GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 02 Jul, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री पांच देशों की यात्रा पर

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 जुलाई 2025 से 9 जुलाई 2025 तक आठ दिवसीय पांच देशों की यात्रा पर हैं।

यात्रा में शामिल देश:

  • घाना : यह पिछले 30 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा
  • त्रिनिदाद और टोबैगो : भारत और त्रिनिदाद के बीच 180 साल पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध हैं
  • अर्जेंटीना : 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली अर्जेंटीना यात्रा है
  • ब्राजील : प्रधानमंत्री मोदी 6-7 जुलाई को रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे
  • नामीबिया : नामीबिया की संसद को भी संबोधित करेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग का नया रोडमैप तैयार करेंगे

अनुसंधान विकास और नवोन्मेषण (RDI) योजना

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक लाख करोड़ रुपए की राशि के साथ अनुसंधान विकास और नवोन्मेषण (RDI) योजना को मंजूरी दी।

अनुसंधान विकास और नवोन्मेषण (RDI) योजना :

  • प्रमुख क्षेत्र: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर्स, हरित ऊर्जा, क्वांटम कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, जैव प्रौद्योगिकी आदि
  • नोडल विभाग : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST)

लक्ष्य:

  • निजी क्षेत्र के अनुसंधान एवं विकास (R&D) निवेश को प्रोत्साहित करना, विशेष रूप से सूर्योदय क्षेत्रों (sunrise sectors) और रणनीतिक क्षेत्रों में
  • उच्च प्रभाव वाले अनुसंधान, तकनीक अधिग्रहण, व्यावसायीकरण और Deep-Tech में निवेश को बढ़ावा देना

तमिलनाडु में 4-लेन परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन के निर्माण को मंजूरी

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई 2025 को तमिलनाडु में परमकुडी से रामनाथपुरम तक 46.7 किलोमीटर लंबे सेक्शन (NH-87) को चार लेन में विस्तारित करने की परियोजना को ₹1,853 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • परियोजना का एलाइनमेंट 5 प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों—NH-38, NH-85, NH-36, NH-536, और NH-32—और 3 राज्य राजमार्गों—SH-47, SH-29, SH-34—के साथ जुड़ा है
  • यह उन्नत कॉरिडोर 2 प्रमुख रेलवे स्टेशनों (मदुरै और रामेश्वरम), 1 हवाई अड्डे (मदुरै) और 2 छोटे बंदरगाहों (पंबन और रामेश्वरम) से भी जुड़ता है

टैलेंट काउंसिल के गठन

  • नैसकॉम (NASSCOM) ने 1 जुलाई 2025 को भारत की स्थिति को वैश्विक टेक्नोलॉजी टैलेंट हब के रूप में और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से नई टैलेंट काउंसिल के गठन की घोषणा की ।

नैसकॉम (NASSCOM) :

  • स्थापना : 1988
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • प्रकृति : गैर-लाभकारी उद्योग संघ
  • उद्देश्य : भारत को वैश्विक डिजिटल शक्ति बनाना, IT-BPM उद्योग को बढ़ावा देना
  • प्रमुख कार्य : IT-BPM प्रतिनिधित्व, कौशल विकास, नीति सहयोग, स्टार्टअप व AI को समर्थन

रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ELI) योजना को मंजूरी

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई 2025 को "रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (Employment Linked Incentive - ELI) योजना" को मंजूरी दी।
  • इस योजना का उद्देश्य औपचारिक क्षेत्र में 3.5 करोड़ से अधिक नई नौकरियां पैदा करना, पहली बार नौकरी करने वालों को प्रोत्साहन देना और नियोक्ताओं को अतिरिक्त रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित करना है।

योजना के प्रमुख बिंदु :

  • लक्ष्य : 99,446 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ, 2 वर्षों की अवधि में देश में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार के सृजन को प्रोत्साहित करना
  • लक्ष्य अवधि: 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027
  • पहली बार नौकरी करने वाले युवा: दो किस्तों में एक महीने का वेतन (अधिकतम ₹15,000) मिलेगा—पहली किस्त छह महीने की नौकरी पूरी करने पर, दूसरी बारह महीने बाद
  • जिन कर्मचारियों का EPF वेतन 10,000 रुपये तक है, उन्हें आनुपातिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

10वीं क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक

  • 10वीं क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक (QFMM) का आयोजन 1 जुलाई 2025 को वाशिंगटन डीसी, अमेरिका में किया गया ।
  • इस बैठक की मेजबानी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की, जिसमें भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री इवाया ताकेशी शामिल हुए।

बैठक के प्रमुख बिंदु:

