GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 16 Jun, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

नक्‍शा कार्यक्रम

  • ग्रामीण विकास मंत्रालय का भूमि संसाधन विभाग (DoLR)) देश के चार उत्कृष्टता केंद्रों (CoE) में नक्‍शा कार्यक्रम के तहत क्षमता निर्माण कार्यक्रम के चरण 2 का दूसरा बैच 16 जून 2025 को शुरू किया।

नक्‍शा कार्यक्रम :

 

 

  • आधुनिक भू-स्थानिक तकनीक, जैसे ड्रोन/उपग्रह आधारित हवाई सर्वेक्षण और वेब‑GIS प्लेटफार्म का उपयोग करके शहरी भूमि सर्वेक्षण करना
  • पूर्ण नाम : ‘शहरी आवासों का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण’ /National Geospatial Knowledge-based Land Survey of Urban Habitations-NAKSHA
  • शामिल शहरी निकाय : 27 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 157 शहरी स्थानीय निकायों (ULB) में
  • नोडल एजेंसी : ग्रामीण विकास मंत्रालय का भूमि संसाधन विभाग
  • वित्त पोषण : 100% केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित; ₹194 करोड़ का बजट निर्धारित
  • तकनीकी भागीदार : सर्वे ऑफ इंडिया, NICSI, MPSEDC आदि
  • प्राथमिकता : छोटे शहर (35 वर्ग किमी से कम क्षेत्र, 2 लाख से कम जनसंख्या)

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3

  • केंद्र सरकार ने जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के तहत अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए 2027 में होने वाली अगली दशकीय जनगणना के संचालन को औपचारिक रूप से अधिसूचित किया।
  • गृह मंत्रालय द्वारा जारी नई अधिसूचना मार्च 2019 के पहले के आदेश का स्थान लेती है, जिसमें जनगणना के लिए समय सीमा निर्धारित की गई थी।

भारत में जनगणना :

 

 

  • भारत की जनगणना, जनगणना अधिनियम, 1948 और जनगणना नियम, 1990 के प्रावधानों के अंतर्गत की जाती है।
  • प्रथम आधुनिक जनगणना की शुरूआत : 1872
  • प्रत्‍येक 10 वर्ष में नियमित रूप से : 1881 से
  • स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना : 1951
  • 2011 की जनगणना :
  • कुल जनसंख्या: 121.08 करोड़ (पुरुष : 62.37 करोड़, महिला : 58.71 करोड़)
  • लिंगानुपात: 943 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष
  • साक्षरता दर: 74.04% (पुरुष – 82.14%, महिला – 65.46%)
  • सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य: उत्तर प्रदेश
  • सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य: सिक्किम
  • सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व: बिहार (1106 व्यक्ति/किमी²)
  • सबसे कम घनत्व: अरुणाचल प्रदेश (17 व्यक्ति/किमी²)

 

FRA प्रकोष्ठों की स्थापना को मंजूरी

  • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने वन अधिकार अधिनियम, 2006 (FRA) के प्रभावी और ‘सुगम’ कार्यान्वयन के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 324 जिला स्तरीय FRA प्रकोष्ठों और 17 राज्य स्तरीय FRA प्रकोष्ठों की स्थापना को मंजूरी दी।

भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 :

 

 

  • 18वीं द्विवार्षिक वन रिपोर्ट है
  • कुल वन एवं वृक्ष आवरण: 8,27,357 वर्ग किमी (देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 25.17%)
  • वन आवरण: 7,15,343 वर्ग किमी (21.76%)
  • वृक्ष आवरण: 1,12,014 वर्ग किमी (3.41%)

 

राज्‍य विशेष समाचार

मिनी बस योजना का शुभारंभ : तमिलनाडु

  • तमिलनाडु सरकार ने 16 जून 2025 को अपनी बहुप्रतीक्षित व्यापक मिनी बस योजना का शुभारंभ किया।
  • इस योजना का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम मील तक सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को बेहतर बनाना है।

तमिलनाडु :

 

 

  • राजधानी : चेन्नई
  • मुख्यमंत्री : एम. के. स्टालिन
  • मुख्य भाषा : तमिल
  • राज्य पशु : नीलगिरी तहर
  • राज्य पक्षी : एमराल्ड डव
  • राज्य वृक्ष : पाम वृक्ष
  • राज्य फूल : ग्लोरिओसा
  • महत्वपूर्ण नदी : कावेरी
  • महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला : नीलगिरी, शेवरोय, पालनी
  • महत्वपूर्ण नृत्य : भरतनाट्यम
  • प्रसिद्ध मंदिर : मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), ब्रहदीश्वर मंदिर (थंजावुर), रामेश्वरम मंदिर
  • पर्यटन स्थल (Tourist Places): ऊटी, कुन्नूर, महाबलीपुरम, कन्याकुमारी, मदुरै
  • पड़ोसी राज्य : केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी (केंद्रशासित प्रदेश)
  • विश्व धरोहर स्थल :चोल मंदिर समूह, महाबलीपुरम के स्मारक

 

प्रथम गद्दार तेलंगाना फिल्म पुरस्कार समारोह

  • मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के HITEX में आयोजित प्रथम गद्दार तेलंगाना फिल्म पुरस्कार समारोह में विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया।
  • यह पुरस्कार समारोह राज्य सरकार द्वारा प्रसिद्ध क्रांतिकारी गायक गद्दार की स्मृति में शुरू किया गया है, जो तेलंगाना राज्य के गठन (2014) के बाद बनी फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में अपने शानदार अभिनय के लिए अल्लू अर्जुन को 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' (Best Leading Actor) का पुरस्कार दिया गया।

अन्य प्रमुख विजेता:

  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: नाग अश्विन (क्लकी 2898 AD)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: निवेथा थॉमस (35: छोटी सी कहानी)
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: क्लकी 2898 AD
  • दूसरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: पोट्टेल
  • तीसरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: लकी बास्कर

 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में इसरो ने पहली बार रॉकेट लॉन्चिंग परीक्षण किया

  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील में एपी बांध के जंगलीपट्टी गांव के समीप इसरो ने पहली बार सफलतापूर्वक रॉकेट लॉन्चिंग परीक्षण किया।
  • यह ऐतिहासिक परीक्षण इसरो और थ्रस्ट टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया, जिसमें एक 15 किलोग्राम वजनी मॉडल रॉकेट को खेत से लॉन्च किया गया। रॉकेट ने 1.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरी।

उत्‍तर प्रदेश :

 

 

  • स्थापना दिवस : 24 जनवरी 1950
  • लोकसभा सीटें : 80, राज्यसभा सीटें : 31
  • राजकीय खेल: हॉकी
  • राजकीय पशु: बारहसिंगा
  • सबसे पूर्वी ज़िला : बलिया
  • सबसे पश्चिमी ज़िला : शामली
  • सबसे उत्तरी ज़िला : सहारनपुर
  • सबसे दक्षिणी ज़िला : सोनभद्र
  • सबसे बड़ा ज़िला (क्षेत्रफल में) : लखीमपुर खीरी
  • सबसे छोटा ज़िला (क्षेत्रफल में) : हापुड़

उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा :

  • स्थापना: 2018 (उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन के दौरान)
  • छह प्रमुख नोड्स: आगरा, अलीगढ़, चित्रकूट, झांसी, कानपुर और लखनऊ

 

 

खेल समाचार

WTT कंटेंडर स्कोप्जे 2025

  • भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर और मानुष शाह की जोड़ी ने उत्तर मैसेडोनिया में आयोजित WTT कंटेंडर स्कोप्जे 2025 के पुरुष युगल फाइनल में दक्षिण कोरिया के जोंगहून लिम और जुनसुंग ओह से 0-3 से हारकर उपविजेता रही।

टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम :

 

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन :

  • स्थान: मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
  • समय: जनवरी (साल की शुरुआत में)
  • प्रारंभ वर्ष: 1905
  • कोर्ट प्रकार: हार्ड कोर्ट (Plexicushion)

फ्रेंच ओपन (French Open) / रोलां गैरोस :

  • स्थान: पेरिस, फ्रांस
  • समय: मई - जून
  • प्रारंभ वर्ष: 1891
  • कोर्ट प्रकार: क्ले कोर्ट (मिट्टी का मैदान

विंबलडन (Wimbledon) :

  • स्थान: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • समय: जून - जुलाई
  • प्रारंभ वर्ष: 1877 (सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम)
  • कोर्ट प्रकार: घास का मैदान (Grass Court)

यूएस ओपन (US Open) :

  • स्थान: न्यूयॉर्क, अमेरिका
  • समय: अगस्त - सितंबर
  • प्रारंभ वर्ष: 1881
  • कोर्ट प्रकार: हार्ड कोर्ट (DecoTurf)

 

अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) 2025

  • मुंबई स्थित फ्रैंचाइजी टीम यू मुंबा टेबल टेनिस (U Mumba TT) ने अहमदाबाद के ईका एरीना में आयोजित अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) 2025 के फाइनल में जयपुर पैट्रियट्स को 8-4 से हराकर अपना पहला UTT खिताब जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • इस सीजन की पुरुष एमवीपी गोवा के हरमीत देसाई रहे, जबकि महिला एमवीपी यू मुंबा की बर्नाडेट स्कोज़ बनीं
  • यूटीटी भारत का प्रमुख फ्रेंचाइजी आधारित टेबल टेनिस टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया करता है।

सम्‍मान और पुरस्‍कार

"ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस III

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस III" से सम्मानित किया गया।
  • साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री की आधिकारिक यात्रा के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

साइप्रस गणराज्य *:

 

 

  • राजधानी: निकोसिया
  • स्थान: पूर्वी भूमध्यसागर
  • महाद्वीप: यूरोप
  • सरकार का प्रकार: एकात्मक राष्ट्रपति गणराज्य
  • राजभाषाएं: ग्रीक और तुर्की
  • मुद्रा: यूरो (€) (Euro)

