01 June, 2025
GK Update
Sat 14 Jun, 2025
राष्ट्रीय समाचार
उपभोक्ता संरक्षण’ पर एक क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन
- उपभोक्ता मामले विभाग ने चेन्नई में ‘दक्षिणी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उपभोक्ता संरक्षण’ विषय पर एक क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।
- उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे के अनुसार, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन को 2025 में 5.41 लाख शिकायतें मिलीं, जिनमें से 23 प्रतिशत शिकायतें दक्षिणी राज्यों से थीं।
सम्बन्धित तथ्य :
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 :
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) :
|
"अंतर्देशीय मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि सम्मेलन 2025" का आयोजन
- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने, मध्य प्रदेश के इंदौर में अंतर्देशीय मत्स्य पालन तथा जलीय कृषि के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए "अंतर्देशीय मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि सम्मेलन 2025" का आयोजन किया।
सम्मेलन की प्रमुख बातें:
|
नए एयर कंडीशनर के तापमान रेंज
- केंद्रीय विद्युत मंत्रालय भारत में ऊर्जा उपभोग को कम करने के उद्देश्य से सभी नए एयर कंडीशनर (AC) को केवल 20 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के तापमान रेंज में ही संचालित करने के लिए अनिवार्य बनाने पर विचार कर रहा है।
एयर कंडीशनर (AC):
महत्वपूर्ण तथ्य:
पर्यावरणीय दृष्टिकोण:
|
निर्बाध डिजिटल पहुंच को सक्षम करने के लिए समझौता
- महाराष्ट्र, केरल, बिहार और ओडिशा ने किसान रजिस्ट्री से जुड़े प्रमाणीकरण के माध्यम से ऋण सेवाओं तक निर्बाध डिजिटल पहुंच को सक्षम करने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किया।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति
- अमेज़न के संस्थापक और पूर्व सीईओ जेफ बेजोस ने आठ वर्ष की अवधि के बाद विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन को सौंप दिया।
- फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, लैरी एलिसन ने 12 जून 2025 को अपनी संपत्ति में 26 बिलियन डॉलर का इजाफा किया, जिससे उनकी कुल संपत्ति 243 बिलियन डॉलर हो गई।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत का प्रथम 'सिल्वर नोटिस'
- केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को इंटरपोल द्वारा भारत का प्रथम 'सिल्वर नोटिस' फ्रांसीसी दूतावास वीजा 'धोखाधड़ी' मामले में मिला।
- यह नोटिस CBI को इस धोखाधड़ी से जुड़े अपराध की आय का पता लगाने और उसे ट्रैक करने में सक्षम बनाएगा, जो कथित तौर पर विभिन्न देशों में छिपाई गई है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI):
|
|
ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2025 के लिए वैश्विक राजदूत
- फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2025 के लिए वैश्विक राजदूत (Global Ambassador) नियुक्त किया गया।
- यह घोषणा 13 जून 2025 को ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप फाउंडेशन (EWCF) द्वारा की गई।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
बॉन्ड सूचीबद्ध करने वाली पहली विदेशी संस्था
- DFCC बैंक (श्रीलंका) गिफ्ट सिटी, गुजरात स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज – इंटरनेशनल एक्सचेंज (NSE IX) पर बॉन्ड सूचीबद्ध करने वाली पहली विदेशी संस्था बन गई है।
- DFCC बैंक ने अपने LKR 2.5 अरब (श्रीलंकाई रुपया) के ग्रीन बॉन्ड NSE IX पर सूचीबद्ध किए, जो मुख्य रूप से श्रीलंका में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए हैं।
DFCC बैंक :
श्रीलंका का एक पूर्ण-सेवा वाणिज्यिक और विकास बैंक है | स्थापना : 1955 | श्रीलंका में कॉर्पोरेट, खुदरा, एसएमई, और निजी बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करता है |
गुजरात में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए ऋण
- एशियाई विकास बैंक (ADB) ने गुजरात में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए 109.97 मिलियन डॉलर (लगभग 927 करोड़ रुपये) के परिणाम-आधारित ऋण को मंजूरी दी।
- यह ऋण गुजरात के श्रम, कौशल विकास और रोजगार विभाग तथा कौशल्या: द स्किल यूनिवर्सिटी (KSU) के सहयोग से संचालित 'गुजरात स्किल्स डेवलपमेंट प्रोग्राम' के तहत दिया गया है।
एशियाई विकास बैंक (ADB) :
स्थापना वर्ष: 1966 | मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस |
पर्यावरण समाचार
सम्राट (एम्परर) पेंगुइन खतरे में
- जलवायु परिवर्तन के कारण अंटार्कटिका की समुद्री बर्फ शीघ्र पिघल रही है, जिससे एम्परर पेंगुइन का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है।
- वैज्ञानिक अध्ययनों और उपग्रह चित्रों के विश्लेषण से पता चला है कि 2009 से 2024 के बीच अंटार्कटिका के एक प्रमुख क्षेत्र में सम्राट पेंगुइन की संख्या में 22% की गिरावट आई है, जो पहले के अनुमानों और मॉडल से भी तेज है।
सम्राट (एम्परर) पेंगुइन :
|
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
Indeed रिपोर्ट: भारत में नौकरी पोस्टिंग में तेज़ वृद्धि – मई 2025
- ग्लोबल जॉब प्लेटफॉर्म इंडीड (Indeed) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, मई 2025 में भारत में जॉब पोस्टिंग्स में 8.9% की तेज़ वृद्धि दर्ज की गई, जिससे पिछले आठ महीनों की लगातार गिरावट का सिलसिला टूटा है।
- हालांकि, साल-दर-साल तुलना में यह आंकड़ा 1.8% कम है, और अपने शिखर से लगभग 16% नीचे है, लेकिन फिर भी भारत में जॉब पोस्टिंग्स महामारी-पूर्व स्तर से लगभग 80% अधिक हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व रक्तदाता दिवस
- प्रतिवर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।
- इस दिवस का उद्देश्य रक्त दान के महत्व को समझाना, रक्त दान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रक्तदान को सुरक्षित, नियमित और स्वैच्छिक बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2004 में पहली बार विश्व रक्तदाता दिवस मनाना शुरू किया था इस वर्ष (2025) के लिए थीम: "रक्त दें, आशा दें: साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं" रक्त से संबंधित परीक्षा उपयोगी तथ्य :
|
रक्त समूह (Blood Groups):
|