GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 28 Jun, 2025

रार्ष्‍टीय समाचार

तथाकथित मध्यस्थता न्यायालय द्वारा जारी किए गए फैसले खारिज

  • भारत ने जम्मू-कश्मीर के भारतीय केंद्र शासित प्रदेश में स्थित किशनगंगा और रातले जलविद्युत परियोजनाओं पर तथाकथित मध्यस्थता न्यायालय द्वारा जारी किए गए फैसले को खारिज किया।
  • भारत का रुख है कि इस तरह के अवैध रूप से गठित मध्यस्थ निकाय का कोई कानूनी अस्तित्व नहीं है और इसकी कोई भी कार्यवाही, निर्णय या पुरस्कार पूरी तरह से अवैध और अर्थहीन हैं।

राज्‍य विशेष समाचार

मोबाइल ऐप के माध्‍यम से ई-वोटिंग

  • बिहार मोबाइल ऐप के माध्‍यम से ई-वोटिंग कराने वाला देश का प्रथम राज्‍य बन गया है।
  • बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने 28 जून को बिहार की नगरपालिका आम और उप-निर्वाचन 2025 के चुनाव में मोबाइल ऐप के माध्‍यम से ई-वोटिंग (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग) की सुविधा शुरू करने की घोषण की है।

राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission - SEC) :

  • प्रकार: एक संवैधानिक निकाय

स्थापना:

  • 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 – पंचायत चुनावों के लिए
  • 74वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 – नगरपालिका चुनावों के लिए

मुख्य उद्देश्य:

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में —

  • पंचायती राज संस्थाएं (ग्राम पंचायत, ब्लॉक समिति, जिला परिषद)
  • शहरी स्थानीय निकाय (नगरपालिकाएं, नगर निगम)के चुनावों का अधीक्षण, निर्देशन, नियंत्रण और संचालन करना
  • अनुच्छेद 243K : पंचायतों के चुनावों से संबंधित
  • अनुच्छेद 243ZA : नगरपालिकाओं के चुनावों से संबंधित
  • नियुक्ति: राज्यपाल द्वारा
  • पद से हटाने की प्रक्रिया: उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के समान (अनुच्छेद 243K(2))
  • कार्यकाल: राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अवधि (आम तौर पर 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो पहले हो)

राष्ट्रीय राजमार्ग 210 (NH-210) को मंजूरी

 

  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सिक्किम के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 210 (NH-210) को मंजूरी दी।
  • NH-210 मेली में तीस्ता पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 710 (NH-710) के साथ शुरू होगा और मेली बाजार, ममरिंग, समरडोंग जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ते हुए सिंगताम के पास एनएच-510 के जंक्शन पर समाप्त होगा।

सिक्किम :

  • भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य
  • आकार : अंगूठे के समान
  • गठन: भारतीय संघ में विलय: 16 मई 1975
  • भारत का 22वां राज्य बना

सीमाएं :

  • उत्तर में – तिब्बत (चीन), पूर्व में – भूटान, पश्चिम में – नेपाल, दक्षिण में – पश्चिम बंगाल
  • राजधानी: गंगटोक
  • सबसे बड़ा शहर: गंगटोक
  • प्रमुख नदी: तीस्ता
  • प्रसिद्ध झील: छांगू झील (Tsomgo Lake), गुरुडोंगमर झील
  • प्रथम जैविक राज्य (Fully Organic State) – 2016 में घोषित

विश्व MSME दिवस कार्यक्रम : उत्‍तर प्रदेश

  • विश्व MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) दिवस के अवसर पर 27 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया।
  • इस दौरान उन्होंने यूथ अड्डा का लोकार्पण, सीएम युवा मोबाइल ऐप का शुभारंभ और बरेली-मुरादाबाद में 18 करोड़ रुपए की ODOP CFC परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

उत्तर प्रदेश :

  • स्थापना दिवस : 24 जनवरी
  • लोकसभा सीटें : 80, राज्यसभा सीटें : 31
  • राजकीय पशु: बारहसिंगा
  • सबसे पूर्वी ज़िला : बलिया
  • सबसे पश्चिमी ज़िला : शामली
  • सबसे उत्तरी ज़िला : सहारनपुर
  • सबसे दक्षिणी ज़िला : सोनभद्र

प्रमुख MSME वाले जिले :

  • अलीगढ़: ताले, हार्डवेयर, तांबा उत्पाद
  • फिरोजाबाद: कांच और चूड़ी उद्योग
  • कानपुर देहात: चमड़ा, जूते, वस्त्र
  • महोबा: ग्रेनाइट, पत्थर उद्योग
  • मिर्जापुर: कालीन, पीतल, हस्तशिल्प
  • लखनऊ: चिकनकारी, हस्तशिल्प

