02 July, 2025
GK Update
Sun 06 Jul, 2025
राष्ट्रीय समाचार
प्रथम राष्ट्रीय सहकारी विश्वविद्यालय की आधारशिला
- केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह ने 5 जुलाई 2025 को गुजरात के आणंद जिले में भारत के प्रथम राष्ट्रीय सहकारी विश्वविद्यालय ‘त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय’ (Tribhuvan Sahkari Vishwavidyalaya) की आधारशिला रखी।
त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय से संबंधित विधायी प्रावधान और संसद में पारित होने की तिथियाँ :
|
ISI मार्क वाले हेलमेट का उपयोग करने का आग्रह
- भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने पूरे देश में दोपहिया वाहन चालकों से केवल BIS-प्रमाणित (ISI मार्क वाले) हेलमेट का उपयोग करने का आग्रह किया है।
- यह अपील सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और घटिया या अवैध हेलमेट के इस्तेमाल से होने वाले हादसों को रोकने के लिए की गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के चौथे चरण में ब्राजील पहुंचे, जहां वे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
- इससे वे पहले घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और अर्जेंटीना का दौरा कर चुके हैं।
ब्रिक्स :
|
अर्जेंटीना के राष्ट्रीय नायक जनरल जोस डी सैन मार्टिन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना की अपनी ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत ब्यूनस आयर्स में देश के प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय नायक जनरल जोस डी सैन मार्टिन की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करके की। प्रधानमंत्री मोदी ने सैन मार्टिन स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि अर्पित की, जो अर्जेंटीना के स्वतंत्रता संग्राम की पहली वर्षगांठ का प्रतीक है।
‘अमेरिका पार्टी’
- अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने अमेरिका में अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘अमेरिका पार्टी’ (America Party) शुरू करने की घोषणा की है।
- इसका उद्देश्य रिपब्लिकन और डेमोक्रेट के वर्चस्व वाली दो-पक्षीय प्रणाली को चुनौती देना है।
अमेरिका (संयुक्त राज्य अमेरिका / United States of America - USA) :
|
|
माइक्रोसॉफ्ट ने पाकिस्तान में अपना परिचालन बंद किया
- माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी वैश्विक पुनर्गठन योजना के तहत 25 वर्ष बाद आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान में अपना परिचालन बंद कर दिया।
- माइक्रोसॉफ्ट ने पहली बार 7 मार्च, 2000 को पाकिस्तान में शुरुआत की थी, जिसने देश के डिजिटल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
माइक्रोसॉफ्ट :
स्थापना : 4 अप्रैल 1975 | संस्थापक : बिल गेट्स, पॉल एलन | मुख्यालय : रेडमंड, वॉशिंगटन, अमेरिका |
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
देश का घरेलू कोयला उत्पादन
- केयरएज रेटिंग्स द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, देश का घरेलू कोयला उत्पादन वित्त वर्ष 2025 में 1,047.6 मिलियन टन के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया, जो पिछले पांच वर्षों में 10 प्रतिशत की औसत वार्षिक दर से बढ़ रहा है।
- भारत वित्त वर्ष 2025-26 में 1.15 बिलियन टन (1,150 मिलियन टन) का रिकॉर्ड कोयला उत्पादन हासिल करने की राह पर है।
संबंधित तथ्य :
|
|
टोल दरों में 50 प्रतिशत तक की कटौती
- केंद्र सरकार ने सुरंगों, पुलों, फ्लाईओवरों या ऊंचे हिस्सों जैसी संरचनाओं वालों खंडों के लिए टोल दरों में 50% तक की कमी की है।
- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 2008 के नियमों में संशोधन किया है और टोल शुल्क की गणना के लिए एक नई विधि या सूत्र अधिसूचित किया है।
SAIL ने दुबई में अपने प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया
- भारत के सबसे बड़े इस्पात उत्पादकों में से एक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने दुबई में अपने प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) :
|
|
कला और संस्कति
आषाढ़ी एकादशी
- आषाढ़ी एकादशी, जिसे देवशयनी एकादशी भी कहा जाता है, 6 जुलाई 2025 को मनाई गई।
- इस दिन से पूरे देश में चातुर्मास का आरंभ होता है, जो चार महीने तक चलता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ टूर्नामेंट 2025
- भारत के गोल्डन बॉय और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ टूर्नामेंट 2025 का खिताब, 86.18 मीटर थ्रो के साथ हासिल किया।
- यह प्रतियोगिता भारत में आयोजित पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेवल जैवलिन थ्रो स्पर्धा थी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सबसे तेज शतक
- 14 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे में इतिहास रचते हुए सबसे तेज शतक लगाया ।
- उन्होंने इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ खेले गए मैच में मात्र 52 गेंदों में शतक पूरा किया, जो यूथ वनडे में अब तक का सबसे तेज शतक है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
एशियाई अंडर-19 स्क्वैश चैम्पियनशिप 2025
- भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह ने फाइनल में हांगकांग, चीन की खिलाड़ी चेउंग टीसी को 3-0 से हराकर एशियाई अंडर-19 स्क्वैश चैम्पियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम किया।
एशियाई अंडर-19 स्क्वैश चैम्पियनशिप 2025 :
अनाहत का तीसरा लगातार एशियाई जूनियर स्क्वैश खिताब है; उन्होंने 2022 में U15 और 2023 में U17 खिताब भी जीते थे। |
पैरा-तीरंदाजी एशियाई चैंपियनशिप 2025
- पैरा-तीरंदाजी एशियाई चैंपियनशिप 2025 में भारतीय पैरा-तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते, जिससे भारत की कुल पदकों की संख्या सात हो गई।
- यह प्रतियोगिता 2 से 7 जुलाई 2025 तक बीजिंग, चीन में आयोजित हुई थी।
इसके साथ ही भारत की कुल पदक संख्या सात (2 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य) तक पहुंच गई |
सम्मान और पुरस्कार
‘Key to the City’ भेंट की गई
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में ‘Key to the City’ (शहर की चाबी) भेंट की गई, जो भारत और अर्जेंटीना के बीच गहरी मित्रता और विश्वास का प्रतीक है।
- यह सम्मान उन्हें ब्यूनस आयर्स के सिटी गवर्नमेंट के प्रमुख जॉर्ज मैकरी ने सौंपा।
अर्जेंटीना :
|
चर्चित व्यक्ति
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 जयंती
- 6 जुलाई 2025 को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई।
- उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
दलाई लामा का 90वां जन्मदिन
- 6 जुलाई 2025 को दलाई लामा (तेंजिन ग्यात्सो) का 90वां जन्मदिन मनाया गया।
- वे तिब्बती बौद्ध धर्म के 14वें दलाई लामा हैं।
दलाई लामा (तेंजिन ग्यात्सो) :
|
दलाई लामा से जुड़ी तीन पंजीकृत संस्थाएँ-
|