GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 05 Jul, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

भारत का प्रथम ट्रांसजेंडर-नेतृत्व वाला स्वास्थ्य क्लिनिक

  • टाटा ट्रस्ट की सहायता से हैदराबाद में भारत का प्रथ्‍ज्ञम ट्रांसजेंडर-नेतृत्व वाला स्वास्थ्य क्लिनिक फिर से खोला गया है।
  • यह क्लिनिक पहले मित्र क्लिनिक (Mitr Clinic) के नाम से जाना जाता था, जिसे अब सबरंग क्लिनिक (Sabrang Clinic) के रूप में पुनः शुरू किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह क्लिनिक 2021 में हैदराबाद के नारायणगुड़ा में स्थापित हुआ था और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए समर्पित पहली स्वास्थ्य सेवा सुविधा है, जिसे पूरी तरह ट्रांसजेंडर व्यक्तियों द्वारा ही संचालित और प्रबंधित किया जाता है। जनवरी 2025 में फंडिंग रुकने के कारण इसे बंद करना पड़ा था

प्रथम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अश्व रोग मुक्त कम्पार्टमेंट

  • भारत का प्रथम विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त अश्व रोग मुक्त कम्पार्टमेंट (Equine Disease-Free Compartment, EDFC) उत्तर प्रदेश के मेरठ छावनी स्थित रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स (RVC) सेंटर और कॉलेज में स्थापित किया गया है।
  • इसे विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) द्वारा 3 जुलाई 2025 को वैश्विक मान्यता प्राप्त हुई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह कंपार्टमेंट देश में घोड़ों से संबंधित गतिविधियों के व्यापक विकास का भी समर्थन करता है
  • EDFC को आधिकारिक तौर पर इक्वाइन संक्रामक एनीमिया, इक्वाइन इन्फ्लूएंजा, इक्वाइन पिरोप्लाज़मोसिस, ग्लैंडर्स और सुर्रा से मुक्त घोषित किया गया है
  • भारत ऐतिहासिक रूप से 2014 से अफ्रीकी हॉर्स सिकनेस से मुक्त रहा है

राज्‍य विशेष समाचार

आम महोत्सव 2025

  • उत्तर प्रदेश में आम महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ 4 जुलाई 2025 को लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।
  • यह तीन दिवसीय महोत्सव 6 जुलाई तक चलेगा।

प्रमुख आयोजन स्थल:

  • दिल्ली (राष्ट्रीय आम महोत्सव) : दशकों से आयोजित
  • लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : दशहरी आम के लिए प्रसिद्ध
  • मालदा (पश्चिम बंगाल) : लंगड़ा और फजली आम
  • मलिहाबाद : एशिया का सबसे बड़ा दशहरी उत्पादक क्षेत्र

प्रथम बैगलेस चाय के लिए 20 साल का पेटेंट

  • असम की वूला चाय (Woolah Tea) को भारत की प्रथम बैगलेस चाय के लिए 20 साल का पेटेंट प्राप्त हुआ है।
  • यह पेटेंट “कंप्रेस्ड ट्रू होल लीफ टी डिप्स एंड मेथड देयरऑफ” नामक नवाचार के लिए मिला है।

वूला बैगलेस चाय की प्रमुख विशेषताएं:

  • पूरी चाय पत्तियों (“एति कोली दूति पात” – एक कली, दो पत्तियां) का उपयोग
  • प्राकृतिक धागे से बंडल बांधना, कोई सिंथेटिक बैग नहीं
  • माइक्रोप्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल
  • आविष्कारक: उपमयु बोरकोटकी और अंसुमान भाराली (शिवसागर, असम)
  • कंपनी: TTLT इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

अंतरराष्ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना पहुंचे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर ब्यूनस आयर्स पहुंचे, यह यात्रा 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है।
  • इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना और त्रिनिदाद और टोबैगो की सफल यात्रा पूरी की जिसका उद्देश्य भारत के साथ अफ्रीकी और कैरेबियाई देशों के संबंधों को और मजबूत करना था।

