GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 17 Jun, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

"धरती आबा जनभागीदारी अभियान"

  • जनजातीय मामलों के मंत्रालय (MoTA) ने समावेशी शासन और अंतिम छोर तक सेवा पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए "धरती आबा जनभागीदारी अभियान" शुरू किया।
  • यह अभियान 15 जून से 30 जून 2025 तक देशभर के जनजातीय बहुल जिलों, ग्रामों और टोलों में चलाया जा रहा है।

राज्‍य विशेष समाचार

आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन : दिल्ली

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 17 जून 2025 को तीस हजारी कोर्ट परिसर में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया।
  • रेखा गुप्ता के अनुसार, 17 जून को एक साथ 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 17 जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन किया गया।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर :

  • 'आयुष्मान भारत' के तहत विकसित किए गए स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों का नया नाम है
  • उद्देश्य देश के हर नागरिक को निःशुल्क, सुलभ और समग्र प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना
  • टैगलाइन : “आरोग्यम परमं धनम्” (अर्थ: स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है)

पटना में वॉटर मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा

  • भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने पटना में ‘जल मार्ग विकास परियोजना’ (JMVP) के तहत गंगा नदी (NW 1) पर अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन के विकास पर एक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया।
  • कार्यशाला में केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पटना में गंगा नदी पर वॉटर मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा की।

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) :

  • स्थापना : 27 अक्टूबर 1986
  • कार्य : शिपिंग और नेविगेशन के लिए अंतर्देशीय जलमार्गों का विकास और विनियमन करना
  • मुख्य कार्यालय : नोएडा
  • क्षेत्रीय कार्यालय : छ: (गुवाहाटी (असम), पटना (बिहार), कोच्चि (केरल), भुवनेश्वर (ओडिशा), वाराणसी (वाराणसी) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल))

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

SEEDS पहल के अंतर्गत सूरीनाम के SME और खेती का समर्थन

  • SEEDS (SMEs के कुशल विकास के लिए उपकरणों की आपूर्ति) पहल के तहत भारत ने सूरीनाम में छोटे और मध्यम उद्यमों (SME) तथा कृषि क्षेत्र को समर्थन देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
  • इस पहल के अंतर्गत भारत ने सूरीनाम को पैशन फ्रूट (फलों) के प्रसंस्करण के लिए आवश्यक उपकरणों की अंतिम खेप जून 2025 में भेजी है।

सूरीनाम :

  • राजधानी: पारामारिबो
  • महाद्वीप: दक्षिण अमेरिका
  • भौगोलिक स्थिति: उत्तर–पूर्वी दक्षिण अमेरिका
  • आधिकारिक भाषा: डच (Dutch)
  • अन्य भाषाएँ: स्रानन टोंगो, हिंदी, अंग्रेज़ी, जावानी आदि
  • मुद्रा: सूरीनामी डॉलर (SRD)
  • हरित आवरण: देश का लगभग 90% भाग वनाच्छादित

UPI करने के लिए समझौता : साइप्रस

  • भारत और साइप्रस ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवाएं शुरू करने के उद्देश्‍य से समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
  • यह समझौता एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) और साइप्रस के यूरोबैंक के बीच हुआ है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सीमा पार डिजिटल भुगतान को सक्षम बनाना है।

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) :

  • शुरुआत: 11 अप्रैल 2016
  • विकासकर्ता संस्था: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI - National Payments Corporation of India)
  • नियामक संस्था: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
  • उद्देश्य: मोबाइल प्लेटफॉर्म पर तत्काल, सुरक्षित और एकीकृत बैंकिंग लेनदेन की सुविधा प्रदान करना
  • लेनदेन का प्रकार: व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) और व्यक्ति से व्यापारी (P2M)
  • लेनदेन की प्रकृति: 24×7 तत्काल मनी ट्रांसफर (इंटरबैंक ट्रांसफर), QR कोड आधारित भुगतान
  • मुख्य विशेषता: केवल वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) या मोबाइल नंबर से भुगतान
  • UPI से जुड़ी लोकप्रिय ऐप्स: PhonePe, Google Pay, Paytm, BHIM, Amazon Pay आदि
  • BHIM ऐप: NPCI द्वारा विकसित UPI आधारित सरकारी ऐप(शुरूआत : 30 दिसंबर 2016)

