23 June, 2025
GK Update
Sat 21 Jun, 2025
रार्ष्टीय समाचार
‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ अभियान
- ‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ अभियान का शुभारंभ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं MyGov के सहयोग से किया गया।
- इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में हुए 11 वर्षों के परिवर्तनकारी बदलावों का उत्सव मनाना है।
सम्बन्धित तथ्य :
वर्तमान केंद्रीय मंत्री: अश्विनी वैष्णव | राज्य मंत्री: डॉ. एल. मुरुगन |
नई वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे के दौरान पाटलिपुत्र से गोरखपुर रेलवे लाइन पर नई वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया।
- यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन 20 जून 2025 को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को समर्पित की गई।
वंदे भारत एक्सप्रेस (पूर्व में ट्रेन 18) :
|
|
लोकोमोटिव इंजन का निर्यात
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत गिनी गणराज्य को निर्यात के लिए बिहार के सारण जिले स्थित मरहौड़ा संयंत्र में निर्मित अत्याधुनिक लोकोमोटिव को 20 जून 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- यह पहली बार है जब बिहार में बने किसी लोकोमोटिव इंजन का सीधा निर्यात किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
ICETAB की शुरूआत
- निर्यात दक्षता और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ICETAB (Indian Customs Examination Tablet) की शुरुआत की गई।
- यह एक मोबाइल टैबलेट डिवाइस है, जिसे कस्टम्स अधिकारियों द्वारा निर्यात (और आयात) माल की जांच के दौरान इस्तेमाल किया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
विशेषताएँ :
|
राज्य विशेष समाचार
“फ्लोटिंग योग” कार्यक्रम को वैश्विक मान्यता
- आंध्र प्रदेश ने विजयवाड़ा में कृष्णा नदी पर आयोजित अपने अभिनव “फ्लोटिंग योग” कार्यक्रम के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 से पहले वैश्विक मान्यता प्राप्त की ।
- यह कार्यक्रम 11 जून 2025 को राज्य के “योगांध्र 2025” अभियान के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें 1000 से अधिक योगाभ्यासियों ने 201 जलयान जैसे कयाक, जेट स्की, पंट, सैंड बोट और फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म पर योगासन किए।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
असिस्टेड डाइंग विधेयक : ब्रिटेन
- ब्रिटेन की संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) ने असिस्टेड डाइंग विधेयक को पारित (पास) किया ।
- यह विधेयक इंग्लैंड और वेल्स में 18 वर्ष से अधिक आयु के असाध्य रूप से बीमार वयस्कों को, जिनके पास जीने के लिए छह महीने से भी कम समय बचा है, सहायता प्राप्त मृत्यु के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा।
ब्रिटेन (United Kingdom):
|
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
नए प्रकार के तारकीय रसायन की खोज
- भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA), बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने एक नए प्रकार के तारकीय रसायन की खोज की है।
- अध्ययन का केंद्रबिंदु A980 नामक एक दूरस्थ तारा है, जो ओफ़िचस तारामंडल में लगभग 25,800 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
एशियाई स्क्वैश चैंपियनशिप 2025
- भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार को एशियाई स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 के पुरुष एकल सेमीफाइनल में कांस्य पदक जीता ।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए लोगो, शुभंकर का अनावरण किया।
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 :
|
|
पेरिस डायमंड लीग 2025
- भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.16 मीटर के थ्रो के साथ पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा जीती।
सम्बन्धित तथ्य :
|
नियुक्तियां
पॉल थॉमस
- ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक के MD और CEO के पॉल थॉमस को सा-धन (Sa-Dhan) का अध्यक्ष चुना गया।
- सा-धन, माइक्रोफाइनेंस और इम्पैक्ट फाइनेंस संस्थानों का एक प्रमुख संघ है, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मान्यता प्राप्त स्व-नियामक संगठन (Self-Regulatory Organization – SRO) का दर्जा प्राप्त है।
महत्वपूर्ण दिवस
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
• शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, योग को भारत की प्राचीन परंपरा के उपहार के रूप में प्रचारित करने और इसके अभ्यास के माध्यम से वैश्विक समरसता एवं शांति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस