GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 24 Jun, 2025

राष्ट्रीय समाचार

ICMAI का राष्ट्रीय छात्र दीक्षांत समारोह

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 जून 2025 को नई दिल्ली में भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (ICMAI) के राष्ट्रीय छात्र दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

राष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण अनुच्छेद:

 

 

  • अनुच्छेद 52: भारत का एक राष्ट्रपति होगा
  • अनुच्छेद 53: संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी
  • अनुच्छेद 54: राष्ट्रपति का चुनाव
  • अनुच्छेद 55: राष्ट्रपति के चुनाव का तरीका
  • अनुच्छेद 56: राष्ट्रपति की पदावधि
  • अनुच्छेद 60: राष्ट्रपति की शपथ
  • अनुच्छेद 61: राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया
  • अनुच्छेद 72: राष्ट्रपति की क्षमादान की शक्ति
  • अनुच्छेद 123: राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति
  • अनुच्छेद 143: राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट से सलाह लेने की शक्ति
  • अनुच्छेद 356: राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की शक्ति

 

 

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक

  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 24 जून 2025 को वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की।
  • यह बैठक पहली बार राजधानी से बाहर वाराणसी में आयोजित की गई।

क्षेत्रीय परिषदें :

 

 

  • गठित: राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 15 से 22 के अंतर्गत
  • कुल क्षेत्रीय परिषदें: 5
  • अध्यक्ष: केंद्रीय गृह मंत्री
  • उपाध्यक्ष: सदस्य राज्यों में से एक मुख्यमंत्री (प्रत्‍येक वर्ष बदलते हैं)
  • सदस्य: संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल/प्रशासक

ग्राम पंचायतों द्वारा स्वयं के स्रोत से राजस्व सृजन पर ToT कार्यक्रम

  • पंचायती राज मंत्रालय (MoPR) द्वारा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA), नई दिल्ली में “ग्राम पंचायतों द्वारा स्वयं के स्रोत से राजस्व सृजन” पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (ToT) कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • MoPR ने स्वयं के स्रोत से राजस्व सृजन में पंचायतों को प्रशिक्षित करने के लिए IIM अहमदाबाद के साथ साझेदारी की।

पंचायती राज :

 

 

  • शुरुआत: 2 अक्टूबर 1959
  • उद्घाटन स्थान: नागौर, राजस्थान
  • संवैधानिक दर्जा: 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992
  • लागू तिथि: 24 अप्रैल 1993
  • संविधान में जोड़े गए अनुच्छेद: 243 से 243O
  • संरचना: त्रिस्तरीय – ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद
  • महिला आरक्षण: न्यूनतम 33% (कुछ राज्यों में 50%)

 

नव्या पहल

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) और कौशल विकास मंत्रालय (MSDE) ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में किशोरियों के लिए संयुक्त पायलट परियोजना "नव्या – व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं का पोषण" शुरू किया।

नव्या पहल :

 

 

  • Navya : Nurturing Aspirations of Adolescent Girls through Vocational Training
  • पहल का उद्देश्‍य : 16-18 वर्ष की आयु की किशोरियों को कक्षा 10 की न्यूनतम योग्यता के साथ मुख्य रूप से गैर-पारंपरिक नौकरी भूमिकाओं में व्यावसायिक प्रशिक्षण मुहैया कराना
  • पहल को देश के 27 जिलों में लागू की जाएगी, जिसमें 19 राज्यों में फैले आकांक्षी जिले और पूर्वोत्तर राज्यों के जिले भी शामिल हैं

राज्य विशेष समाचार

ULLAS के अंतर्गत तीसरा पूर्ण साक्षर राज्‍य

  • त्रिपुरा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप केंद्र सरकार की पहल ‘उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ (ULLAS - Nav Bharat Saaksharta Karyakram) के तहत 100% साक्षरता हासिल करने वाला तीसरा राज्‍य बना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

ULLAS के अंतर्गत राज्‍य :

  • मिजोरम: पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित (साक्षरता दर 98.2%)
  • गोवा : पूर्ण कार्यात्मक साक्षर राज्य घोषित, 95% से अधिक साक्षरता दर के साथ

‘उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ (ULLAS) :

  • एक केंद्र प्रायोजित योजना है
  • भारत सरकार ने 2022-2027 की अवधि के लिए लागू किया है।
  • यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है
  • उद्देश्य : देश के 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के उन वयस्कों को साक्षर बनाना है, जो औपचारिक स्कूली शिक्षा से वंचित रह गए हैं।

