GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 07 Jul, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

‘राष्ट्रीय बायोबैंक’ का उद्घाटन

  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने 6 जुलाई 2025 को नई दिल्ली स्थित CSIR-इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) में अत्याधुनिक फेनोम इंडिया ‘राष्ट्रीय बायोबैंक’ का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: प्रत्‍येक भारतीय को उसकी आनुवांशिक संरचना, जीवनशैली और पर्यावरण के आधार पर व्यक्तिगत (पर्सनलाइज्ड) स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना
  • इसमें देशभर के 10,000 लोगों से जीनोमिक, क्लिनिकल और लाइफस्टाइल डाटा इकट्ठा किया जाएगा

राज्‍य विशेष समाचार

"एक पेड़ माँ के नाम"

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि राज्य सरकार 9 जुलाई 2025 को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एक ही दिन में 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाएगी।
  • यह अभियान जन सहभागिता के साथ चलाया जाएगा, जिसमें छात्र, किसान, जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाएं और समाज के सभी वर्ग शामिल होंगे।

"एक पेड़ माँ के नाम" :

  • शुरूआत : विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून 2024, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
  • उद्देश्य : माताओं को श्रद्धांजलि देते हुए वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना
  • अभियान का दूसरा चरण "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" 5 जून 2025 को शुरू
  • उत्तर प्रदेश में यह अभियान विशेष रूप से सफल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 2017 से 2024 के बीच प्रदेश में लगभग 204 करोड़ पौधे लगाए गए हैं और वन आवरण 9% से बढ़कर 10% हो गया है।

'आकांक्षात्मक विकास खण्ड योजना' की 2024-25 की डेल्टा रैंकिंग

  • उत्तर प्रदेश में 'आकांक्षात्मक विकास खण्ड योजना' की 2024-25 की डेल्टा रैंकिंग के अनुसार जालौन और रामपुरा (दोनों जालौन जनपद) विकास खण्डों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

टॉप-5 विकास खंड :

  • जालौन (जालौन जनपद) : प्रथम स्थान
  • रामपुरा (जालौन जनपद) : द्वितीय स्थान
  • देवकली (गाजीपुर) : तृतीय स्थान
  • विष्णुपुरा (कुशीनगर) : चतुर्थ स्थान
  • मड़िहान (मिर्जापुर) : पंचम स्थान

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र:

  • रामपुरा (जालौन) ने स्वास्थ्य और पोषण में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है
  • जालौन (जालौन) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है

शिक्षा क्षेत्र:

  • जालौन और रामपुरा ने शिक्षा में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया
  • देवकली (गाजीपुर) तीसरे स्थान पर रहा

कृषि क्षेत्र:

  • विष्णुपुरा (कुशीनगर) ने पहला स्थान प्राप्त किया।
  • टांडा (अंबेडकरनगर) ने दूसरा स्थान

कर्मचारियों के लिए प्रति दिन 10 घंटे काम करने के प्रस्ताव को मंजूरी

  • तेलंगाना सरकार ने वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों (दुकानों को छोड़कर) में कर्मचारियों के लिए प्रति दिन 10 घंटे काम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

तेलंगाना :

  • राजधानी: हैदराबाद (Hyderabad)
  • राजकीय भाषा: तेलुगु (Telugu)
  • अन्य प्रमुख भाषाएं: उर्दू, हिंदी, अंग्रेज़ी
  • प्रमुख नदियाँ: गोदावरी, कृष्णा, मूसी
  • प्रमुख शहर: हैदराबाद, वारंगल, निजामाबाद,
  • राज्य पुष्प - तांगेदु (टान्नर कैसिया)
  • महत्वपूर्ण पर्व: बोनालु, बथुकम्मा, दशहरा, दीपावली
  • प्रमुख त्योहार: उगादी (तेलुगु नववर्ष), रमज़ान
  • राज्य पक्षी - पालपिट्टा (भारतीय रोलर या ब्लू जे)
  • राज्य पशु - जिंका (हिरण)

अतंर्राष्‍ट्रीय समाचार

17वां BRICS शिखर सम्मेलन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के रियो-डी-जेनेरियो में आयोजित 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘शांति और सुरक्षा तथा वैश्विक शासन में सुधार’ विषय पर संबोधन दिया।
  • उन्‍होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वैश्विक संस्थानों में सुधार की मांग उठाई ।

17वां BRICS शिखर सम्मेलन 2025 :

  • आयोजन तिथि: 6–7 जुलाई 2025
  • स्थान: रियो डी जेनेरियो, ब्राज़ील
  • अध्यक्षता: ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा
  • सदस्य देश:
  • मूल सदस्य: ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका
  • नए सदस्य (विस्तार के बाद): मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
  • वर्ष 2026 में भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण करेगा

