GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 29 Jun, 2025

रार्ष्‍टीय समाचार

राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के राष्ट्रीय मुख्यालय का उद्घाटन

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 29 जून 2025 को तेलंगाना के निज़ामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के राष्ट्रीय मुख्यालय का उद्घाटन का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड (National Turmeric Board):

  • स्थापना: 2023 में भारत सरकार द्वारा अधिसूचित
  • संबंधित मंत्रालय: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  • स्थापना का उद्देश्य: भारत को वैश्विक हल्दी बाज़ार में अग्रणी बनाना

हल्दी/गोल्डन स्पाइस :

  • एक राइजोम (भूमिगत तना) है
  • मृदा: अच्छी जल निकासी वाली बलुई या चिकनी दोमट मिट्टी
  • उपस्थित प्रमुख यौगिक: कर्क्यूमिन

पुरुलिया-बांकुरा-हावड़ा यात्री ट्रेन सेवा का उद्घाटन

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हावड़ा जिले के संतरागाछी रेलवे स्टेशन से पुरुलिया-बांकुरा-हावड़ा यात्री ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया।
  • इस नई ट्रेन सेवा से पश्चिम बंगाल के ग्रामीण, स्थानीय और क्षेत्रीय क्षेत्रों में रेल संपर्क और यात्री सुविधा को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

भारतीय रेलवे :

  • स्थापना : 1853 (16 अप्रैल को पहली ट्रेन मुंबई से ठाणे तक चली)
  • मुख्यालय : रेल भवन, नई दिल्ली
  • निगरानी मंत्रालय : रेल मंत्रालय, भारत सरकार
  • रेलवे ज़ोन : 19(19वां- मेट्रो रेलवे, कोलकाता)
  • बुलेट ट्रेन परियोजना : मुंबई-अहमदाबाद (जापान के सहयोग से)
  • हरित लक्ष्य : 2030 तक नेट-ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन

राज्‍य विशेष समाचार

मैंगो पार्क का निर्माण

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ के मलिहाबाद में मैंगो पार्क का निर्माण किया जाएगा।
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने मलिहाबाद क्षेत्र के पास (बसंतकुंज योजना के तहत) इस मैंगो थीम पार्क का खाका तैयार कर लिया है।

प्रमुख आम प्रजातियाँ एवं उनके क्षेत्र :

  • दशहरी : मलिहाबाद (लखनऊ, उत्तर प्रदेश)
  • चौसा : सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), हरियाणा
  • फजली : मालदा (पश्चिम बंगाल), कटिहार (बिहार)
  • सिंदूरी : बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश
  • तोतापरी : आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक
  • बंगनपल्ली : कडप्पा, चित्तूर (आंध्र प्रदेश)
  • अल्फांसो (हापुस) : रत्नागिरी, देवगढ़ (महाराष्ट्र)
  • केसर : जूनागढ़, गिर (गुजरात)
  • नीलम : तमिलनाडु, कर्नाटक
  • मल्लिका : पंतनगर (उत्तराखंड), दक्षिण भारत
  • इमाम पसंद : आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु
  • नूरजहां : अलीराजपुर (मध्य प्रदेश)
  • लक्ष्मणभोग : मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

मेडागास्कर का 65वें स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ

  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मेडागास्कर के 65वें स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ समारोह और मालागासी सशस्त्र बलों के गठन के अवसर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।

मेडागास्कर :

  • विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप(पहला-ग्रीनलैंड)
  • महाद्वीप: अफ्रीका
  • हिंद महासागर में स्थित एक बड़ा द्वीप राष्ट्र
  • राजधानी: एंटानानरीवो
  • राजकीय भाषाएं: मेडागासी, फ्रेंच
  • मुद्रा: मालागासी एरियारी ( MGA)
  • स्वतंत्रता: 26 जून 1960 (फ्रांस से)

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

MCL दो नई कोयला खदानें खोलेगी

  • कोल इंडिया की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड लिमिटेड (MCL) ओडिशा राज्य के अंगुल जिले के तालचर कोलफील्ड्स क्षेत्र में 35 मिलियन टन की संयुक्त क्षमता वाली दो नई कोयला खदानें खोलेगी।
  • इन खदानों की कुल संयुक्त क्षमता 35 मिलियन टन (3.5 करोड़ टन) प्रति वर्ष होगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

शामिल कोयला खदाने:

  • सुभद्रा खान : वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत तक 25 मिलियन टन कोयला उत्पादन शुरू करेगी
  • बलभद्र खान : वित्तीय वर्ष 2029-30 तक 10 मिलियन टन प्रति वर्ष की क्षमता से उत्पादन शुरू करेगी

संबंधित परीक्षा उपयोगी तथ्‍य :

  • छत्तीसगढ़ की गेवर और कुसमुंडा कोयला खदानों को WorldAtlas.com द्वारा विश्व की शीर्ष दस कोयला खदानों में शामिल किया गया है
  • कोयले का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश : चीन
  • दूसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश : भारत
  • विश्‍व में सबसे बड़ा ज्ञात कोयला भंडार : अमेरिका
  • कोयले के प्रकार (कार्बन की मौजूदगी के आधार पर) : एन्थ्रेसाइट, बिटुमिनस, लिग्नाइट और पीट
  • शीर्ष कोयला उत्पादक राज्य : झारखंड>ओडिशा>छत्तीसगढ़>पश्चिम बंगाल

कोलंबो डॉकयार्ड PLC में नियंत्रक हिस्सेदारी

  • भारत की सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने श्रीलंका के कोलंबो डॉकयार्ड PLC में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 52.96 मिलियन (5.296 करोड़) डॉलर के सौदे का फैसला किया है।

कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL):

