21 July, 2025
GK Update
Wed 09 Jul, 2025
राष्ट्रीय समाचार
भारत का इंटरनेट ग्राहक आधार
- भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का इंटरनेट ग्राहक आधार वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.54% बढ़कर मार्च 2024 में 954.40 मिलियन से मार्च 2025 में 969.10 मिलियन हो गया।
भारत में दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) :
|
एग्रीटेक इनोवेशन हब का शुभारंभ
- एग्रीटेक इनोवेशन हब का शुभारंभ 8 जुलाई 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SVPUAT), मेरठ में किया गया।
- यह हब IIT रोपड़ के सहयोग से स्थापित किया गया है और इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में कृषि क्षेत्र को तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप के माध्यम से सशक्त बनाना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य विशेष समाचार
‘पौधारोपण महाअभियान-2025’
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 जुलाई 2025 को अयोध्या और आजमगढ़ जिलों से ‘पौधारोपण महाअभियान-2025’ की शुरुआत की।
- इस वर्ष अभियान की थीम “एक पेड़ मां के नाम 2.0” रखी गई है, जिसके तहत एक ही दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
करदाताओं की संख्या में वृद्धि : गुजरात
- गुजरात सरकार के अनुसार, वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू होने के बाद से आठ वर्षों में करदाताओं की संख्या में 145 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
- 2017 में जहां 5.15 लाख से अधिक करदाता थे, वहीं 2024-25 तक यह संख्या बढ़कर 12.66 लाख हो गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
‘बिहार युवा आयोग’ के गठन को मंजूरी
- बिहार सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से ‘बिहार युवा आयोग’ के गठन को मंजूरी दी।
आयोग की संरचना:
|
अमरावती क्वांटम घाटी घोषणा को मंजूरी
- आंध्र प्रदेश सरकार ने अमरावती क्वांटम घाटी घोषणा (Amaravati Quantum Valley Declaration - AQVD) को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य अमरावती को भारत की पहली क्वांटम घाटी और क्वांटम प्रौद्योगिकियों के लिए एक वैश्विक केंद्र में बदलना है।
आंध्र प्रदेश :
|
|
महिलाओं को सभी सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण
- बिहार सरकार ने 8 जुलाई 2025 को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राज्य की मूल निवासी महिलाओं को सभी सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण देने की घोषणा की है।
- यह आरक्षण सभी स्तरों और विभागों की सीधी नियुक्तियों पर लागू होगा, यानी क्लास-1 से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक की सभी सरकारी सेवाओं में।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतराष्ट्रीय समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विंडहुक पहुंचे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई 2025 को नामीबिया की राजधानी विंडहुक पहुंचे, जो उनके आठ दिवसीय, पांच देशों के राजनयिक दौरे का अंतिम पड़ाव है।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 जुलाई 2025 से 9 जुलाई 2025 तक आठ दिवसीय पांच देशों (घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया) की यात्रा पर हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत-ब्राजील द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य
- भारत और ब्राजील ने अपने द्विपक्षीय व्यापार को अगले पांच वर्षों में 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
ब्राजील :
|
|
पुरस्कार और सम्मान
ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित
- ब्राजील ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया।
- यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी के लिए 26वां वैश्विक सम्मान था तथा 2 जुलाई से शुरू हुई उनकी पांच देशों की यात्रा का तीसरा सम्मान था।
‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ की स्थापना 1822 में हुई थी और यह ब्राजील की सबसे बड़ी राजकीय उपाधि मानी जाती है। |
रक्षा समाचार
DSV 'निस्तार'
- भारतीय नौसेना ने अपने पहले स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV), 'निस्तार' को नौसेना में शामिल किया।
- 'निस्तार' 118 मीटर लंबा है और यह 300 मीटर तक गहरे समुद्र में डाइविंग तथा 1000 मीटर तक रेस्क्यू ऑपरेशन करने में सक्षम है।
भारतीय नौसेना (Indian Navy) :
|
|
विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी
पहली मलेरिया दवा
- विश्व की पहली मलेरिया दवा, जो विशेष रूप से नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों (4.5 किलोग्राम या उससे कम वजन वाले) के लिए तैयार की गई है, को स्विट्ज़रलैंड की दवा नियामक संस्था Swissmedic ने आधिकारिक मंजूरी दी।
- यह दवा नोवार्टिस कंपनी द्वारा विकसित की गई है और इसका नाम Coartem Baby (कुछ देशों में Riamet Baby) है।
मलेरिया :
|
पर्यावरण समाचार
सबसे बुजुर्ग हथिनी ‘वत्सला’ का निधन
- एशिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी ‘वत्सला’ का 8 जुलाई 2025 को मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में निधन हो गया।
- वत्सला की उम्र 100 वर्ष से भी अधिक थी, और उसे एशिया की सबसे उम्रदराज हथिनी माना जाता था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुस्तक और लेखक
'कन्फेशन्स ऑफ ए शेक्सपियर एडिक्ट'
- सेवानिवृत्त IPS अधिकारी वी.एस. रवि ने 7 जुलाई 2025 को हैदराबाद में अपनी पुस्तक 'कन्फेशन्स ऑफ ए शेक्सपियर एडिक्ट' (Confessions of a Shakespeare Addict) का विमोचन किया।