ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2025
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2025

Sat 21 Jun, 2025

संदर्भ :

  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने जून 2025 में ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2025 जारी किया, जिसमें दुनिया के 173 शहरों का मूल्यांकन 30 मानदंडों के आधार पर किया गया।

इन मानदंडों को पाँच श्रेणियों:

  • स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा, संस्कृति और पर्यावरण, शिक्षा, और बुनियादी ढाँचा
  • प्रत्‍येक श्रेणी का अलग-अलग वेटेज है, और प्रत्येक शहर को 1 से 100 के बीच स्कोर मिलता है, जहाँ 100 सर्वोत्तम जीवन स्तर को दर्शाता है।

वैश्विक औसत स्कोर और रुझान :

  • औसत लिवेबिलिटी स्कोर: 2025 में वैश्विक औसत स्कोर 76.1 रहा, जो पिछले वर्ष (2024) के समान है।
  • चुनौतियाँ: रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर लिवेबिलिटी में स्थिरता के बावजूद, कई शहरों को भू-राजनीतिक तनाव, नागरिक अशांति और आवास संकट जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
  • स्थिरता में गिरावट: खासकर पश्चिमी यूरोप और अमेरिका के शहरों में स्थिरता स्कोर में गिरावट देखी गई है, जिसका मुख्य कारण आतंकवाद, बढ़ता अपराध और सामाजिक अस्थिरता है।

शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ शहर (2025) :

रैंक शहर देश कुल स्कोर स्थिरता स्वास्थ्य देखभाल संस्कृति और पर्यावरण शिक्षा आधारभूत संरचना
1 कोपेनहेगन, डेनमार्क 98 100 95.8 95.4 100 100
2 वियना, ऑस्ट्रिया 97.1 95 100 93.5 100 100
3 ज़्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड 97.1 95 100 96.3 100 96.4
4 मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया 97 95 100 95.8 100 96.4
5 जिनेवा, स्विटजरलैंड 96.8 95 100 94.9 100 96.4
6 सिडनी, ऑस्ट्रेलिया 96.6 95 100 94.4 100 96.4
7 ओसाका, जापान 96 100 100 86.8 100 96.4
8 ऑकलैंड, न्यूजीलैंड 96

95

95.8 97.9 100 92.9
9 एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया 95.9 95 100 91.4 100 96.4
10 वैन्कूवर, कैनडा 95.8 95 95.8 97.2 100 92.9

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  • कोपेनहेगन ने इस वर्ष शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जिसे स्थिरता, शिक्षा, और बुनियादी ढाँचे में पूर्ण अंक मिले
  • वियना, जो पिछले तीन वर्षों से नंबर 1 थी, इस बार दूसरे स्थान पर रही
  • पश्चिमी यूरोप के शहरों ने चार में से पाँच श्रेणियों में श्रेष्ठता दिखाई, जबकि शिक्षा में नॉर्थ अमेरिका आगे रहा

प्रमुख निष्कर्ष :

  • अमेरिका के शहर: कोई भी अमेरिकी शहर टॉप 10 या टॉप 20 में नहीं है। इसका कारण अपराध दर, सामाजिक अस्थिरता और बुनियादी ढांचे की समस्याएँ हैं
  • सबसे अधिक सुधार: सऊदी अरब के अल खोबर शहर ने स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार के चलते 13 स्थानों की छलांग लगाई
  • सबसे अधिक गिरावट: कनाडा का कैलगरी शहर 13 स्थान गिरकर 18वें स्थान पर आ गया, मुख्यतः स्वास्थ्य और स्थिरता में गिरावट के कारण
  • निचला स्थान: दमिश्क (सीरिया) को सबसे कम लिवेबिलिटी स्कोर मिला है।

मूल्यांकन पद्धति (Methodology) :

  • स्थिरता (25%): अपराध, आतंकवाद, युद्ध, नागरिक अशांति
  • स्वास्थ्य सेवा (20%): स्वास्थ्य सुविधाएँ, गुणवत्ता
  • संस्कृति व पर्यावरण (25%): जलवायु, भ्रष्टाचार, सांस्कृतिक गतिविधियाँ
  • शिक्षा (10%): शिक्षा की उपलब्धता व गुणवत्ता
  • बुनियादी ढाँचा (20%): परिवहन, आवास, ऊर्जा, जल, दूरसंचार

Latest Courses