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

न्यूनतम बैलेंस न रखने पर लगने वाला जुर्माना हटा

  • इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने बचत खाताधारकों के लिए न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance) न रखने पर लगने वाला जुर्माना पूरी तरह से हटा दिया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

इंडियन बैंक :

  • भारत सरकार के स्वामित्व वाला एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है
  • स्थापना : मार्च 1907(15 अगस्त 1907 से अपना व्यवसाय शुरू किया)
  • मुख्यालय : चेन्नई, तमिलनाडु, राष्ट्रीयकरण : 1969, इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय : 2020
  • हार्बर में एटीएम स्थापित करने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक : 1989
  • संस्थापक: रामस्वामी चेट्टियार

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) :

  • स्थापना: 19 मई 1894 (लाहौर, अविभाजित भारत), संस्थापक: लाला लाजपत राय सहित कई प्रमुख भारतीय देशभक्त, पहली शाखा: अप्रैल 1895, लाहौर, मुख्यालय: नई दिल्ली, राष्ट्रीयकरण: जुलाई 1969 में 13 अन्य बैंकों के साथ

FRI प्रणाली

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे बैंक धोखाधड़ी जोखिम प्रणाली के तहत फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर (FRI) को अपनी प्रणालियों में लागू करें।
  • यह प्रणाली दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित की गई है और इसका उद्देश्य बढ़ती साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी को रोकना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • FRI (Financial Fraud Risk Indicator) एक डिजिटल टूल है, जो मोबाइल नंबरों के पुराने रिकॉर्ड, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल, चक्षु प्लेटफॉर्म और बैंकों/वित्तीय संस्थानों से मिली शिकायतों के आधार पर मोबाइल नंबरों को मध्यम, उच्च या बहुत उच्च जोखिम की श्रेणी में वर्गीकृत करता है।
  • बैंकों को अपने सिस्टम को FRI से API के माध्यम से एकीकृत करना होगा, जिससे संदिग्ध लेन-देन की रीयल-टाइम पहचान और रोकथाम संभव होगी।

खेल समाचार

टेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 2025

  • भारत ने "टेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 2025" (एजबेस्टन टेस्ट, 2nd Test, 2025) में इंग्लैंड को 336 रन से हराया, जो विदेशी ज़मीन पर भारत की रन के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है।
  • भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में यह जीत दर्ज की, जिससे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई।

टेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 2025 :

  • भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए

मुख्य खिलाड़ी:

  • शुभमन गिल : पहली पारी: (विदेश में किसी भी भारतीय कप्तान का सबसे बड़ा स्कोर-269) रन, दूसरी पारी: 161 रन(इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय)
  • यशस्वी जायसवाल : टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन सबसे तेज़ (21 टेस्ट), सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा
  • आकाशदीप : मैच में कुल 10 विकेट (4+6)
  • मोहम्मद सिराज : पहली पारी में 6 विकेट

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2029 और 2031

  • भारत वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2029 और 2031 की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मेजबानी की संभावना: 2025 का टूर्नामेंट टोक्यो (जापान) और 2027 का बीजिंग (चीन) में होगा, जिससे लगातार तीन बार एशिया में आयोजन की संभावना कम है। इसलिए भारत के लिए 2031 संस्करण की मेजबानी मिलने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है।
  • जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2028: भारत ने 2028 की जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी में भी रुचि दिखाई है

विश्व मुक्केबाजी कप 2025

  • भारत की मुक्केबाज साक्षी ने विश्व मुक्केबाजी कप 2025 में महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
  • उन्होंने फाइनल में अमेरिका की योसलाइन पेरेज को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर भारत को इस टूर्नामेंट में पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

विश्व मुक्केबाजी कप 2025 तीन चरणों में आयोजित हो रहा है:

  • पहला चरण: 31 मार्च से 5 अप्रैल 2025 (ब्राजील, फोज डू इगुआकू), कुल पदक: 6 (1 स्वर्ण, 1 रजत, 4 कांस्य)
  • दूसरा चरण: 30 जून से 7 जुलाई 2025 (कजाकिस्तान, अस्ताना)भारत ने कुल 11 पदक जीते, जिसमें 3 स्वर्ण शामिल
  • फाइनल चरण: 15 से 22 नवंबर 2025, भारत में आयोजित होगा

नोवाक जोकोविच की 100वीं विंबलडन जीत

  • नोवाक जोकोविच विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के इतिहास में 100वीं जीत दर्ज करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
  • उन्होंने 2025 के विंबलडन के तीसरे दौर में सर्बिया के मिओमिर केकमानोविच को 6-3, 6-0, 6-4 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उनसे पहले यह रिकॉर्ड केवल मार्टिना नवरातिलोवा (120 जीत) और रोजर फेडरर (105 जीत) के नाम था।
  • विंबलडन (Wimbledon) : खेल का समय : जून-जुलाई कोर्ट की सतह : ग्रास कोर्ट (घास), विशेषता : सबसे पुराना व पारंपरिक टूर्नामेंट

