01 June, 2025
GK Update
Fri 13 Jun, 2025
राष्ट्रीय समाचार
ग्रीन स्किल-केंद्रित इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेनिंग प्रोग्राम लॉन्च
- केंद्र सरकार ने शेल इंडिया के साथ मिलकर ग्रीन स्किल-केंद्रित इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) ट्रेनिंग प्रोग्राम लॉन्च किया।
- इस पहल का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को ग्रीन एनर्जी और ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में भविष्य के लिए तैयार क्षमताओं से लैस करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
नेटवर्क योजना समूह की 95वीं बैठक
- पीएम गतिशक्ति के अंतर्गत नेटवर्क योजना समूह (NPG) की 95वीं बैठक मेट्रो रेल और सड़क, परिवहन तथा राजमार्ग और लॉजिस्टिक्स पार्कों में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की गई।
पीएम गतिशक्ति योजना :
|
|
'क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी'
- लखनऊ को यूनेस्को की प्रतिष्ठित 'क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी' (Creative City of Gastronomy) सूची में नामांकित किया गया है।
- यह नामांकन लखनऊ की समृद्ध पाक विरासत, खासकर अवधी व्यंजनों—जैसे तंदूरी, कबाब, बिरयानी, शाही टुकड़ा, गलौटी कबाब, शीरमाल और कुल्फी—की वैश्विक पहचान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।
लोकपाल का नया आदर्श वाक्य
- "नागरिकों को सशक्त बनाएं, भ्रष्टाचार को उजागर करें" (Empower Citizens, Expose Corruption) भारत के लोकपाल का नया आदर्श वाक्य (मोटो) है, जिसे जून 2025 में लोकपाल की पूर्ण पीठ द्वारा अपनाया गया ।
अंतर्रार्ष्टीय समाचार
'राइजिंग लायन'
- इज़राइल ने 13 जून 2025 को ऑपरेशन 'राइजिंग लायन' (Operation Rising Lion) के तहत ईरान की प्रमुख परमाणु सुविधाओं और सैन्य ठिकानों पर व्यापक हवाई हमला किया।
- इस हमले का उद्देश्य ईरान की परमाणु हथियार निर्माण क्षमता को कमजोर करना और संभावित खतरे को रोकना था।
ईरान :
|
|
खेल समाचार
ISSF विश्व कप म्यूनिख
- भारतीय निशानेबाज सिफत कौर सामरा ने 12 जून 2025 को म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप (ISSF World Cup) में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीता।
रक्षा समाचार
‘नोमैडिक एलिफैंट 2025’
- भारत और मंगोलिया के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफैंट 2025’ का आयोजन 31 मई से 13 जून 2025 तक उलानबातार में किया गया।
- भारतीय सेना की ओर से 45 सैनिकों की टुकड़ी ने हिस्सा लिया, जिसमें अरुणाचल स्काउट्स के जवान शामिल थे। यह इकाई पर्वतीय युद्ध में विशेषज्ञता रखती है।
सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलिफैंट :
|
|
रुद्रास्त्र' का सफल परीक्षण
- राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोखरण फायरिंग रेंज में 11 जून 2025 को सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) द्वारा विकसित हाईब्रिड वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) मानव रहित हवाई वाहन (UAV) 'रुद्रास्त्र' का सफल परीक्षण किया गया।
- यह परीक्षण भारतीय सेना की उपस्थिति में हुआ और रुद्रास्त्र ने मिशन के दौरान लक्ष्य को सटीकता से साधा तथा सुरक्षित रूप से लॉन्च पॉइंट पर वापस लौट आया।
रुद्रास्त्र ड्रोन :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2025
- विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum - WEF) द्वारा जारी ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत 148 देशों में से 131वें स्थान पर आ गया है। यह पिछले वर्ष (2024) की तुलना में दो पायदान नीचे है, जब भारत 129वें स्थान पर था।
प्रमुख तथ्य :
|
|
भारत सामाजिक सुरक्षा में विश्व में दूसरे स्थान पर
- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 2025 में भारत की 64.3% आबादी यानी लगभग 94 करोड़ नागरिक कम-से-कम एक सामाजिक सुरक्षा लाभ के अंतर्गत आते हैं।
- 2015 में, केवल 19% आबादी, कम से कम एक सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत आती थी।
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) :
|
प्रमुख अंग :
|
चर्चित व्यक्ति
विजय रूपाणी
- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का 12 जून 2025 को एक दर्दनाक विमान हादसे में 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 से अहमदाबाद से लंदन अपनी पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे।
- यह विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद अहमदाबाद के पास एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विजय रूपाणी समेत कुल 241 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 10 क्रू मेंबर, दो पायलट और 230 यात्री सवार थे, और 24 स्थानीय लोगों की भी जान गई।
- 7 अगस्त 2016 से 11 सितंबर 2021 तक गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री रहे
विश्वास कुमार रमेश
- अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचने वाले एकमात्र यात्री ।
सम्बन्धित तथ्य :
|
कैटरीना कैफ
- कैटरीना कैफ को मालदीव की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।
- इस पहल का उद्देश्य खासकर भारतीय और वैश्विक पर्यटकों के बीच मालदीव को एक लग्ज़री और हाई-एंड ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देना है।
मालदीव :
राजधानी: माले | आधिकारिक भाषा: धिवेही | मुद्रा: मालदीवियन रूफिया (Maldivian Rufiyaa - MVR) |
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस
- विश्व में बाल श्रम की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे समाप्त करने के लिए वैश्विक प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
भारत में कानूनी प्रावधान :
|