GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 27 Jun, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

सर गंगा राम कैंसर सेंटर का उद्घाटन

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 जून 2025 को नई दिल्ली में सर गंगा राम कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया।

कैंसर :

  • क्या है : कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि और फैलाव

प्रकार:

  • कार्सिनोमा : त्वचा या आंतरिक अंगों की कोशिकाओं से शुरू
  • सार्कोमा : हड्डी, मांसपेशी, वसा आदि से
  • ल्यूकेमिया : रक्त और अस्थि मज्जा में
  • लिंफोमा : लसीका तंत्र से
  • मैलिग्नेंट ट्यूमर : हानिकारक और फैलने वाले
  • बेनाइन ट्यूमर : गैर-हानिकारक, फैलते नहीं
  • विश्व कैंसर दिवस : 4 फरवरी

ऑपरेशन चक्र-5

  • साइबर अपराध और डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों से निपटने के लिए CBI ने ऑपरेशन चक्र-5 के तहत राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अभियान शुरू किया।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI):

  • पूरा नाम: केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation – CBI)
  • स्थापना: 1963
  • स्थापना का आधार: दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • प्रशासनिक नियंत्रण: CBI का प्रशासनिक नियंत्रण कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन है, जो प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अंतर्गत आता है।

आधार प्रमाणीकरण

  • वित्तीय सेवा विभाग ने बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उम्मीदवारों के सत्यापन के लिए आधार प्रमाणीकरण के उपयोग को अधिकृत किया।

आधार :

  • जारीकर्ता: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)
  • अंक संख्या: 12
  • उद्देश्य: पहचान और पते का प्रमाण
  • विशेषताएं: बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन) और जनसांख्यिकीय डेटा पर आधारित
  • लाभ: सरकारी योजनाओं का लाभ, बैंकिंग, मोबाइल फोन कनेक्शन आदि।
  • सुरक्षा: डेटा उल्लंघन, पहचान की चोरी और निगरानी का खतरा
  • विवाद: डेटा गोपनीयता और सुरक्षा

अंतरराष्ट्रीय समाचार

SCO के ज्वाइंट स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार

  • भारत ने चीन के क़िंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में संयुक्त विज्ञप्ति (ज्वाइंट स्टेटमेंट) पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

इनकार करने का कारण :

  • संयुक्त दस्तावेज़ में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले का उल्लेख नहीं किया गया था
  • बलूचिस्तान का जिक्र था, जिससे भारत पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया गया था।

‘नया बांग्लादेश दिवस’

  • बांग्लादेश ने 8 अगस्त को ‘नया बांग्लादेश दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है।
  • यह दिन नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में गठित अंतरिम सरकार के शपथ ग्रहण की वर्षगांठ को चिह्नित करेगा।

बांग्लादेश :

  • मुद्रा: बांग्लादेशी टका
  • राष्ट्रपति: मोहम्मद शहाबुद्दीन
  • राजधानी: ढाका
  • स्वतंत्रता दिवस: 26 मार्च 1971 (पाकिस्तान से स्वतंत्रता)
  • राष्ट्रीय गान: Amar Shonar Bangla – रवींद्रनाथ ठाकुर द्वारा रचित
  • मुख्य नदियाँ: गंगा (पद्मा), ब्रह्मपुत्र (जमुना), मेघना

नाटो शिखर सम्मेलन 2025

  • नाटो शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन 24-25 जून के बीच नीदरलैंड के हेग शहर में किया गया।
  • नीदरलैंड ने पहली बार नाटो शिखर सम्मेलन की मेज़बानी की, इसमें नाटो के सभी 32 सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों और सरकार प्रमुखों ने भाग लिया।

प्रमुख निर्णय :

रक्षा व्यय को GDP के 2% से बढ़ाकर 5% तक करने की दिशा में आधिकारिक सहमति यूक्रेन-रूस युद्ध के संदर्भ में, यूक्रेन को सैन्य और मानवीय सहायता जारी रखने पर सहमति मार्च 2024 में स्वीडन 32वां सदस्य बना था

ऑपरेशन सिंधु

  • भारत ने 18 जून 2025 को ईरान और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष के दौरान अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू किया, और इसमें सहयोग के लिए इज़राइल, ईरान, जॉर्डन, मिस्र, आर्मेनिया और तुर्कमेनिस्तान का आभार व्यक्त किया।

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

सागरमाला वित्त निगम लिमिटेड का उद्घाटन

  • केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री क्षेत्र की पहली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) — सागरमाला वित्त निगम लिमिटेड (Sagarmala Finance Corporation Limited, SMFCL) — का उद्घाटन किया।
  • SMFCL को भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 जून 2025 को आधिकारिक रूप से NBFC के रूप में पंजीकृत किया है और इसे मिनी रत्न, श्रेणी-I, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम का दर्जा प्राप्त है।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) :

  • गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) वह कंपनी है जो कंपनी अधिनियम, 1956 या 2013 के तहत पंजीकृत होती है और जिसका मुख्य कार्य ऋण और अग्रिम देना, विभिन्न प्रकार की प्रतिभूतियों (जैसे शेयर, बॉन्ड, डिबेंचर आदि) में निवेश करना, पट्टा (लीजिंग), किराया-खरीद (हायर-पर्चेज), बीमा, चिट फंड आदि वित्तीय सेवाएं प्रदान करना होता है, लेकिन यह बैंक नहीं होती।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) NBFC को नियंत्रित और विनियमित करता है