अर्जेंटीना :

  • महाद्वीप: दक्षिण अमेरिका
  • राजधानी: ब्यूनस आयर्स
  • मुद्रा: अर्जेंटीनी पेसो (ARS)
  • राजभाषा: स्पेनिश
  • सीमा साझा करने वाले देश: चिली, ब्राजील, बोलीविया, पराग्वे, उरुग्वे
  • प्रमुख नदियाँ: पराना, उरुग्वे, पिलकोमायो
  • प्रमुख पर्वत श्रृंखला: एंडीज

त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद को संबोधित

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान वहां की संसद की संयुक्त सभा को संबोधित किया।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित प्रतिष्ठित ‘रेड हाउस’ से ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।

त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य :

  • महाद्वीप: कैरेबियन (उत्तरी अमेरिका के पास)
  • राजधानी: पोर्ट ऑफ स्पेन (Port of Spain)
  • मुद्रा: त्रिनिदाद और टोबैगो डॉलर (TTD)
  • वर्तमान राष्ट्रपति : क्रिस्टीन कार्ला कंगालू
  • वर्तमान :प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर
  • प्रमुख द्वीप: त्रिनिदाद और टोबैगो दो द्वीपों का समूह है — त्रिनिदाद (बड़ा) और टोबैगो (छोटा)
  • राजभाषा: अंग्रेज़ी
  • स्वतंत्रता प्राप्त: 31 अगस्त 1962 (ब्रिटेन से)

भारत-त्रिनिदाद एवं टोबैगो के बीच समझौते

  • भारत-त्रिनिदाद एवं टोबैगो ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्‍य से छह नए समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किया।
  • इन समझौतों के तहत दोनों देशों के बीच कृषि, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल परिवर्तन, एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI), खेल, संस्कृति, और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

कैरेबियन समुदाय (CARICOM) :

  • 15 सदस्य देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है
  • प्राथमिक उद्देश्य : सदस्यों के बीच आर्थिक एकीकरण और सहयोग को बढ़ावा देना
  • स्थापना: 4 जुलाई 1973 (Treaty of Chaguaramas के तहत)
  • मुख्यालय: जॉर्जटाउन, गुयाना
  • सदस्य देश: 15 पूर्ण सदस्य + 5 सहयोगी सदस्य + 8 पर्यवेक्षक देश
  • भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो ने 31 अगस्त 1962 को राजनयिक संबंध स्थापित किये थे

"3 बाय 35" पहल

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की "3 बाय 35" पहल एक नई वैश्विक स्वास्थ्य रणनीति है, जिसे 2025 में लॉन्च किया गया है।
  • इस पहल का उद्देश्य 2035 तक इन उत्पादों पर कम से कम 50% की मूल्य वृद्धि करना है, जिसे उच्च उत्पाद शुल्क या स्वास्थ्य करों के माध्यम से हासिल किया जा सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) :

  • स्थापना: 7 अप्रैल 1948
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • प्रकार: संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी
  • सदस्य देश: 194 सदस्य राष्ट्र + 2 एसोसिएट सदस्य
  • कार्य भाषा: अंग्रेज़ी, फ्रेंच, अरबी, चीनी, रूसी, स्पेनिश (6 आधिकारिक भाषाएँ)
  • वर्तमान महानिदेशक (2025): डॉ. टेड्रोस अधानोम घेबरियेसस (इथियोपिया)
  • संबंधित दिवस: 7 अप्रैल – विश्व स्वास्थ्य दिवस (WHO की स्थापना की वर्षगांठ पर)

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

ऊर्जा से संचालित

  • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने 36,000 से अधिक खुदरा आउटलेट्स को पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित करके भारत की इस ताकत का विस्तार किया है, जहां अधिकांश परिचालन सौर ऊर्जा से संचालित होते हैं।
  • उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत की कुल सौर ऊर्जा स्थापित क्षमता 2.82 गीगावाट (2014) से बढ़कर 105.65 गीगावाट (मार्च 2025 तक) पहुंच गई है, जिसमें ग्राउंड-माउंटेड, रूफटॉप, हाइब्रिड और ऑफ-ग्रिड सिस्टम शामिल हैं।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) :

