GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 01 Jul, 2025

रार्ष्‍टीय समाचार

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के तहत “मंथन बैठक”

  • अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में “मंथन बैठक” की अध्यक्षता की।
  • 19 जून 2024 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2025 को "अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष" घोषित किया है, जिसे “सहकारिताएं एक बेहतर विश्व का निर्माण करती हैं” थीम के तहत मनाया जाएगा।

भारत में सहकारिता की संवैधानिक स्थिति :

  • संवैधानिक दर्जा : 97वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2011 के द्वारा

इसके तहत निम्नलिखित प्रावधान जोड़े गए:

  • मौलिक अधिकार: अनुच्छेद 19(1)(c) में "सहकारी समितियां" जोड़ी गईं
  • निदेशक सिद्धांत: सहकारी समितियों को बढ़ावा देने के लिए अनुच्छेद 43B जोड़ा गया
  • नया भाग IXB: सहकारी शासन के लिए अनुच्छेद 243ZH से 243ZT तक जोड़े गए

डिजिटल इंडिया पहल के 10 वर्ष

  • 1 जुलाई 2025 को डिजिटल इंडिया पहल ने 10 वर्ष पूरे किए ।
  • यह पहल 1 जुलाई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य भारत को डिजिटल रूप से सशक्त और तकनीकी रूप से उन्नत समाज में बदलना था।

डिजिटल इंडिया पहल:

  • भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है
  • उद्देश्य : देश को डिजिटली सशक्त समाज और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में परिवर्तित करना
  • शुभारंभ : 1 जुलाई 2015
  • शुभारंभकर्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • नोडल मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)

आसियान-भारत क्रूज वार्ता का उद्घाटन

  • केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 30 जून 2025 को चेन्नई में पहली बार आसियान-भारत क्रूज वार्ता का उद्घाटन किया।
  • यह वार्ता चेन्नई पोर्ट पर एमवी एम्प्रेस जहाज पर आयोजित की गई, जिसमें दस आसियान देशों के साथ-साथ तिमोर लेस्ते के 30 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

भारतीय सौर ऊर्जा निगम

  • भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के 60 गीगावाट से अधिक विद्युत विक्रय समझौतों (PSA) को निष्पादित करने की उपलब्धि हासिल की है।
  • यह 60 गीगावाट से अधिक की क्षमता भारत की ऊर्जा संक्रमण नीति के अनुरूप है, जो 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में काम कर रही है।

भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) लिमिटेड :

  • स्थापना: 20 सितम्बर 2011, एक नुक़्सान-रहित कंपनी के रूप में (Sec 25), बाद में 2015 में व्यावसायिक कंपनी बनी
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • वित्त मंत्रालय द्वारा 30 अगस्त 2024 को SECI को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया

"रेलवन (RailOne)"

  • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 1 जुलाई 2025 को CRIS के 40वें स्थापना दिवस समारोह में भारतीय रेलवे का नया सुपर ऐप "रेलवन (RailOne)" लॉन्च किया।
  • यह ऐप सभी रेल यात्री सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप समाधान है और Android PlayStore तथा iOS App Store दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

भारतीय रेलवे :

  • स्थापना : 1853 (16 अप्रैल को पहली ट्रेन मुंबई से ठाणे तक चली)
  • मुख्यालय : रेल भवन, नई दिल्ली
  • निगरानी मंत्रालय : रेल मंत्रालय, भारत सरकार
  • रेलवे ज़ोन : 19(19वां- मेट्रो रेलवे, कोलकाता)
  • बुलेट ट्रेन परियोजना : मुंबई-अहमदाबाद (जापान के सहयोग से)
  • हरित लक्ष्य : 2030 तक नेट-ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

 

वित्तपोषण पर चौथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

  • विकास के लिए वित्तपोषण पर चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (FfD4) का आयोजन 30 जून से 3 जुलाई 2025 तक स्पेन के सेविले (Seville) शहर में किया जा रहा है।
  • सम्मेलन का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को पूरा करने के लिए वित्तपोषण की चुनौतियों और अवसरों पर वैश्विक स्तर पर चर्चा करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस शिखर सम्मेलन का विषय: "FfD4 के परिणाम से कार्यान्वयन तक: अनवरत विकास के लिए निजी पूंजी की क्षमता का दोहन"
  • भारत का नेतृत्‍व : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा
  • FfD4 के दौरान सीतारामन जर्मनी, पेरू और न्यूजीलैंड के वरिष्ठ मंत्रियों और यूरोपीय निवेश बैंक (EIB) के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी
  • ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में, न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) में भारत की ओर से गवर्नर वित्त मंत्री सीतारामन एनडीबी की 10वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगी।