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

भारत की थोक मुद्रास्फीति

  • मई 2025 में भारत की थोक मुद्रास्फीति (WPI) घटकर 0.39% पर आ गई, जो पिछले 14 महीनों का सबसे निचला स्तर है।
  • इस गिरावट का मुख्य कारण खाद्य वस्तुओं, विशेष रूप से सब्जियों, ईंधन और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में तेज गिरावट रहा।

मुद्रास्फीति मापक सूचकांक :

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI):

  • प्रकाशन संस्था: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय

2. थोक मूल्य सूचकांक (WPI):

  • प्रकाशन संस्था: औद्योगिक और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

नोट: केंद्र सरकार ने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का आधार वर्ष 2011-12 से बदलकर 2022-23 करने का फैसला किया है

रिर्पोट एवं सूचकांक

PLFS के नवीनतम आंकड़े [मई 2025]

  • पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत की बेरोजगारी दर अप्रैल 2025 के 5.1% से बढ़कर मई 2025 में 5.6% हो गई है।
  • यह वृद्धि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में देखी गई, जिसमें युवाओं और महिलाओं पर इसका सबसे अधिक असर पड़ा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बेरोजगारी बढ़ी, विशेषकर युवा और महिलाएँ इससे प्रभावित हुईं।
  • मई में श्रम बल भागीदारी दर घटकर 54.8% रह गई।

स्‍टेट्स ऑफ वर्ल्‍ड न्‍यूक्लियर फोर्सेस रिपोर्ट 2025

  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने 16 जून 2025 को अपनी वार्षिक स्‍टेट्स ऑफ वर्ल्‍ड न्‍यूक्लियर फोर्सेस रिपोर्ट (SIPRI Yearbook 2025) जारी की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • परमाणु हथियारों में भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा
  • भारत के परमाणु हथियार : 2025 में 180 (2024 में 172)
  • पाकिस्तान के परमाणु हथियार : 2025 में 170
  • वैश्विक परमाणु हथियार आंकड़े (जनवरी 2025 तक)
  • विश्‍व में कुल परमाणु हथियार : 12,241
  • अमेरिका : 5,177
  • रूस : 5,459
  • चीन : 600
  • फ्रांस : 290
  • ब्रिटेन : 225
  • भारत : 180
  • पाकिस्तान : 170
  • इज़राइल : 90
  • उत्तर कोरिया : 50

रक्षा समाचार

ICG के लिए जहाज ‘अचल’ को लान्‍च किया गया

  • भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) में 60 फीसदी से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ तैयार जहाज 'अचल' 16 जून 2025 को लॉन्च किया गया।
  • यह आठ फास्ट पेट्रोल वेसल (FPV) की श्रृंखला का पांचवां जहाज है, जिसे अमेरिकी शिपिंग ब्यूरो और भारतीय शिपिंग रजिस्टर के कड़े दोहरे-श्रेणी प्रमाणन के तहत डिजाइन और निर्मित किया गया है।

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) :

  • स्थापना 18 अगस्त 1978 को तटरक्षक अधिनियम, 1978 के तहत
  • औपचारिक उद्घाटन 1 फरवरी 1977 को अंतरिम रूप में
  • आदर्श वाक्य : “वयम् रक्षामः” (हम रक्षा करते हैं)
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • देश को पाँच तटरक्षक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है: उत्तर-पश्चिम (गांधीनगर), पश्चिम (मुंबई), पूर्व (चेन्नई), उत्तर-पूर्व (कोलकाता), अंडमान एवं निकोबार (पोर्ट ब्लेयर)

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस

  • वैश्विक स्तर पर मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखे जैसी गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इनसे निपटने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 17 जून को विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1994 में घोषित किया गया था, जब संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम संधि (UNCCD) को अपनाया गया
  • पहली बार यह दिवस 1995 में मनाया गया
  • इस वर्ष (2025) की थीम : “भूमि को पुनर्स्थापित करें, अवसरों को खोलें” (“Restoring Land, Unlocking Opportunities”)

 

Latest Courses