  • स्थापना: 30 जून 1959
  • मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
  • स्वामित्व: भारत सरकार (सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम – PSU)
  • अधीन मंत्रालय: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

नई प्रजाति गार्सिनिया कुसुमाए की खोज

  • असम में वनस्पतिशास्त्रियों ने गार्सिनिया वंश की एक नई प्रजाति गार्सिनिया कुसुमाए (Garcinia kusumae) की खोज की है।
  • इस नई प्रजाति का नाम प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री जतिंद्र सरमा की मां कुसुम देवी के सम्मान में रखा गया है। यह प्रजाति असम की जैवविविधता को और समृद्ध करती है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह एक द्विलिंगी (dioecious) सदाबहार वृक्ष है, जिसकी ऊंचाई लगभग 18 मीटर तक होती है।
  • यह फरवरी से अप्रैल के बीच फूलता है और मई से जून के बीच फल देता है
  • असमिया भाषा में इसे स्थानीय रूप से 'थोइकोरा' (Thoikora) कहा जाता है
  • भारत में गार्सिनिया की 33 प्रजातियां और सात किस्में दर्ज की गई हैं, जिनमें से असम में 12 प्रजातियां और तीन किस्में पाई जाती हैं।

कला और संस्‍कृति

बहुदा यात्रा

  • ओडिशा के पुरी में 5 जुलाई 2025 को भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा निकाली गई, जो भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की मुख्य मंदिर में वापसी का प्रतीक है।
  • यह यात्रा जगन्नाथ रथ यात्रा का अंतिम चरण होती है, जिसमें देवताओं को गुंडिचा मंदिर से वापस श्री जगन्नाथ मंदिर लाया जाता है।

जगन्नाथ रथ यात्रा :

  • एक वार्षिक हिंदू त्योहार है
  • आयोजन स्थल: पुरी, ओडिशा
  • प्रमुख मंदिर: श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी
  • देवता: भगवान जगन्नाथ (भगवान विष्णु/कृष्ण के रूप), उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा
  • आयोजन तिथि: आषाढ़ शुक्ल द्वितीया (जून–जुलाई के बीच)
  • रथों के नाम: जगन्नाथ जी का रथ – नन्दी घोष, बलभद्र जी का रथ – तालध्वज, सुभद्रा जी का रथ – दर्पदलन

 

सम्‍मान और पुरस्‍कार

ORTT से सम्मानित

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ (ORTT) से सम्मानित किया गया।
  • यह सम्मान भारत और त्रिनिदाद-टोबैगो के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों और साझेदारी का सशक्त प्रतीक है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने भारतीय प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके वैश्विक नेतृत्व, भारतीय प्रवासियों के साथ गहरे संबंधों और कोविड-19 महामारी के दौरान उनके मानवीय प्रयासों के लिए दिया जा रहा है।

नियुक्तियां

सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया

  • भारतीय नौसेना की सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया नेवल एविएशन की फाइटर स्ट्रीम में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जो नौसेना के फाइटर प्लेन उड़ाने वाली पहली महिला पायलट हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इससे पहले केवल मैरीटाइम रिकॉनिसेंस (MR) विमान और हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली महिलाएं थीं—लेकिन फाइटर जेट स्ट्रीम में शामिल होना यह पहली बार है ।
  • नेवल एविएशन: नेवल एविएशन भारतीय नौसेना की वह शाखा है जो समुद्री क्षेत्र में विमान संचालन और लड़ाकू मिशनों के लिए जिम्मेदार है। इसमें फाइटर प्लेन, हेलीकॉप्टर और अन्य एयरक्राफ्ट शामिल होते हैं।

 

Latest Courses