 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अजीत डोभाल चीन की यात्रा पर

  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की और क्षेत्र में समग्र शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद का मुकाबला करने की आवश्यकता पर बल दिया।

चीन :

 

 

  • आधिकारिक नाम: पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना
  • राजधानी: बीजिंग
  • सबसे बड़ा शहर: शंघाई
  • भाषा: मंदारिन (आधिकारिक)
  • मुद्रा: चीनी युआन (रेनमिनबी - CNY)
  • संसद का नाम: नेशनल पीपुल्स कांग्रेस
  • राष्ट्रपति निवास का नाम: झोंगनानहाई

 

 

OIC विदेश मंत्रियों की बैठक

  • इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के विदेश मंत्रियों की 51वीं बैठक 21-22 जून 2025 को तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित हुई।
  • इस बैठक में OIC के 57 सदस्य देशों के विदेश मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • बैठक का मुख्य फोकस गाजा संकट, ईरान-इजरायल तनाव, मुस्लिम समुदायों की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर था
  • भारत ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन भारत के संदर्भ में पाकिस्तान द्वारा उठाए गए मुद्दों और टिप्पणियों पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई
  • बैठक के अंत में “इस्तांबुल घोषणा पत्र” पारित किया गया, जिसमें गाजा, ईरान, सीरिया और लेबनान के मुद्दों पर चर्चा और निंदा की गई
  • इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) : स्थापना :1969, मुख्यालय: जेद्दा, सऊदी अरब महासचिव: हिसेन ब्राहिम ताहा

श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश करने को मंजूरी

  • श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के बार-बार अनुरोध के बाद संयुक्त राष्ट्र ध्वज वाले अनुसंधान पोत डॉ. फ्रिडजॉफ नानसेन को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश करने की विशेष मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

श्रीलंका :

राजधानी:

  • श्री जयवर्धनेपुर कोटे (आधिकारिक/सांविधिक राजधानी)
  • कोलंबो (व्यावसायिक और कार्यपालिका राजधानी)
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया (LKR)
  • राजभाषाएँ: सिंहली और तमिल

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO):

  • स्थापना: 16 अक्टूबर 1945
  • मुख्यालय: रोम, इटली
  • भारत सदस्य: 1948 से
  • प्रतीक चिन्ह: सिर पर गेहूं की बाली और "Fiat Panis" (Latin: "Let there be bread")

 

 

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

सोना दूसरी सबसे बड़ी वैश्विक आरक्षित परिसंपत्ति

  • यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) की जून 2025 रिपोर्ट के अनुसार, सोना आधिकारिक तौर पर यूरो को पीछे छोड़ते हुए दूसरी सबसे बड़ी वैश्विक आरक्षित परिसंपत्ति बन गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • 2024 के अंत तक वैश्विक केंद्रीय बैंक भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगभग 20% हो गई, जबकि यूरो की हिस्सेदारी घटकर 16% रह गई।
  • अमेरिकी डॉलर अभी भी लगभग 46% हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर है।
  • 2024 में सोने की कीमत में लगभग 30% की वृद्धि हुई और 2025 में भी इसमें तेजी जारी रही
  • पहली बार 1960 के दशक के बाद सोना वैश्विक भंडार संपत्तियों में अमेरिकी डॉलर के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है।

महत्‍वपूर्ण दिवस

कूटनीति में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

  • वैश्विक स्तर पर कूटनीति और निर्णय लेने के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को सम्मान और मान्यता देने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 24 जून को कूटनीति में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने अपने 76वें सत्र (2021-22) में 20 जून 2022 को पारित संकल्प (A/RES/76/269) के माध्यम से इस दिवस की घोषणा की
  • इसका उद्देश्य 2030 सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की समान भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
  • इस वर्ष (2025) का विषय : 'कूटनीति में महिलाओं के नेतृत्व में संरचनात्मक बाधाओं को दूर करना'

चर्चित व्‍यक्ति

श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 जून 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के दो आध्यात्मिक और नैतिक नेताओं, श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक बातचीत के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया।
  • श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक बातचीत 12 मार्च 1925 को शिवगिरी मठ में महात्मा गांधी की यात्रा के दौरान हुई थी और यह बातचीत वाइकोम सत्याग्रह, धर्मांतरण, अहिंसा, छुआछूत मिटाने, मोक्ष प्राप्ति और दलितों के उत्थान पर केंद्रित थी।

श्री नारायण गुरु :

 

 

