पूर्वोत्तर क्षेत्र जिला एसडीजी सूचकांक 2023-24 : दूसरा संस्करण
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




पूर्वोत्तर क्षेत्र जिला एसडीजी सूचकांक 2023-24 : दूसरा संस्करण

Mon 07 Jul, 2025

संदर्भ :

  • पूर्वोत्तर क्षेत्र जिला एसडीजी सूचकांक 2023-24 का दूसरा संस्करण नीति आयोग और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा 7 जुलाई 2025 को जारी किया गया।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • यह सूचकांक पूर्वोत्तर क्षेत्र के 123 जिलों की सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में प्रगति को मापता है और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत हस्तक्षेपों को प्राथमिकता देने में सहायता करता है।
  • यह विश्लेषण सूचकांक की मुख्य विशेषताओं, प्रदर्शन, प्रगति, चुनौतियों और नीतिगत प्रभावों पर केंद्रित है।
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र जिला SDG सूचकांक का पहला संस्करण 2021-22 में जारी किया गया था।
  • यह सूचकांक संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को स्थानीय स्तर पर लागू करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो 2030 तक गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक दिशानिर्देश प्रदान करते हैं।

उद्देश्य:

  • प्रगति की निगरानी: प्रत्येक जिले के प्रदर्शन को 16 SDGs (लक्ष्य 17 को छोड़कर) के आधार पर मापना।
  • नीतिगत मार्गदर्शन: विकास अंतराल को पहचानकर नीतियों को प्राथमिकता देना।
  • सहयोगात्मक प्रतिस्पर्धा: जिलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना।
  • स्थानीयकरण: SDGs को जिला स्तर पर लागू करने के लिए डेटा-संचालित दृष्टिकोण प्रदान करना।

शीर्ष और निम्न प्रदर्शन करने वाले जिले:

शीर्ष 10 जिले :

राज्य जिला स्कोर रैंक
मिजोरम हनहथियाल 81.43 1
मिजोरम चम्फाई 79.86 2
त्रिपुरा गोमती 78.79 3
नागालैंड मोकोकचुंग 78.43 4
त्रिपुरा वेस्ट त्रिपुरा 77.64 5
नागालैंड कोहिमा 76.93 6
त्रिपुरा साउथ त्रिपुरा 76.71 7
सिक्किम गंगटोक 76.64 8
मिजोरम कोलासिब 76.50 9
नागालैंड दीमापुर 76.29 10

 

  • मिजोरम का हनहथियाल जिला 81.43 अंक के साथ पूरे पूर्वोत्तर में शीर्ष पर रहा है
  • अरुणाचल प्रदेश का लोंगडिंग जिला 58.71 अंक के साथ सबसे नीचे है
  • इससे पता चलता है कि क्षेत्रीय असमानताएँ अब भी मौजूद हैं, लेकिन कई जिलों में उल्लेखनीय सुधार भी हुआ है

राज्यों के भीतर जिलों के राज्यवार उच्चतम और निम्नतम स्कोर:

  • अरुणाचल प्रदेश: निचली दिबांग घाटी (73.36) से लेकर लोंगडिंग (58.71) तक
  • असम: डिब्रूगढ़ (74.29), दक्षिण सलमारा-मनकाचर (59.71)
  • मणिपुर: इम्फाल पश्चिम (73.21), फिरज़ॉल (59.71)
  • मेघालय: पूर्वी खासी हिल्स (73.00), पूर्वी जैंतिया हिल्स (63.00)
  • मिजोरम: हनाहथियाल (81.43), लॉन्गत्लाई (67.71)
  • नागालैंड: मोकोकचुंग (78.43), ज़ुन्हेबोटो (63.36)
  • सिक्किम: गंगटोक (76.64), ग्यालशिंग (71.14)
  • त्रिपुरा: गोमती (78.79), धलाई (72.29)

Latest Courses