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

पाकिस्तान में पोलियो का 13वां मामला

  • पाकिस्तान में 2025 में पोलियो का 13वां मामला दर्ज किया गया है।
  • नया मामला दक्षिण खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले के यूनियन काउंसिल अमाखेल की 18 महीने की बच्ची में पाया गया, जिसकी पुष्टि इस्लामाबाद स्थित पोलियो उन्मूलन के लिए क्षेत्रीय संदर्भ प्रयोगशाला ने की है।

पाकिस्तान :

  • राजधानी: इस्लामाबाद :
  • सबसे बड़ा शहर: कराची
  • राष्ट्रीय भाषा: उर्दू
  • आधिकारिक भाषा: उर्दू और अंग्रेज़ी
  • मुद्रा: पाकिस्तानी रुपया
  • हिंगलाज माता मंदिर (बलूचिस्तान – हिन्दू तीर्थ)
  • मोहनजोदड़ो (सिंध) – सिंधु घाटी सभ्यता

अर्थव्‍यस्‍था तथा बैंकिंग

PSB का प्रदर्शन

  • देश के पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSB) का कुल कारोबार वित्त वर्ष 2024-25 में 251 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
  • PSB का कुल कारोबार वित्त वर्ष 2022-23 में 203 लाख करोड़ रुपये था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (Net NPA) :

  • FY 2022-23: 1.24%
  • FY 2024-25: घटकर 0.52%

शुद्ध लाभ (Net Profit) :

  • FY 2022-23: ₹1.04 लाख करोड़
  • FY 2024-25: ₹1.78 लाख करोड़

सरकार को डिविडेंड प्राप्ति :

  • FY 2022-23: ₹20,964 करोड़
  • FY 2024-25: ₹34,990 करोड़
  • पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CRAR) : मार्च 2025 तक: 16.15%

देश के पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSB) :

  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक वे बैंक हैं जिनमें सरकार की अधिकांश हिस्सेदारी (50% से अधिक) होती है
  • वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक : 12\

“कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से उत्पादन के मूल्य पर सांख्यिकीय रिपोर्ट (2011-12 से 2023-24)”

  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने अपना वार्षिक प्रकाशन, “कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से उत्पादन के मूल्य पर सांख्यिकीय रिपोर्ट (2011-12 से 2023-24)” जारी किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वर्तमान मूल्यों पर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के सकल मूल्य संवर्धन (GVA) में लगभग 225% की वृद्धि दर्ज की गई, जो 2011-12 में ₹1,502 हजार करोड़ से बढ़कर 2023-24 में ₹4,878 हजार करोड़ हो गई।
  • स्थिर मूल्यों पर कृषि और संबद्ध क्षेत्र से उत्पादन का सकल मूल्य (GVO) 2011-12 में ₹1,908 हजार करोड़ से बढ़कर 2023-24 में ₹2,949 हजार करोड़ हो गया है, जो लगभग 54.6% की समग्र वृद्धि को दर्शाता है।
  • अनाजों में से केवल धान और गेहूं ही 2023-24 में सभी अनाजों के जी.वी.ओ. (स्थिर मूल्यों पर) का लगभग 85% हिस्सा होंगे।
  • पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और हरियाणा ने 2023-24 में अनाज के GVO (स्थिर मूल्यों पर) में लगभग 53% का योगदान दिया। कम हिस्सेदारी (2011-12 में 18.6% से 2023-24 में 17.2%) के साथ उत्तर प्रदेश ने शीर्ष स्थान बनाए रखा

"भविष्य के लिए कौशल: भारत के कार्यबल परिदृश्य में परिवर्तन"

  • केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने नई दिल्ली में "भविष्य के लिए कौशल: भारत के कार्यबल परिदृश्य में परिवर्तन" शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।
  • यह रिपोर्ट इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पिटिटिव एंड डेवलपमेंट (आईसीडीएम) द्वारा विकसित की गई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कार्यबल में बदलाव: भारत में तकनीकी प्रगति, डिजिटलकरण, और नई अर्थव्यवस्था के उदय के कारण कार्यबल की संरचना में तेजी से परिवर्तन हो रहा है।
  • कौशल विकास की जरूरत: भविष्य के रोजगारों के लिए डिजिटल, तकनीकी, और सामाजिक कौशलों का विकास आवश्यक होगा।
  • युवा और महिला सशक्तिकरण: युवाओं और महिलाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने पर विशेष जोर

पुरस्‍कार और सम्‍मान

केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024

  • केरल साहित्य अकादमी ने त्रिशूर में 2024 के साहित्यिक पुरस्कारों की घोषणा की।
  • इन पुरस्कारों के माध्यम से मलयालम साहित्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उभरते और स्थापित दोनों ही लेखकों को सम्मानित किया गया।

प्रमुख विजेता और श्रेणियाँ :