  • जन्म: 20 अगस्त 1856, चेम्पाझन्ती (केरल)
  • मृत्यु: 20 सितंबर 1928
  • जन्म स्थान: इझवा जाति (OBC), जो सामाजिक रूप से पिछड़ी मानी जाती थी
  • केरल के जातिगत भेदभाव और छुआछूत के विरुद्ध आंदोलन के अग्रदूत
  • मुख्य योगदान: जातिवाद को चुनौती देते हुए पवित्र अरुविप्पुरम शिव मंदिर (1888)
  • लिखित पुस्तकें: आत्मोपदेश शतकम्, दर्शनमाला, जाति निर्णयम्

कला और संस्कृति

‘बीज उत्सव’ का आयोजन

  • राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के आदिवासी त्रिसीमा क्षेत्र में 2025 में चार दिवसीय ‘बीज उत्सव’ का आयोजन किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

  • कार्यक्रम में 'बीज संवाद', जैव विविधता मेला, 'बीज बॉल' निर्माण तथा वृक्षारोपण अभियान जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं।
  • बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों को 'बीज मित्र' और 'बीज माता' जैसे सामुदायिक सम्मान प्रदान किए गए।

पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी

हिमालयी भूरे भालू

  • उत्तराखंड के गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान के नेलोंग और जादुंग घाटियों में हिमालयी भूरे भालू के परिवार सहित दुर्लभ दृश्य ने वन्यजीव प्रेमियों और वैज्ञानिकों में उत्साह पैदा कर दिया है।

हिमालयी भूरे भालू :

 

 

  • हिमालय के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाया जाने वाला सबसे बड़ा स्तनपायी है
  • वैज्ञानिक नाम: उर्सस आर्कटोस इसाबेलिनस
  • अन्‍य नाम : “हिमालयन रेड बियर” और “इज़ाबेलिन बियर”(लद्दाखी भाषा : डेन्मो)

संरक्षण स्थिति :

  • IUCN रेड लिस्ट: गंभीर रूप से संकटग्रस्त
  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972: अनुसूची I
  • CITES– परिशिष्ट I

 

नया रक्त समूह प्रणाली "ग्वाडा नेगेटिव"

  • फ्रांस की राष्ट्रीय रक्त एजेंसी, फ्रेंच ब्लड एस्टेब्लिशमेंट (EFS) ने एक नया रक्त समूह प्रणाली "ग्वाडा नेगेटिव" की खोज की है, जिसे आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) द्वारा मान्यता दी गई है।
  • यह रक्त समूह ग्वाडेलोप की एक महिला में पाया गया है और इसे एक दुर्लभ रक्त समूह माना जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

यह प्रणाली पारंपरिक ABO, Rh, MN, Duffy आदि से अलग है इसे 45वीं रक्त समूह प्रणाली के रूप में सूचीबद्ध किया है

रक्षा समाचार

SCO के रक्षा मंत्रियों की बैठक

  • शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक का आयोजन 25-26 जून 2025 तक चीन के किंगदाओ (Qingdao) शहर में किया जायेगा।
  • बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) :

 

 

  • स्थापना : 2001
  • भारत पूर्ण सदस्‍य बना : 2017
  • भारत 2023 में SCO की अध्यक्षता की
  • सदस्य देश : भारत, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस
  • वर्तमान अध्‍यक्ष : चीन

 

 

पश्चिमी कमान ने सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किये

  • भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने आत्मनिर्भर भारत के अनुसरण में राष्ट्रीय रक्षा अनुप्रयोगों के लिए संयुक्त अनुसंधान, नवाचार और स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी रोपड़ और आईआईटी कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

भारतीय सेना

 

 

  • आदर्श वाक्य: "स्वयं से पहले सेवा"
  • सेना दिवस: 15 जनवरी
  • प्रमुख: जनरल उपेंद्र द्विवेदी

खेल समाचार

टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले प्रथम भारतीय

  • ऋषभ पंत इंग्लैंड में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले प्रथम भारतीय हैं।
  • वह सुनील गावस्कर, विजय हजारे, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बाद टेस्ट में दो शतक बनाने वाले सातवें भारतीय बन गए हैं।

तीन टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर

  • केएल राहुल लीड्स में सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड में तीन टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं।
  • राहुल ने चार अन्य भारतीय ओपनरों - सुनील गावस्कर, विजय मर्चेंट, राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इंग्लैंड में दो शतक लगाए थे।

Latest Courses