 

 

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

भारतीय कंपनियों के परिचालन लाभ मार्जिन

  • रेटिंग एजेंसी ICRA द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारतीय कंपनियों के परिचालन लाभ मार्जिन में 10 से 40 आधार अंकों की वृद्धि होकर 18.2-18.5% तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछली कुछ तिमाहियों में देखी गई क्रमिक रिकवरी को जारी रखेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • रिपोर्ट में कहा गया है, "भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हाल ही में 100 आधार अंकों की संचयी रेपो दर में कटौती के कारण ब्याज लागत में कमी के साथ, भारत इंक के लिए ब्याज कवरेज अनुपात में वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में लगभग 5.1-5.2 गुना सुधार होने की उम्मीद है, जबकि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में यह 5.0 गुना था।"

चर्चित व्‍यक्ति

अमिताभ कांत

  • भारत के G20 शेरपा अमिताभ कांत ने 16 जून 2025 को अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • अमिताभ कांत को जुलाई 2022 में भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान शेरपा के रूप में नियुक्त किया गया था।

ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) :

 

 

  • स्थापना : 1999(एशियाई वित्तीय संकट के बाद वैश्विक आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिये)
  • एक अंतर-सरकारी मंच है जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं
  • कोई स्थायी सचिवालय या मुख्यालय नहीं
  • अफ्रीकी संघ (AU) वर्ष 2023 में G20 का स्थायी सदस्य बना।
  • G20 शिखर सम्मेलन: प्रतिवर्ष आयोजित होता है
  • 2023 की अध्यक्षता: भारत (थीम – एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य)

ब्लेज मेट्रेवेली

  • ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस (MI6) की प्रथम महिला प्रमुख बनी हैं।
  • वह वर्तमान प्रमुख रिचर्ड मूर की जगह लेंगी, जो 2020 से इस पद पर थे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • ब्लेज मेट्रेवेली ने 1999 में MI6 में केस ऑफिसर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और अब वे टेक्नोलॉजी और नवाचार विभाग (क्यू सेक्शन) की महानिदेशक हैं।

अरुण श्रीनिवास

  • Meta ने अरुण श्रीनिवास को भारत के लिए नया मैनेजिंग डायरेक्टर और हेड नियुक्त किया। वे 1 जुलाई 2025 से अपना कार्यभार संभालेंगे।
  • अरुण श्रीनिवास 2020 से Meta के भारत में विज्ञापन कारोबार का नेतृत्व कर रहे थे और अब वे Facebook, Instagram, WhatsApp और Meta AI सहित कंपनी के सभी भारतीय ऑपरेशन्स की कमान संभालेंगे।

विविध

"द स्टार्स लाइट द वे"

  • सिंगापुर स्थित जीवन कोच सुचेता राज खन्ना ने अपने पहले उपन्यास "द स्टार्स लाइट द वे" (The Stars Light the Way) में भावना, राजनीति और आध्यात्मिक चिंतन का सुंदर मिश्रण प्रस्तुत किया है।
  • यह उपन्यास एक ऐसी महिला की प्रेरक यात्रा को दर्शाता है, जो जीवन के सबसे कठिन मोड़ पर अपने सच्चे स्व को पुनः खोजती है।

हेल्पएज इंडिया की रिर्पोट

  • विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day - WEAAD) के अवसर पर हेल्पएज इंडिया द्वारा किए गए अपनी तरह के पहले अध्ययन के अनुसार, महानगरों की तुलना में गैर-महानगरों (छोटे शहरों और कस्बों) में युवा और बुजुर्गों के बीच पारंपरिक मूल्य और अंतर-पीढ़ीगत संबंध कहीं अधिक मजबूत पाए गए हैं।

बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार के आंकड़े :

 

 

  • हेल्पएज इंडिया की रिसर्च के मुताबिक, बुजुर्गों के साथ सबसे अधिक दुर्व्यवहार करने वालों में बहुएं (61%) और बेटे (59%) शामिल हैं
  • दुर्व्यवहार के प्रमुख प्रकार: गाली-गलौज (41%), अपमान (33%), और उपेक्षा (29%)
  • 31% बुजुर्ग इसे 'घरेलू मामला' मानकर चुप रहते हैं, जबकि 23% डर या शर्म के कारण शिकायत नहीं करते
  • देश में बुजुर्गों की आबादी 15 करोड़ (2024) है, जो 2050 तक 30 करोड़ से अधिक हो सकती है

आर्थिक और सामाजिक चुनौतियाँ :

  • लगभग 40% निरक्षर बुजुर्गों के पास कोई आय स्रोत नहीं है; साक्षर बुजुर्गों में यह आंकड़ा 29% है
  • केवल 15% बुजुर्ग वर्तमान में कार्यरत हैं (24% पुरुष, 7% महिलाएं)
  • सिर्फ 29% बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल रहा है
  • 32% बुजुर्गों की वार्षिक आय 50,000 रुपये से कम है

 

 

 

Latest Courses