हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2025
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2025

Mon 30 Jun, 2025

संदर्भ :

  • हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2025 जारी किया जो, वैश्विक स्टार्टअप इकोसिस्टम की स्थिति को दर्शाता है।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • डेटा का कट-ऑफ 1 जनवरी 2025 था, जिसमें प्रमुख वैल्यूएशन परिवर्तनों को रिलीज की तारीख तक अपडेट किया गया।
  • यह विश्लेषण वैश्विक यूनिकॉर्न परिदृश्य, भारत की स्थिति, प्रमुख क्षेत्रों, और निवेशकों की भूमिका पर केंद्रित है।

वैश्विक परिदृश्य :

बिंदु विवरण
कुल यूनिकॉर्न 1,523 (रिकॉर्ड स्तर)
कुल देश 53
कुल शहर 291
शीर्ष देश 1. अमेरिका 2. चीन 3. भारत
यूनिकॉर्न की परिभाषा 1 अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले निजी स्टार्टअप्स

 

 

 

 

 

 

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 758 यूनिकॉर्न्स (49.8% वैश्विक कुल), 55 की वृद्धि के साथ
  • चीन: 343 यूनिकॉर्न्स, 3 की वृद्धि के साथ
  • भारत: 64 यूनिकॉर्न्स, 2024 के 67 से 3 की कमी के साथ, तीसरे स्थान पर
  • यूनाइटेड किंगडम: 61 यूनिकॉर्न्स, 8 की वृद्धि के साथ, चौथे स्थान पर
  • सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र (Silicon Valley) को दुनिया की यूनिकॉर्न राजधानी माना गया है।
  • सिंगापुर सबसे तेजी से बढ़ता यूनिकॉर्न केंद्र बनकर उभरा है।

शीर्ष शहर:

  • सैन फ्रांसिस्को: 190 यूनिकॉर्न्स, विश्व की यूनिकॉर्न राजधानी।
  • न्यूयॉर्क: 133 यूनिकॉर्न्स
  • बीजिंग: 78 यूनिकॉर्न्स
  • बेंगलुरु: 32 यूनिकॉर्न्स के साथ सातवें स्थान पर, और मुंबई 14 यूनिकॉर्न्स के साथ 19वें स्थान पर

भारत की स्थिति :

  • भारत के पास 2025 में 64 यूनिकॉर्न हैं, जिससे वह तीसरे स्थान पर बना हुआ है
  • भारत के यूनिकॉर्न्स का संयुक्त मूल्यांकन 380 बिलियन डॉलर से अधिक है
  • भारत के यूनिकॉर्न्स में स्विगी और ड्रीम11 सबसे मूल्यवान हैं (प्रत्येक का वैल्यूएशन $8 बिलियन), इसके बाद रेज़रपे ($7.5 बिलियन) है
  • रेजरपे: 7.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वैल्यूएशन के साथ 94वें स्थान पर
  • भारत के यूनिकॉर्न्स का दुनिया के टॉप 100 में भी स्थान है: स्विगी और ड्रीम11 (83वां), रेज़रपे (94वां)
  • भारत में यूनिकॉर्न निर्माण की गति 2017 के बाद कुछ धीमी हुई है, लेकिन वैश्विक रैंकिंग में देश की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

वैश्विक ट्रेंड्स और अन्य तथ्य :

  • टॉप 10 यूनिकॉर्न में से 4 अमेरिका, 4 चीन, 1 ऑस्ट्रेलिया, 1 माल्टा से हैं
  • 2023 में टॉप 10 यूनिकॉर्न्स ने $198 बिलियन का मूल्यांकन जोड़ा, जो वैश्विक यूनिकॉर्न वैल्यूएशन वृद्धि का 45% है
  • यूरोप में भी यूनिकॉर्न्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जर्मनी (36) और फ्रांस (30) के साथ।
  • 2024 - एआई का वर्ष: 2024 को "एआई का वर्ष" घोषित किया गया, जिसमें ओपनएआई की वैल्यूएशन 80 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंची।

शीर्ष यूनिकॉर्न्स:

    • बाइटडांस (टिकटॉक): 220 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वैल्यूएशन के साथ विश्व का सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न।
    • स्पेसएक्स: 180 बिलियन अमेरिकी डॉलर, दूसरा स्थान।
    • ओपनएआई: 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर, तीसरा स्थान।
    • शीर्ष 10 यूनिकॉर्न्स ने 198 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि दर्ज की, जो कुल नई वैल्यूएशन वृद्धि का 45% है।

यूनिकॉर्न :

  • निजी स्वामित्व वाली स्टार्टअप कंपनी होती है जिसका मूल्यांकन 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 7500 करोड़ रुपये) या उससे अधिक होता है और जो किसी भी शेयर बाजार में सूचीबद्ध नहीं होती।
  • "यूनिकॉर्न" शब्द का इस्तेमाल पहली बार 2013 में अमेरिकी वेंचर कैपिटलिस्ट ऐलीन ली ने किया था
  • जब कोई स्टार्टअप अपने यूनिक आइडिया, तेज़ ग्रोथ और निवेशकों के भरोसे के चलते 1 बिलियन डॉलर या उससे अधिक का मूल्यांकन हासिल कर लेता है, तो वह यूनिकॉर्न कहलाता है
  • भारत में यूनिकॉर्न के उदाहरण : ओला, बायजूज़, पेटीएम, स्विगी, ड्रीम11 जैसी कंपनियाँ

 

Latest Courses