  • स्थापना: वर्ष 1934 (पहले निजी स्वामित्व में), 1960 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीयकरण
  • मुख्यालय: मझगांव, मुंबई, महाराष्ट्र
  • स्वरूप: सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU)
  • स्थिति: 2024 में नवरत्न का दर्जा प्राप्त हुआ
  • निगरानी मंत्रालय: रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार

कतर को गुलाब की सुगंध वाली लीची की पहली खेप निर्यात

  • भारत ने पंजाब के पठानकोट से कतर के लिए गुलाब की खुशबू वाली एक मीट्रिक टन (1,000 किलोग्राम) लीची की पहली खेप रवाना की है।
  • इस खेप को पंजाब सरकार, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और कृषि विभाग के सहयोग से तैयार किया गया है।

लीची :

उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में उत्पादित होती है वैज्ञानिक नाम : लीची चिनेंसिस परिवार : सैपिन्डेसी मृदा: अच्छे जल निकासी वाली दोमट मिट्टी

रिर्पोट एवं सूचकांक

बाल मृत्यु दर अनुमान रिपोर्ट 2024

  • संयुक्त राष्ट्र अंतर-एजेंसी बाल मृत्यु दर अनुमान (UN IGME) 2024 रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 1990 से 2023 के बीच पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर (U5MR) में 78% की कमी हासिल की है, जबकि इसी अवधि में वैश्विक स्तर पर यह कमी 61% रही।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कुल जनसंख्या में शून्य खुराक वाले बच्चों का प्रतिशत, 2023 में- 0.11%, 2024 में- 0.06% रहा।
  • भारत में नवजात शिशु मृत्यु दर (NMR) में भी 70% की कमी आई है, जो वैश्विक औसत (54%) से काफी अधिक है।

प्रमुख नियुक्तियां

पराग जैन

  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ IPS अधिकारी पराग जैन को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का अगला सचिव नियुक्त किया है।
  • पंजाब कैडर के 1989 बैच के IPS अधिकारी जैन रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) :

  • भारत की प्रमुख विदेशी खुफिया एजेंसी है
  • गठन : सितंबर 1968
  • मुख्यालय : नई दिल्ली

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) :

  • अध्यक्षता: प्रधानमंत्री द्वारा
  • मुख्य सदस्य: गृह मंत्री

खेल समाचार

यूएस ओपन 2025

  • यूएस ओपन 2025 बैडमिंटन में भारत की बैडमिंटन खिलाडी तन्वी शर्मा ने महिला एकल के फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
  • उन्होंने अमेरिका के आयोवा के काउंसिल ब्लफ्स स्थित मिड-अमेरिका सेंटर में यूक्रेन की पोलिना बुरहोवा को सीधे गेम में (21-14, 21-16) हराया।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) :

स्थापना: 5 जुलाई 1934 को लंदन (ब्रिटेन) में अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन फेडरेशन (IBF) नाम से नाम परिवर्तन: सितंबर 2006 को IBF का नाम बदलकर BWF किया मुख्यालय: क्वालालंपुर, मलेशिया

पांच मैचों की टी20 सीरीज : नॉटिंघम

  • भारत ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को 97 रनों से हराया।
  • बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 210 रन बनाए।

क्रिकेट :

  • प्रथम अंतरराष्ट्रीय मैच: 1844, कनाडा बनाम अमेरिका
  • प्रथम टेस्ट मैच: 1877, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न
  • खिलाड़ी: 11 खिलाड़ी प्रति टीम
  • पिच की लंबाई: 22 गज (20.12 मीटर)
  • वैश्विक शासी निकाय : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)
  • विकेट: प्रत्येक छोर पर 3 स्टंप और 2 बेल्स

महत्‍वपूर्ण दिवस

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

  • भारतीय सांख्यिकी के जनक और आधुनिक सांख्यिकीय प्रणालियों के विकासकर्ता प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • दिवस की घोषणा : वर्ष 2007, भारत सरकार द्वारा
  • इस वर्ष (2025) की थीम : 'राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 75 वर्ष'

प्रशांत चंद्र महालनोबिस :

  • जन्म: 29 जून 1893, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
  • मृत्यु: 28 जून 1972

सांख्यिकी में योगदान:

  • "महालनोबिस दूरी" (Mahalanobis Distance) का विकास – बहुविकारी आँकड़ों में प्रयोग की जाने वाली एक प्रमुख विधि
  • सैंपल सर्वेक्षण की पद्धति को भारत में स्थापित किया

उष्णकटिबंधीय का अंतरराष्ट्रीय दिवस

  • उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के सामने आने वाली विशिष्ट चुनौतियों और इन क्षेत्रों की जैव विविधता, सांस्कृतिक समृद्धि और वैश्विक महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 29 जून को उष्णकटिबंधीय का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2016 में इस दिवस की घोषणा की थी।

उष्णकटिबंधीय क्षेत्र (Tropical Zone):

  • वह भौगोलिक क्षेत्र है जो कर्क रेखा (23.5° उत्तर) और मकर रेखा (23.5° दक्षिण) के बीच स्थित होता है
  • सूर्य की ऊष्मा सीधी पड़ती है, इसलिए यहां का तापमान वर्षभर उच्च रहता है

प्रकार :

  1. उष्णकटिबंधीय वर्षावन जलवायु: पूरे साल भारी वर्षा, कोई शुष्क मौसम नहीं (जैसे अमेज़न वर्षावन)
  2. उष्णकटिबंधीय मानसून/आर्द्र-शुष्क जलवायु: स्पष्ट गीला और सूखा मौसम (जैसे भारत, अफ्रीका, ब्राज़ील)
    • उष्णकटिबंधीय क्षेत्र दुनिया के 80% से अधिक जैव विविधता को संजोए हुए है

 

Latest Courses