GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 30 Jun, 2025

राष्ट्रीय समाचार

‘मन की बात’ कार्यक्रम

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जून 2025 को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड को संबोधित किया।

प्रमुख चर्चा :

  • 21 जून को मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का उल्लेख
  • 1975 की आपातकाल की घटना को याद करते हुए लोकतंत्र पर हुए हमले की आलोचना की
  • बताया कि WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने भारत को 'ट्रैकोमा मुक्त' घोषित किया है(8 अक्टूबर 2024 को भारत को ट्रैकोमा से मुक्त होने का प्रमाणपत्र प्रदान किया था, जिसकी घोषणा 20 मई 2025 को जिनेवा में आयोजित 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में की गई)
  • मध्य प्रदेश के बालाघाट की सुमा उइके का उल्लेख किया, जिन्होंने मशरूम की खेती और पशुपालन से आत्मनिर्भरता हासिल की

''गोआईस्टेट्स' मोबाइल एप्लिकेशन

  • केन्‍द्र सरकार ने ‘GoIStats’ मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों और हितधारकों को चलते-फिरते (on-the-go) आधिकारिक सांख्यिकीय डेटा तक सहज, त्वरित और भरोसेमंद पहुंच उपलब्ध कराना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह ऐप सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के तहत राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSO) द्वारा विकसित किया गया है
  • इसमें एक इंटरैक्टिव “मुख्य रुझान” डैशबोर्ड है जो महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक संकेतकों को जीडीपी, मुद्रास्फीति और रोजगार डेटा सहित महत्वपूर्ण मीट्रिक के गतिशील विज़ुअलाइज़ेशन के साथ प्रदर्शित करता है

CPA के जोन-2 के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने धर्मशाला के तपोवन में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) के जोन-2 के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • इस जोन में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब राज्य शामिल हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सम्मेलन का विषय : डिजिटल युग में सुशासन: संसाधनों का प्रबंधन, लोकतंत्र की रक्षा और नवाचार को अपनाना

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) :

  • एक वैश्विक संगठन है जो संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सांसदों को एक साथ लाता है
  • स्थापना: 1911
  • मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

इजरायल-हमास से समझौता करने का आग्रह : अमेरिका

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और हमास से गाजा में एक समझौता करने का आग्रह किया।
  • इस समझौते का उद्देश्‍य 7अक्टूबर 2023 को अपहरण किए गए शेष बंधकों को वापस लाना है।

हमास :

  • इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन है
  • स्थापना : 1987, एक इमाम शेख अहमद यासीन और उनके सहयोगी अब्दुल अजीज अल-रंतिसी द्वारा
  • पूरा नाम : "हरकत अल-मुकावमा अल-इस्लामिया"
  • अरबी में अर्थ : "उत्साह"

'बिग ब्यूटीफुल बिल'

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रमुख विधेयक ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ (One Big Beautiful Bill) को अमेरिकी सीनेट में एक महत्वपूर्ण मतदान में 51-49 के नजदीकी मत से पारित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह विधेयक कर कटौती और व्यय की दिशा में ट्रम्प के प्रयासों का हिस्सा है।
  • विधेयक अमेरिकी राष्ट्रपति की शीर्ष आव्रजन, सीमा, कर-कटौती और सैन्य प्राथमिकताओं और नीतियों के लिए धन पर केंद्रित है

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

अल्फाजीनोम एआई मॉडल लॉन्च

  • गूगल डीपमाइंड ने अल्फाजीनोम नाम से एक नया एआई मॉडल लॉन्च किया है।
  • यह मॉडल मानव जीनोम (DNA) को समझने और उसमें होने वाले छोटे-छोटे बदलावों के प्रभावों की भविष्यवाणी करने के लिए विकसित किया गया है।

गूगल डीपमाइंड :

  • एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) अनुसंधान कंपनी है, जो मशीन लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क और डीप लर्निंग जैसी तकनीकों पर काम करती है
  • मुख्यालय : लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK)
  • स्थापना : 2010
  • संस्थापक: डेमिस हासाबिस, शेन लेग, मुस्तफा सुलेमान
  • प्रारंभिक नाम: DeepMind Technologies