  • ‘क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव’ की शुरुआत :
  • उद्देश्य : महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित, विविध और टिकाऊ बनाना
  • यह पहल ई-कचरे (electronic waste) से खनिजों की पुनर्प्राप्ति और पुनःप्रसंस्करण (re-processing) पर भी काम करेगी
  • ‘‘क्वाड-एट-सी शिप ऑब्जर्वर मिशन’’ की शुरुआत :
  • जिसमें चारों देशों के अधिकारी अमेरिका के कोस्ट गार्ड कटर पर पर्यवेक्षक के रूप में सवार हैं, जो पलाऊ से चलकर गुआम पहुंचेगा।
  • अगली विदेश मंत्रियों की बैठक 2026 में ऑस्ट्रेलिया में होगी।

श्रीलंका के सरकारी स्कूलों के हिंदी शिक्षक

  • श्रीलंका के सरकारी स्कूलों के हिंदी शिक्षक पहली बार भारत में केंद्रीय हिंदी संस्थान (KHS), आगरा में एक विशेष कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण लेंगे।
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीलंका के सरकारी स्कूलों में हिंदी शिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाना और शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों, पाठ्यक्रम और भारतीय संस्कृति से परिचित कराना है।

श्रीलंका :

राजधानी:

  • श्री जयवर्धनेपुर कोटे (आधिकारिक/सांविधिक राजधानी)
  • कोलंबो (व्यावसायिक और कार्यपालिका राजधानी)
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया (LKR)
  • राजभाषाएँ: सिंहली और तमिल

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

रेमिटेंस में 14% की वृद्धि

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा संकलित ताजा आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में विदेशों में काम कर रहे भारतीयों द्वारा देश में भेजे गए धन (रेमिटेंस) में 14% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
  • यह राशि रिकॉर्ड 135.46 अरब डॉलर तक पहुंच गई, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वैश्विक रैंकिंग: भारत लगातार विश्व का सबसे बड़ा रेमिटेंस प्राप्त करने वाला देश
  • अन्‍य देश : मेक्सिको(68 अरब डॉलर रेमिटेंस), चीन(48 अरब डॉलर), फिलीपींस(40 अरब डॉलर) और पाकिस्तान(33 अरब डॉलर)

विदेशों में रहने वाले भारतीयों की संख्या :

  • 1990 : 6.6 मिलियन (66 लाख), 2024 में : 18.5 मिलियन (1.85 करोड़)
  • मुख्य स्रोत देश: संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, सऊदी अरब, कुवैत, कतर, ब्रिटेन और सिंगापुर
  • यह राशि भारत के कुल करंट अकाउंट इनफ्लो (1 ट्रिलियन डॉलर) का लगभग 10 फीसदी है

'वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट' प्रस्ताव में रेमिटेंस टैक्स को 5% से घटाकर 1% किया गया

श्रीलंका की EFF व्यवस्था की चौथी समीक्षा को मंजूरी

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कार्यकारी बोर्ड ने श्रीलंका की विस्तारित निधि सुविधा (Extended Fund Facility - EFF) व्यवस्था की चौथी समीक्षा को मंजूरी दी।
  • इस स्वीकृति के साथ श्रीलंका को 344-350 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अगली किस्त जारी करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) :

स्थापना: 27 दिसंबर 1945 मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., अमेरिका

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

अचानक होने वाली मौतों पर ICMR और AIIMS का अध्‍ययन

  • भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के दो अध्ययनों में कोविड-19 वैक्सीन और अचानक मौतों के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पहला अध्ययन : राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान (NIE-ICMR) द्वारा मई से अगस्त 2023 के बीच 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 47 अस्पतालों में
  • जांच की गई : अक्टूबर 2021 से मार्च 2023 के बीच स्वस्थ दिखने वाले लोगों की अचानक मौत के मामलों की
  • दूसरा अध्ययन : मौतों के वास्तविक समय (रियल टाइम) विश्लेषण पर आधारित है।
  • अध्ययन में पाया गया कि इस आयु वर्ग में सबसे अधिक मौतें दिल के दौरे (मायोकार्डियल इंफार्क्शन) से होती हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) : स्थापना: 1911 मे, मुख्यालय: नई दिल्ली, कार्य: जैव-चिकित्सा अनुसंधान की योजना, समन्वय, कार्यान्वयन और प्रचार, वित्त पोषण: भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा

रक्षा समाचार

INS तमाल का जलावतरण

  • भारतीय नौसेना ने रूस के कलिनिनग्राद स्थित यंतर शिपयार्ड में अपने नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट, INS तमाल (F71) का जलावतरण किया।
  • यह क्रिवाक श्रेणी का आठवां और तुशील श्रेणी का दूसरा युद्धपोत है, जिसे भारतीय नौसेना की प्रत्यक्ष निगरानी में रूस में निर्मित किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • रफ्तार : 30 नॉटिकल मील (लगभग 55 किमी/घंटा) की रफ्तार से, एक बार में 3000 किमी तक की दूरी
  • कामोव-28 और कामोव-31 हेलिकॉप्टरों के संचालन की सुविधा है
  • 26% स्वदेशी उपकरण लगे हैं

संयुक्त सैन्य अभ्यास 'शक्ति'

  • भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास 'शक्ति' के आठवें संस्करण का आयोजन 18 जून से 1 जुलाई तक किया गया।
  • यह अभ्यास भारत के विभिन्न सैन्य ठिकानों पर आयोजित किया गया, जिसमें दोनों देशों के सैनिकों ने संयुक्त संचालन, युद्ध तकनीकों और आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण लिया।

संयुक्त सैन्य अभ्यास – शक्ति :

  • प्रकार: द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास
  • सहयोगी देश: भारत और फ्रांस
  • प्रथम संस्करण: वर्ष 2011 में आयोजित
  • आयोजन : प्रत्‍येक दो वर्ष (Biennial) में
  • शक्ति – 2024 का आयेाजन : फ्रांस(भारतीय प्रतिनिधित्व: गढ़वाल राइफल्स के जवान)
  • अन्य भारत-फ्रांस सैन्य अभ्यास: अभ्यास वरुण (नौसेना), अभ्यास गरुड़ (वायुसेना) और अभ्यास डेज़र्ट नाइट (वायुसेना)

नियुक्तियां

सतीश एचसी

  • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के शीर्ष निकाय नैसकॉम (NASSCOM) ने इंफोसिस के मुख्य वितरण अधिकारी (Chief Delivery Officer) सतीश एचसी को नैसकॉम टैलेंट काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया।

नैसकॉम (NASSCOM) :

पूरा नाम : नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज/National Association of Software and Service Companies

खेल समाचार

राष्ट्रीय खेल नीति 2025

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय खेल नीति 2025 (National Sports Policy 2025) को मंजूरी दी।
  • यह नीति मौजूदा राष्ट्रीय खेल नीति 2001 का स्थान लेगी।

लक्ष्य:

2036 ओलंपिक की मेजबानी और उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन 2047 तक भारत को विश्व के शीर्ष 5 खेल राष्ट्रों में शामिल करना

महिला टी20 क्रिकेट

  • महिला टी20 क्रिकेट में भारत ने काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड को 24 रन से हराया।

क्रिकेट :

  • प्रथम अंतरराष्ट्रीय मैच: 1844, कनाडा बनाम अमेरिका
  • प्रथम टेस्ट मैच: 1877, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न
  • खिलाड़ी: 11 खिलाड़ी प्रति टीम
  • पिच की लंबाई: 22 गज (20.12 मीटर)
  • वैश्विक शासी निकाय : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)
  • विकेट: प्रत्येक छोर पर 3 स्टंप और 2 बेल्स

9वीं एशियाई युवा चैंपियनशिप

  • भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिव्यांंशी भौमिक ने ताशकंद में 29वीं एशियाई युवा चैंपियनशिप (29th Asian Youth Championship) में अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

टेनिस : शासी निकाय :

अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ(ITF)

ITF : मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम, स्थापना: 1913

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व UFO दिवस

  • प्रतिवर्ष 2 जुलाई को विश्व UFO दिवस (World UFO Day) मनाया जाता है।
  • यह दिन 1947 में हुई प्रसिद्ध रोज़वेल UFO घटना की याद में चुना गया है, जब न्यू मैक्सिको के रोज़वेल में एक अज्ञात उड़न तश्तरी (UFO) के क्रैश होने की खबर आई थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विश्व UFO दिवस की शुरुआत 2001 में UFO शोधकर्ता हक्तान अक्दोगन ने की थी।
  • UFO का अर्थ : अज्ञात उड़न वस्तु/Unidentified Flying Object

विश्व खेल पत्रकार दिवस

  • प्रतिवर्ष 2 जुलाई को विश्व खेल पत्रकार दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन का मुख्य उद्देश्य खेल पत्रकारों के योगदान को मान्यता देना और उनके काम की सराहना करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

दिवस की शुरुआत : 1994 में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन (AIPS) द्वारा की गई थी, जो 1924 में पेरिस में स्थापित हुई थी

 

Latest Courses