क्वाड (QUAD) विदेश मंत्रियों की बैठक

  • क्वाड (QUAD) विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन अमेरिका की मेजबानी में 1 जुलाई 2025 को वाशिंगटन डीसी में किया जा रहा है।
  • इस बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल हुए।

क्वाड (QUAD) :

  • पूरा नाम : चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (Quadrilateral Security Dialogue)
  • सदस्य देश : भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया
  • उद्देश्य : इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और स्वतंत्रता को बढ़ावा देना
  • प्रारंभिक विचार: 2004 की सुनामी राहत सहयोग के दौरान
  • औपचारिक रूप: 2007 में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रस्ताव पर
  • पुनर्जीवित (Revived): 2017 में मनीला (फिलीपींस) में ASEAN सम्मेलन के दौरान
  • पहली शिखर बैठक: मार्च 2021 (वर्चुअल), सभी चार राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति में

'क्वाड एट सी शिप ऑब्जर्वर मिशन'

  • भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के तटरक्षकों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पहली बार 'क्वाड एट सी शिप ऑब्जर्वर मिशन' शुरू किया है।
  • यह एक ऐतिहासिक बहुपक्षीय पहल है जिसमें चारों देशों के कोस्ट गार्ड के दो-दो अधिकारी, जिनमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं, अमेरिकी तटरक्षक पोत यूएससीजीसी स्ट्रैटन पर एक साथ तैनात होकर समुद्री निगरानी और सुरक्षा में सहयोग करेंगे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह मिशन सितंबर 2024 में क्वाड नेताओं द्वारा पारित 'विलमिंगटन घोषणा' का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र को खुला, सुरक्षित और नियम-आधारित बनाए रखना है

खेल समाचार

विंबलडन 2025

  • टेनिस कैलेंडर का तीसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन 2025 की शुरूआत लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में हुआ।
  • यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 30 जून 2025 से शुरू होकर 13 जुलाई 2025 को पुरुष एकल फाइनल के साथ समाप्त होगा।

टेनिस के ग्रैंड स्लैम :

टूर्नामेंट का नाम मेज़बान देश माह कोर्ट की सतह विशेषताएँ
ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) ऑस्ट्रेलिया (मेलबर्न) जनवरी हार्ड कोर्ट (Plexicushion) वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम
फ्रेंच ओपन (French Open) फ्रांस (पेरिस - रोलां गैरो) मई-जून क्ले कोर्ट सबसे कठिन ग्रैंड स्लैम माना जाता है
विंबलडन (Wimbledon) यूनाइटेड किंगडम (लंदन) जून-जुलाई ग्रास कोर्ट (घास) सबसे पुराना व पारंपरिक टूर्नामेंट
यूएस ओपन (US Open) अमेरिका (न्यूयॉर्क) अगस्त-सितंबर हार्ड कोर्ट (Acrylic) आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग

नियुक्तियां

रियर एडमिरल वी. गणपति

  • भारतीय नौसेना के फ्लैग ऑफिसर रियर एडमिरल वी. गणपति ने पुणे स्थित सैन्य प्रौद्योगिकी संस्थान (MILIT) के कमांडेंट के रूप में 30 जून 2025 को कार्यभार ग्रहण किया।
  • यह संस्थान मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (HQ IDS) के अंतर्गत आता है और सेना, नौसेना, वायु सेना तथा मित्र देशों के मध्य-कैरियर अधिकारियों को अत्याधुनिक सैन्य प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षण प्रदान करता है।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) :

  • मुख्य कार्य : समुद्री सीमाओं की रक्षा करना और समुद्री शक्ति का प्रदर्शन करना
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950 (स्वतंत्र भारत में)
  • मूल रूप: रॉयल इंडियन नेवी (ब्रिटिश शासनकाल में)
  • Indian Navy Day: 4 दिसंबर (1971 के ऑपरेशन 'त्रिशूल' की स्मृति में)
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • नौसेना प्रमुख : एडमिरल डी. के. त्रिपाठी
  • तीन कमांड में विभाजित किया गया है
  • भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत : INS विक्रांत

एयर मार्शल एस शिवकुमार

  • एयर मार्शल एस शिवकुमार, वीएसएम ने नई दिल्ली स्थित वायु सेना मुख्यालय में वायु अधिकारी-प्रभारी प्रशासन (AOA) का पदभार ग्रहण किया।

