GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 15 Jun, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

भारत की पवन ऊर्जा क्षमता

  • केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी के अनुसार, भारत की पवन ऊर्जा क्षमता में पिछले वर्ष के 46.42 गीगावाट के मुकाबले 10.5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है और यह 51.5 गीगावाट हो गई है।

भारत की पवन ऊर्जा क्षमता:

 

 

  • वैश्विक स्थिति: कुल संस्थापित पवन ऊर्जा क्षमता के मामले में भारत विश्व में चौथे स्थान पर है। भारत से आगे केवल चीन, अमेरिका और जर्मनी हैं
  • राज्यवार वितरण: भारत में पवन ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी राज्य गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु हैं
  • 2030 लक्ष्य: भारत ने 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा से 500 GW स्थापित क्षमता का लक्ष्य रखा है, जिसमें पवन ऊर्जा का महत्वपूर्ण योगदान होगा

अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून 2025 तक पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं।
  • इस दौरान वे तीन देशों की यात्रा करेंगे: सबसे पहले 15-16 जून को साइप्रस, फिर 16-17 जून को कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, और अंत में 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे। 19 जून को वे भारत लौटेंगे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

साइप्रस :

  • राजधानी : निकोसिया
  • मुद्रा : यूरो (Euro - EUR)

कनाडा :

  • राजधानी : ओटावा
  • मुद्रा : कनाडाई डॉलर (Canadian Dollar - CAD)

क्रोएशिया :

  • राजधानी : ज़ाग्रेब
  • मुद्रा : यूरो (Euro - EUR)

(नोट: जनवरी 2023 से क्रोएशिया ने कुना (Kuna) को हटाकर यूरो अपनाया है।)

 

 

अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ

  • अमेरिकी सेना ने वाशिंगटन डीसी में अपनी 250वीं वर्षगांठ भव्य सैन्य परेड और उत्सव के साथ मनाई।

अमेरिका (संयुक्त राज्य अमेरिका / United States of America - USA) :

 

 

  • राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.
  • राष्ट्रपति: जो बाइडेन
  • सरकार का प्रकार: संघीय गणराज्य (Federal Republic), राष्ट्रपति प्रणाली
  • महाद्वीप: उत्तर अमेरिका
  • मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (US Dollar - USD)
  • आधिकारिक भाषा : अंग्रेज़ी,2025 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषित किया
  • नासा (NASA): अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी

 

 

अमेरिका ने रिपोर्टों का दृढ़ता से खंडन किया

  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने उन रिपोर्टों का दृढ़ता से खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को वाशिंगटन में सैन्य परेड में आमंत्रित किया गया था, और इन दावों को झूठा बताया।

पाकिस्तान :

 

 

  • राजधानी: इस्लामाबाद :
  • सबसे बड़ा शहर: कराची
  • राष्ट्रीय भाषा: उर्दू
  • आधिकारिक भाषा: उर्दू और अंग्रेज़ी
  • मुद्रा: पाकिस्तानी रुपया
  • हिंगलाज माता मंदिर (बलूचिस्तान – हिन्दू तीर्थ)
  • मोहनजोदड़ो (सिंध) – सिंधु घाटी सभ्यता

 

 

ब्राजील ब्रिक्स में शामिल

  • ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि वियतनाम आधिकारिक तौर पर भागीदार देश के रूप में ब्रिक्स में शामिल हो गया है।
  • BRICS+ की साझेदार देशों की सूची में पहले से बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कज़ाख़स्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं।

ब्रिक्स :

 

 

  • पूरा नाम : ब्राज़ील, रूस, इंडिया, चाइना, साउथ अफ्रीका
  • स्थापना : 2006
  • प्रारंभिक नाम : BRIC (2006 तक)
  • दक्षिण अफ्रीका का सम्मिलन : 2010 में
  • प्रथम शिखर सम्मेलन : 2009, येकातेरिनबर्ग, रूस

 

 

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिग

SBI ने होम लोन सस्ता किया

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने होम लोन की ब्याज दरों में 0.50% (50 बेसिस पॉइंट) की कटौती की है, जिसके बाद अब होम लोन की ब्याज दर 7.50% से शुरू होकर 8.45% तक होगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

 

 

  • स्थापना: 1 जुलाई 1955
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

एक्सिओम-4 मिशन

  • भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ले जाने वाले बहुप्रतीक्षित एक्सिओम-4 मिशन को 19 जून, 2025 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया।

Axiom-4 (Ax-4) मिशन :

 

 

  • यह मिशन लगभग 14 दिनों तक ISS पर रहेगा

अंतरिक्ष यात्री:

  • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (भारत) : पायलट
  • पेगी व्हिटसन (अमेरिका) : मिशन कमांडर
  • स्लावोस्ज़ उज़्नान्स्की-विल्निविस्की (पोलैंड) : मिशन विशेषज्ञ
  • टिबोर कापू (हंगरी) : मिशन विशेषज्ञ
  • यह मिशन Axiom Space, NASA और SpaceX की साझेदारी में संचालित हो रहा है
  • Axiom Space 2027 तक अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन मॉड्यूल लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो 2030 के बाद ISS का स्थान ले सकता है।

 

 

खेल समाचार

15वीं दक्षिण एशियाई बॉडीबिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप

  • भारत की हिलांग याजिक ने भूटान के थिम्पू में 11 से 15 जून 2025 तक आयोजित 15वीं दक्षिण एशियाई बॉडीबिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

  • दक्षिण एशिया के देशों में बॉडीबिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स के विकास, आयोजन और संचालन के लिए जिम्मेदार शासी निकाय : SABBF
  • दक्षिण एशियाई बॉडीबिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन (SABBF)
  • फेडरेशन विश्व बॉडीबिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन (WBPF) और एशियाई बॉडीबिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन (ABBF) के अधीन कार्य करती है

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025

  • दक्षिण अफ्रीका ने 27 वर्ष बाद अपना प्रथम ICC खिताब जीतते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का फाइनल लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया।
  • इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने 1998 के बाद पहली बार ICC ट्रॉफी पर कब्जा किया।

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व पवन दिवस

  • पवन ऊर्जा के महत्व, इसके पर्यावरणीय लाभों, और इसके आर्थिक विकास तथा रोजगार सृजन में योगदान के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 15 जून को विश्व पवन दिवस (Global Wind Day) मनाया जाता है।
  • यह दिवस पवन ऊर्जा को एक स्वच्छ, नवीकरणीय और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा स्रोत के रूप में बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

  • शुरुआत : वर्ष 2007 में यूरोपीय पवन ऊर्जा संघ द्वारा
  • 2009 में इसे ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल (GWEC) के सहयोग से वैश्विक स्तर पर मनाया जाने लगा

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

  • बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, उपेक्षा और शोषण के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

  • इस दिवस की शुरुआत 2006 में इंटरनेशनल नेटवर्क फॉर द प्रिवेंशन ऑफ एल्डर एब्यूज (INPEA) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने की थी।
  • दिसंबर 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी और विश्व स्तर पर मनाने की घोषणा की
  • इस वर्ष के लिए थीम : "दीर्घकालिक देखभाल संस्थानों में बुजुर्गों के दुर्व्यवहार का समाधान: डेटा और कार्रवाई के माध्यम से"/अंग्रेज़ी: Addressing Abuse of Older Adults in Long Term Care Facilities: Through Data and Action

 

Latest Courses