02 July, 2025
GK Update
Thu 03 Jul, 2025
राष्ट्रीय समाचार
शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 3 जुलाई 2025 को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर के इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) में शहरी स्थानीय निकायों (Urban Local Bodies - ULBs) के अध्यक्षों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
|
"सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान"
- राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (NIPCCD) का आधिकारिक नाम अब "सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान" कर दिया गया।
- यह नाम परिवर्तन भारत की सामाजिक सुधारक और महिला अधिकारों की अग्रणी कार्यकर्ता सावित्रीबाई फुले के सम्मान में किया गया है।
राज्य विशेष समाचार
'मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना' 2025-26
- बिहार सरकार ने 'मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना' 2025-26 में शुरू की है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की दुर्लभ, विलुप्तप्राय और पारंपरिक कलाओं (जैसे लोक गाथा, नृत्य, वाद्य, चित्रकला, शास्त्रीय विधाएं आदि) को संरक्षित करना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है।
बिहार :
|
|
OPCW की 23वीं क्षेत्रीय बैठक
- रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW) ने भारत के राष्ट्रीय प्राधिकरण रासायनिक हथियार सम्मेलन (NACWC) के सहयोग से 1 से 3 जुलाई 2025 तक वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में एशिया के राज्य दलों के राष्ट्रीय प्राधिकरणों की 23वीं क्षेत्रीय बैठक आयोजित की।
- रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW) :
|
|
भारत का पहला एकीकृत बाढ़ पूर्वानुमान प्लेटफॉर्म "C-FLOOD"
- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने 2 जुलाई 2025 को भारत का पहला एकीकृत बाढ़ पूर्वानुमान प्लेटफॉर्म "C-FLOOD" लॉन्च किया।
- यह वेब-आधारित प्लेटफॉर्म है, जिसे सी-डैक, सीडब्ल्यूसी और एनआरएससी के सहयोग से विकसित किया गया है।
- इसका उद्देश्य देश के आपदा प्रतिक्रिया तंत्र को आधुनिक बनाना और बाढ़ की स्थिति में समय रहते सटीक पूर्वानुमान उपलब्ध कराना है
अंतरराष्ट्रीय समाचार
शेख हसीना को छह महीने की कारावास
- बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना को अदालत की अवमानना के मामले में छह महीने की कारावास की सजा सुनाई है।
- यह सजा सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो क्लिप के आधार पर दी गई, जिसमें कथित तौर पर शेख हसीना को न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते और ट्राइब्यूनल को धमकी देते सुना गया था।
बांग्लादेश :
|
|
सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू : श्रीलंका
- एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने श्रीलंका में आधिकारिक रूप से सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू कर दी है।
- इसके साथ ही श्रीलंका दक्षिण एशिया का तीसरा देश बन गया है, जहां स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध हो गई है।
- इससे पहले भूटान और बांग्लादेश में यह सेवा शुरू हो चुकी है।
घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान - ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना से सम्मानित किया गया।
- यह सम्मान पश्चिम अफ्रीकी देश की उनकी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान दिया गया, जो 1970 के दशक में किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया पहला सम्मान है।
घाना :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
वित्तीय संस्थानों को निर्देश : RBI
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 3 जुलाई 2025 को बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे फ्लोटिंग रेट (चर ब्याज दर) वाले लोन के हस्तांतरण या समय से पहले भुगतान (Prepayment/Foreclosure) पर कोई शुल्क नहीं वसूल सकते।
- यह नियम 1 जनवरी 2026 से लागू होगा और इस तिथि के बाद स्वीकृत या नवीनीकृत सभी फ्लोटिंग रेट लोन पर प्रभावी रहेगा।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) :
|
|
भारत का फार्मास्यूटिकल्स निर्यात
- फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (फार्मेक्सिल) के ताजा अपडेट के अनुसार, भारत का फार्मास्यूटिकल्स निर्यात वित्त वर्ष 26 की अप्रैल-मई अवधि में सालाना आधार पर 7.38 प्रतिशत बढ़कर 4.9 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
‘RECLAIM’ फ्रेमवर्क
- कोयला मंत्रालय 4 जुलाई 2025 को ‘RECLAIM’ फ्रेमवर्क (सामुदायिक सहभागिता और विकास ढांचा) का शुभारंभ करेगा।
- इस पहल का उद्देश्य भारत में सतत और समावेशी खदान बंदी की प्रक्रिया को संरचित, न्यायसंगत और पारदर्शी बनाना है।
संबंधित परीक्षा उपयोगी तथ्य :
|
|