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force - IAF) :

  • स्थापना: 8 अक्टूबर 1932 को "रॉयल इंडियन एयर फोर्स" के रूप में ब्रिटिश शासन में
  • स्वतंत्रता के बाद: 1950 में भारत के गणराज्य बनने के साथ इसका नाम बदलकर भारतीय वायु सेना कर दिया गया।
  • मुख्यालय: वायु भवन, नई दिल्ली
  • वर्तमान वायु सेना प्रमुख: एयर चीफ मार्शल अमरीप्रीत सिंह
  • भारतीय वायु सेना को 7 कमानों में विभाजित किया गया है

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

GNPA सबसे निचला स्तर पर

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की जून 2025 की द्विवार्षिक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के अनुसार, बैंकों की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ (Gross NPA) मार्च 2025 में 2.3% पर थीं, जो कई दशकों के निचले स्तर पर हैं।
  • RBI ने अनुमान लगाया है कि यह दर मार्च 2027 तक मामूली बढ़कर 2.5% तक पहुंच सकती है।

रिर्पोट के अनुसार :

  • मार्च 2025 तक बैंकों का पूंजी-से-जोखिम भारित संपत्ति अनुपात (CRAR) 17.3% पर पहुंच गया है, जो अब तक का उच्चतम स्तर
  • भारत की अर्थव्यवस्था 2026 और 2027 में क्रमशः 6.5% और 6.7% की विकास दर दर्ज करेगी

GST के 8 वर्ष

  • भारत में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) की शुरुआत 1 जुलाई 2017 को हुई थी, जिसे लागू हुए अब 8 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
  • इसे भारत के तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली के नेतृत्व में संसद में पेश किया गया और 101वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2016 के तहत लागू किया गया था।

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) :

  • एकीकृत अप्रत्यक्ष कर प्रणाली है
  • दरें निर्धारित : GST परिषद(अध्यक्ष : केन्द्रीय वित्त मंत्री) द्वारा
  • दरों के चार मुख्य स्तर (स्लैब) : 5%, 12%, 18% और 28%
  • तीन विशेष दरें भी हैं: सोना, चांदी, हीरा और आभूषण पर 3 प्रतिशत, कटे एवं पॉलिश किए गए हीरे पर 1.5 प्रतिशत और कच्चे हीरे पर 0.25 प्रतिशत
  • वर्ष 2024-25 के दौरान GST का सकल संग्रह 22.08 लाखकरोड़ रूपयेतकजा पहुंचा, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 9.4 प्रतिशत अधिक है
  • सक्रिय GST करदाताओं की संख्या बढ़कर 151 करोड़ से अधिक हो गई

महत्‍वपूर्ण दिवस

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस

  • देश के डॉक्टरों के योगदान, सेवा और समर्पण को सम्मानित करने के उद्देश्‍य से भारत में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस प्रसिद्ध चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि का भी प्रतीक है जो देश के सबसे प्रसिद्ध चिकित्सकों में से एक थे।

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस :

  • शुरुआत : 1991
  • डॉ. बी.सी. रॉय को आधुनिक भारतीय चिकित्सा शिक्षा के जनक और भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के संस्थापक सदस्य के रूप में जाना जाता है
  • डॉ. बी.सी. रॉय को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था
  • इस वर्ष (2025) की थीम : मास्क के पीछे: कौन करता है चिकित्सकों का उपचार? /'बिहाइंड दि मास्क: हू हील्स दि हीलर्स' ?

राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस

  • भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) के आर्थिक विकास में योगदान और पेशेवर उत्कृष्टता को सम्मानित करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना के सम्मान में मनाया जाता है, जिसकी स्थापना 1 जुलाई 1949 को हुई थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष (2025) का संस्‍करण : 77वां

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) :

  • स्थापना : सनदी लेखाकार अधिनियम, 1949 के तहत 1 जुलाई 1949 को एक सांविधिक निकाय के रूप में
  • उद्देश्य : भारत में लेखांकन और लेखा परीक्षा के पेशे को विनियमित करना
  • प्रथम अध्यक्ष : जी.पी. कपाड़िया
  • प्रथम सचिव : एस. वेंकटरामन
  • वर्तमान अध्यक्ष (2025-26): चरणजोत सिंह नंदा
  • निगरानी मंत्रालय: केन्‍द्रीय कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

 

Latest Courses