और पुरस्‍कार

नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नामीबिया की राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार – ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विट्सचिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • यह पुरस्कार नामीबिया की स्वतंत्रता के बाद 1995 में शुरू किया गया था और यह विशिष्ट सेवा व नेतृत्व के लिए दिया जाता है।
  • प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय नेता हैं।

चिंथा रविंद्रन पुरस्कार 2025

  • प्रसिद्ध मराठी लेखक और समीक्षक शरणकुमार लिम्बाले को चिंथा रविंद्रन पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया।
  • शरणकुमार लिम्बाले दलित साहित्य के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर हैं और उनकी कृतियाँ जैसे अक्करमाशी (आत्मकथा), दलित साहित्य का सौंदर्यशास्त्र (समीक्षा), छुआछूत, दलित ब्राह्मण आदि मराठी साहित्य में अत्यंत चर्चित हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • इस पुरस्कार में ₹50,000 नकद, स्मृति चिन्ह और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है
  • इसे के.पी. में आयोजित होने वाले चिंता रवींद्रन स्मृति कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। 26 जुलाई को सुबह 10 बजे कोझिकोड के केशवमेनन हॉल
  • लेखक एन.एस. माधवन इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे

महत्‍वपूर्ण दिवस

गुरु पूर्णिमा

  • प्रतिवर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा भारत सहित नेपाल और बौद्ध देशों में मनाया जाता है, जो वर्ष 2025 में 10 जुलाई को है।

दिवस का महत्‍व विभिन्‍न धर्मों में :

 

 

  • हिंदू धर्म में: यह दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म दिवस माना जाता है। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है
  • बौद्ध धर्म में: भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश (धम्म चक्क पवत्तन) सारनाथ में पंचवर्गीय भिक्षुओं को दिया था।
  • जैन धर्म में: इस दिन भगवान महावीर के प्रथम शिष्य गौतम गणधर को दीक्षा प्राप्त हुई थी

 

Latest Courses