चर्चित व्‍यक्ति

छत्रपति शाहू महाराज की 151वीं जयंती

  • छत्रपति शाहू महाराज की 151वीं जयंती के अवसर पर पूरे महाराष्ट्र में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और इस दिन को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया।

कला और संस्कृति

श्री जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम मंदिर न्यास समिति

  • बिहार सरकार ने सीतामढ़ी में मां जानकी को समर्पित भव्य मंदिर के निर्माण के लिए नौ सदस्यीय ट्रस्ट के गठन के संबंध में अधिसूचना जारी की है जिसे श्री जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम मंदिर न्यास समिति के नाम से जाना जाएगा।

बिहार :

  • बिहार दिवस: 22 मार्च
  • मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार
  • राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
  • प्रमुख संरक्षित क्षेत्र: वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान, कैमूर वन्यजीव अभयारण्य, विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन वन्यजीव अभयारण्य

अखंड गोदावरी पर्यटन परियोजना की आधारशिला

  • केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ राजामहेंद्रवरम में पुष्कर घाट के निकट प्रतिष्ठित अखंड गोदावरी पर्यटन परियोजना की आधारशिला रखी।

आंध्र प्रदेश :

  • स्थापना दिवस: 1 नवंबर
  • मुख्यमंत्री: एन. चंद्रबाबू नायडू
  • 2014 में तेलंगाना के गठन के लिए विभाजन किया गया
  • राज्यपाल: एस. अब्दुल नजीर
  • भाषाई आधार पर गठित होने वाला भारत का पहला राज्य।
  • राष्ट्रीय उद्यान: पापिकोंडा, राजीव गांधी (रामेश्वरम), श्री वेंकटेश्वर

कच्छी नव वर्ष

  • आषाढ़ी बिज (Ashadhi Bij) कच्छी नव वर्ष के रूप में जाना जाता है और यह मुख्य रूप से गुजरात के कच्छ क्षेत्र में मनाया जाता है।
  • यह त्योहार हिंदू कैलेंडर के आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया (दूसरे दिन) को पड़ता है, जो आमतौर पर जून-जुलाई के महीने में आता है।

भारत के अन्य क्षेत्रीय नव वर्ष उत्सव:

  • चैत्र शुक्ल प्रतिपदा: विक्रम संवत या वैदिक (हिंदू) कैलेंडर के नए साल की शुरुआत का प्रतीक है
  • गुड़ी पड़वा और उगादि: हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के महीने में मनाया जाता है।
  • नवरेह: चंद्र नववर्ष जो कश्मीर में मनाया जाता है
  • सजीबू चेराओबा: मणिपुर में मैतेई द्वारा मनाया जाता है
  • चेटी चंद: सिंधी समुदाय द्वारा मनाया जाता है
  • बिहू: रोंगाली या बोहाग बिहू असमिया नववर्ष है
  • लोसूंग: सिक्किमी नववर्ष

पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सॉफ्ट कैप्चर

  • शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने 26 जून, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सॉफ्ट कैप्चर हासिल किया।

Axiom-4 (Ax-4) मिशन :

  • यह मिशन लगभग 14 दिनों तक ISS पर रहेगा

अंतरिक्ष यात्री:

  • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (भारत) : पायलट
  • पेगी व्हिटसन (अमेरिका) : मिशन कमांडर
  • स्लावोस्ज़ उज़्नान्स्की-विल्निविस्की (पोलैंड) : मिशन विशेषज्ञ
  • टिबोर कापू (हंगरी) : मिशन विशेषज्ञ
  • यह मिशन Axiom Space, NASA और SpaceX की साझेदारी में संचालित हो रहा है
  • Axiom Space 2027 तक अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन मॉड्यूल लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो 2030 के बाद ISS का स्थान ले सकता है।

खेल समाचार

विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल (WPFG) 2029

  • भारत 23वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल (WPFG) 2029 की मेजबानी करेगा।
  • विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल (WPFG) एक द्विवार्षिक (हर दो साल में) अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है, जिसमें विश्वभर के पुलिसकर्मी, अग्निशमनकर्मी, सीमा सुरक्षा बल, कस्टम, जेल, और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारी भाग लेते हैं।

पिछली मेजबानी :

2025 में WPFG की मेजबानी बर्मिंघम, अलबामा (अमेरिका) द्वारा की जा रही है। 2027 में यह खेल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में होंगे।

78वीं सीनियर राष्ट्रीय एक्वेटिक्स चैंपियनशिप

  • कर्नाटक के शॉन गांगुली ने ओडिशा के भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 78वीं सीनियर राष्ट्रीय एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक जीता।

दूसरी एशियाई स्क्वैश डबल्स चैंपियनशिप

  • भारत ने दूसरी एशियाई स्क्वैश डबल्स चैंपियनशिप में पुरुष, महिला और मिश्रित युगल तीनों खिताब जीते।
  • अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने पुरुष युगल जीता, महिला युगल का खिताब जोशना चिनप्पा और अनाहत सिंह ने जीता और अभय और अनाहत ने मिश्रित युगल जीता।

Latest Courses