श्रेणी विजेता कृति/रचना
सर्वश्रेष्ठ उपन्यास जी. आर. इंदुगोपन "आणो"
कविता

अनिता थंपी

"मुरिंगा वाझा करिवेप्पु"
लघु कहानी वी. शिनिलाल "गारीसप्पा अरुवि अथवा ओरु जलयात्रा"
निबंध (सिबी कुमार स्मृति) एम. स्वराज "पूक्कलुडे पुस्तकम्"

कला और संस्‍कृत

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025

  • जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 ओडिशा के पुरी में 27 जून से शुरू होकर 8 जुलाई तक चलेगी।
  • भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा तीन भव्य रथों पर सवार होकर पुरी के मुख्य मंदिर से अपनी मौसी के घर, गुंडिचा मंदिर तक प्रस्थान करते हैं।

रथों के नाम और विशेषताएँ :

भगवान जगन्नाथ का रथ: नंदीघोष बलभद्र का रथ: तालध्वज

सुभद्रा का रथ: दर्पदलन

सलखन जीवाश्म पार्क

  • सोनभद्र में सलखन जीवाश्म पार्क (विश्व के सबसे पुराने जीवाश्म स्थलों में से एक) को UNESCO की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया।

सलखन जीवाश्म पार्क:

  • स्थान: सलखन गाँव, घोरावल तहसील, सोनभद्र जिला, उत्तर प्रदेश
  • स्थापना: 2002 में जीवाश्म पार्क के रूप में विकसित
  • क्षेत्रफल: लगभग 25 हेक्टेयर
  • यहां 1600 मिलियन वर्ष (1.6 अरब वर्ष) पुराने स्ट्रोमेटोलाइट (Stromatolite) जीवाश्म पाए जाते हैं।

चर्चित व्‍यक्ति

पी.वी. नरसिम्हा राव

  • प्रतिवर्ष 28 जून को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित पामुलपर्थी वेंकट नरसिम्हा राव (पी.वी. नरसिम्हा राव) की जयंती मनाई जाती है।
  • पी.वी. नरसिम्हा राव को 30 मार्च 2024 को भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजार के लिए खोलने, उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण जैसे ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के लिए मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।

पी.वी. नरसिम्हा राव :

  • जन्म: 28 जून 1921, लक्षेतिपेट, करीमनगर जिला (अब तेलंगाना)
  • मृत्यु: 23 दिसंबर 2004, नई दिल्ली
  • राजनीतिक दल: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री कार्यकाल: 21 जून 1991 – 16 मई 1996 (भारत के 9वें प्रधानमंत्री)
  • आर्थिक सुधारों के जनक: 1991 में वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ मिलकर भारत में उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण (LPG Reforms) की शुरुआत की

साहित्यिक कार्य :

  • अंग्रेज़ी उपन्यास: The Insider
  • तेलुगू रचनाएँ: Sahasra Phanulu
  • महत्वपूर्ण दस्तावेज: Ayodhya: 6 December 1992

बाबरी मस्जिद विध्वंस (6 दिसंबर 1992) – उनके कार्यकाल की सबसे विवादास्पद घटना

आचार्य श्री 108 विद्यानंद जी महाराज

  • जैन मुनि आचार्य विद्यानंद जी महाराज की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में शताब्दी समारोह का शुभारंभ 28 जून 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।
  • शताब्दी वर्ष 28 जून, 2025 से 22 अप्रैल, 2026 तक मनाया जाएगा।

जीवन परिचय :

  • जन्म: 22 अप्रैल 1925, शेड़वाल (शेडवाल), कर्नाटक
  • वास्तविक नाम : सुरेन्द्र उपाध्ये
  • समाधि (सल्लेखना) 22 सितम्बर 2019 (सल्लेखना)
  • बिहार में कुंडग्राम (अब बसोकुंड) नामक स्थान की भगवान महावीर के जन्मस्थान के रूप में पहचान की, जिसे बाद में 1956 में भारत सरकार ने मान्यता दी

ज़ू जियायी

  • एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (Asian Infrastructure Investment Bank - AIIB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ज़ू जियायी (Zhu Jiaqi) को बैंक के अगले अध्यक्ष (President) के रूप में चुना ।

महत्‍वपूर्ण दिवस

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

  • भारत में प्रत्‍येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन महान भारतीय सांख्यिकीविद् प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें भारत में आधुनिक सांख्यिकी का जनक कहा जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पहली बार 2007 में मनाया गया :
  • यह दिवस प्रो. महालनोबिस की उपलब्धियों, जैसे “महालनोबिस दूरी” और पंचवर्षीय योजनाओं में उनके योगदान को सम्मानित करता है
  • 2025 की थीम: “निर्णय लेने के लिए आंकड़ों का उपयोग"

 

Latest Courses