रिर्पोट एवं सूचकांक

Gini Index स्कोर 25.5

  • वर्ल्ड बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत का Gini Index स्कोर 25.5 है, जो कि ग्लोबली चौथा सबसे अच्छा स्कोर है।
  • यह रैंकिंग आय वितरण (income equality) के आधार पर है, जिसमें भारत ने चीन (35.7), अमेरिका (41.8) और सभी G7 व G20 देशों को पीछे छोड़ दिया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारत से आगे केवल स्लोवाक रिपब्लिक, स्लोवेनिया और बेलारूस हैं।
  • भारत का गिनी इंडेक्स 2011 में 28.8 था, जो अब घटकर 25.5 हो गया है—यह आय असमानता में उल्लेखनीय गिरावट दर्शाता है।
  • वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, 2011-2023 के बीच 171 मिलियन भारतीयों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला गया, और गरीबी दर 16.2% से घटकर 2.3% रह गई है

चर्चित व्‍यक्ति

अल्लूरी सीताराम राजू शहीद दिवस

  • प्रतिवर्ष जुलाई को अल्लूरी सीताराम राजू शहीद दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन अल्लूरी सीताराम राजू की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ 1922-24 के रम्पा विद्रोह का नेतृत्व किया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 7 मई, 1924 को ब्रिटिश सेना ने उन्हें पकड़कर मार डाला था
  • जन्म 4 जुलाई, 1897 या 1898 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले के पंडरंगी गाँव में
  • 1922 में, उन्होंने रम्पा विद्रोह का नेतृत्व किया, जो ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के प्रति बढ़ते असंतोष से पैदा हुआ था
  • उन्हें स्थानीय लोग "वननायक" या "मान्यम वीरुडु" (जंगल का नायक) कहते हैं

डॉ. जेनिफर गेर्लिंग्स-सिमंस

  • डॉ. जेनिफर गेर्लिंग्स-सिमंस दक्षिण अमेरिकी देश 'सूरीनाम' की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं।
  • सूरीनाम की संसद ने उन्हें निर्विरोध चुना है और वे 16 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।

सूरीनाम :

  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर में स्थित एक छोटा लेकिन बहुसांस्कृतिक देश है
  • राजधानी : पारामारिबो
  • आधिकारिक भाषा : डच(पश्चिमी गोलार्ध का एकमात्र डच भाषी देश)
  • सरनन टोंगो और सूरीनाम हिंदी (जो भोजपुरी की एक उपभाषा है)
  • स्वतंत्रता : 25 नवंबर 1975, नीदरलैंड से

प्रोफेसर उदयादित्य भराली

  • प्रख्यात इतिहासकार, सामाजिक विचारक और राजनीतिक टिप्पणीकार प्रोफेसर उदयादित्य भराली का 6 जुलाई 2025 को 78 वर्ष की आयु में गुवाहाटी में निधन हो गया।

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व जूनोसिस दिवस

  • जानवरों से इंसानों में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों, जिन्हें जूनोटिक रोग कहा जाता है, के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 6 जून को विश्व जूनोसिस दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन का महत्व इसलिए है क्योंकि 6 जुलाई 1885 को फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने पहली बार रेबीज (पागल कुत्ता रोग) का सफल टीका मानव को लगाया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

जूनोटिक रोग :

  • पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले रोग

प्रमुख जूनोटिक रोग :

  • रेबीज (Rabies) : वायरस (कुत्तों, चमगादड़ों से)
  • ब्रुसेलोसिस : बैक्टीरिया (गाय, भैंस आदि)
  • एंथ्रैक्स :बैक्टीरिया (पशुधन से)
  • एवियन फ्लू : वायरस (मुर्गियों से)
  • स्वाइन फ्लू : वायरस (सूअरों से)
  • लीशमैनियासिस : परजीवी (बालू मक्खी से)

विश्व किश्वहिली भाषा दिवस

  • प्रतिवर्ष 7 जुलाई को विश्व किश्वहिली भाषा दिवस (World Kiswahili Language Day)मनाया जाता है।
  • यह दिवस संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) द्वारा 2022 से शुरू किया गया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष (2025) के थीम : किश्वहिली: शांति, एकता और विकास की भाषा
  • पहली बार मनाया गया: 7 जुलाई 2022
  • घोषणा: यूनेस्को ने नवंबर 2021 में 7 जुलाई को “विश्व किश्वहिली भाषा दिवस” घोषित किया

किश्वहिली भाषा (Kiswahili) :

  • भाषा परिवार: नाइजर-कांगो भाषा परिवार
  • उपशाखा: बैंटू भाषाएँ
  • तंजानिया, केन्या, युगांडा की आधिकारिक भाषा है
  • कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) राष्ट्रीय भाषा है

 

Latest Courses