अर्थव्‍यस्‍था तथा बैंकिंग

HSBC की रिपोर्ट : जून 2025

  • HSBC की रिपोर्ट के अनुसार, अनुकूल मौसम की स्थिति के कारण अगले छह महीनों में मुद्रास्फीति औसतन 2.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

मुद्रास्फीति :

  • एक ऐसी स्थिति है जिसमें वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में सामान्य और निरंतर वृद्धि होती है, जिससे मुद्रा की क्रय शक्ति कम हो जाती है।
  • इसे आमतौर पर वर्ष-दर-वर्ष आधार पर मापा जाता है
  • मापने का तरीका:
  • उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) : आम आदमी की दैनिक ज़रूरत की वस्तुओं और सेवाओं पर आधारित, RBI इसी के आधार पर मौद्रिक नीति बनाता है
  • थोक मूल्य सूचकांक (WPI) : थोक बाजार की कीमतों पर आधारित

5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था लक्ष्य

  • भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में ऑटोमोबाइल सेक्टर एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
  • ऑटोमोबाइल सेक्टर भारत के कुल GDP में लगभग 7.1% और विनिर्माण GDP में 49% का योगदान देता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह क्षेत्र प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 3.7 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देता है
  • भारत विश्‍व का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है।
  • वित्त वर्ष 2024-25 में देश में 31 मिलियन से अधिक वाहन बनाए गए, और लगभग 5.7 मिलियन वाहन निर्यात किए गए
  • भारत चौथा सबसे बड़ा वाहन निर्माता देश है और इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है

सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप

  • भारत की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण में इस हफ्ते कुल 2.34 लाख करोड़ रुपये की संयुक्त वृद्धि दर्ज हुई है।
  • यह तेजी मुख्य रूप से शेयर बाजार के शानदार प्रदर्शन के कारण आई, जिसमें निफ्टी 525.40 अंक (2.09%) बढ़कर 25,637.80 और सेंसेक्स 1,650.73 अंक (2.00%) बढ़कर 84,058.90 पर बंद हुआ।

कला और संस्कृति

ओडिशा समाज UAE की 15वीं वार्षिक रथ यात्रा

  • ओडिशा समाज UAE ने अपनी 15वीं वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन दुबई में किया, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सभी सात अमीरातों से 1,000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।
  • यह रथ यात्रा ओडिशा के पुरी में होने वाली ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा की तर्ज पर आयोजित की जाती है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को श्रद्धालु खींचते हैं।

महत्‍वपूर्ण दिवस

हूल दिवस

  • 1855-56 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ संथाल विद्रोह की वर्षगांठ के स्मृति में प्रतिवर्ष 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है।
  • इस विद्रोह का नेतृत्व सिद्धो, कान्हू, चांद, भैरव नामक चार भाइयों और उनकी बहनों फूलो-झानो ने किया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विद्रोह का कारण : अंग्रेजों, जमींदारों और महाजनों की शोषणकारी नीतियाँ
  • संथाली भाषा में “हूल” का अर्थ : विद्रोह या बगावत

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस

  • प्रतिवर्ष 30 जून को अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस की शुरुआत 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के माध्यम से हुई, एवं यह 1889 में अंतर-संसदीय संघ (IPU) की स्थापना की वर्षगांठ का प्रतीक है।
इस वर्ष (2025) की थीम : "लैंगिक समानता प्राप्त करना, कार्रवाई द्वारा कार्रवाई

अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस

  • पृथ्वी और उसकी आबादी के लिए क्षुद्रग्रहों (Asteroids) या धूमकेतुओं जैसी निकट-पृथ्वी वस्तुओं (NEOs) द्वारा उत्पन्न संभावित खतरों के प्रति सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 6 दिसंबर 2016 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस घोषित किया
  • तुंगुस्का घटना: 30 जून 1908 को रूस के साइबेरिया में तुंगुस्का नदी के पास एक विशाल क्षुद्रग्रह वायुमंडल में घुसा और विस्फोट हुआ, जिसने लगभग 2,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में व्यापक तबाही मचाई।

 

Latest Courses