GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 12 Jun, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

DIBD और CRIS के बीच समझौता ज्ञापन

  • डिजिटल इंडिया की भाषिणी डिवीजन (DIBD) और रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • इसका उद्देश्य भारतीय रेल में 22 भाषाओं में बहुभाषी AI समाधान विकसित करना है ।

भाषिणी (Bhashini):

 

 

  • पूर्ण नाम: भाषा इंटरफेस फॉर इंडिया (Language Interface for India)
  • शुभारंभ: 2022 (डिजिटल इंडिया पहल के अंतर्गत)
  • उद्देश्य: देशभर के नागरिकों को उनकी अपनी भाषा में डिजिटल सेवाओं और सूचनाओं तक सुलभ पहुँच प्रदान करना

प्रमुख कार्य:

  • भाषाओं के बीच स्वचालित अनुवाद
  • वाक् से पाठ (Speech-to-Text) और पाठ से वाक् (Text-to-Speech) सेवाएं
  • कवरेज: 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं को कवर करती है

 

51वां ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) शिखर सम्मेलन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर 15 से 17 जून 2025 तक कनाडा के अल्बर्टा के कनानसकीस में आयोजित होने वाले 51वें ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • इस सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी छठी बार भाग लेंगे।
  • इससे पहले : 2019, 2021, 2022, 2023 और 2024 में
  • इस सम्‍मेलन में भाग लेने वाले अन्‍य भारतीय प्रधानमंत्री : अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी

G7 :

  • प्रथम बैठक का आयोजन : 1975, फ्रांस
  • कनाडा शामिल हुआ : 1976
  • रूस निष्‍कासित हुआ : 2014
  • वर्तमान सदस्य : कनाडा, फ्रांस, इटली, जर्मनी, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका
  • मुख्यालय : कोई स्थायी मुख्यालय नहीं है

 

 

सीमावर्ती क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुए घरों को अतिरिक्त मुआवजे की घोषणा

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुए घरों को अतिरिक्त मुआवजे की घोषणा के उपरांत केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराते हुए गृह मंत्रालय से 2060 घरों के लिए 25 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान कराया ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह सहायता जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हुई पाकिस्तान की गोलीबारी से हुए नुकसान के लिए है।

राज्‍य विशेष समाचार

नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन का उद्घाटन

  • सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने पुदुचेरी विधानसभा के लिए नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NEVA) का उद्घाटन किया।
  • इस उद्घाटन के साथ, पुदुचेरी देश का 19वां विधानमंडल बन गया है जिसने एनईवीए प्लेटफॉर्म को अपनाया है।

नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) :

 

 

  • नारा (Tagline): "One Nation, One Application"
  • शुरूआत : 2018 (परियोजना की औपचारिक शुरुआत और पहले राज्य में कार्यान्वयन)
  • उद्देश्य : सभी राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों की विधान प्रक्रियाओं को डिजिटल और पेपरलेस बनाना
  • अपनाने वाला प्रथम राज्य/केंद्र शासित प्रदेश : हिमाचल प्रदेश
  • सम्‍बन्धित मंत्रालय : संसदीय कार्य मंत्रालय

प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कचरा ईको पार्क

  • सतत विकास और स्वच्छ शहरी जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, दिल्ली सरकार ने भारत का प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-वेस्ट) ईको पार्क स्थापित करने की घोषणा की है।
  • यह पहल दिल्ली में ई-कचरा प्रबंधन और पुनर्चक्रण को वैज्ञानिक और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से संचालित करने के लिए की गई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • क्षमता: सालाना 51,000 मीट्रिक टन ई-वेस्ट का प्रसंस्करण करेगा, जो दिल्ली के कुल ई-वेस्ट का लगभग 25% होगा।
  • लागत: इस परियोजना की कुल लागत लगभग 150 करोड़ रुपये है।
  • मॉडल: यह पार्क पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत डिज़ाइन-बिल्ड-फाइनेंस-ऑपरेट-ट्रांसफर (DBFOT) मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

रिर्पोट एवं सूचकांक

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट 2025

  • प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट 2025 के अनुसार, 2010 से 2020 के दशक में विश्व की धार्मिक आबादी में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं।
  • इस अवधि के दौरान विश्व की कुल आबादी लगभग 5.9 अरब से बढ़कर 6.9 अरब हो गई, और अधिकांश धार्मिक समूहों की संख्या भी बढ़ी।

प्रमुख निष्कर्ष:

 

 

  • ईसाई धर्म विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समूह बना रहा
  • इस दौरान ईसाइयों की संख्या 122 मिलियन बढ़कर लगभग 2.3 अरब हो गई
  • वैश्विक आबादी की तुलना में ईसाइयों का हिस्सा घटकर 30.6% से 28.8% रह गया, जो 1.8 प्रतिशत अंक की गिरावट दर्शाता है
  • स्लिम धर्म सबसे तेजी से बढ़ने वाला धार्मिक समूह रहा
  • नास्तिक की संख्या और प्रतिशत दोनों में वृद्धि हुई है। ये लोग अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी समूह बन गए हैं।
  • उनकी हिस्सेदारी 23.3% से बढ़कर 24.2% हो गई।
  • मुस्लिम आबादी में 347 मिलियन की वृद्धि हुई
  • मुस्लिमों का वैश्विक आबादी में हिस्सा 23.9% से बढ़कर 25.6% हो गया
  • बौद्ध धर्म की संख्या में गिरावट देखी गई है
  • बौद्ध इकलौता धर्म है, जिसके मानने वालों की संख्या 2010 के मुकाबले 2020 में कम हुई है। इसमें 1.8 करोड़ की गिरावट देखी गई है
  • हिंदू धर्म को मानने वालों की जनसंख्या कमोबेश 14.9 प्रतिशत पर स्थिर रही

 

 

रक्षा समाचार

संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति-2025

  • भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति-2025 का 8वां संस्करण 18 जून से 1 जुलाई तक फ्रांस के ला कैवेलरी में आयोजित किया जाएगा।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है ताकि वे उप-पारंपरिक तरीके से बहु-क्षेत्रीय अभियान चला सकें।

संयुक्त सैन्य अभ्यास – शक्ति :

 

 

  • प्रकार: द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास
  • सहयोगी देश: भारत और फ्रांस
  • प्रथम संस्करण: वर्ष 2011 में आयोजित
  • आयोजन : प्रत्‍येक दो वर्ष (Biennial) में
  • शक्ति – 2024 का आयेाजन : फ्रांस(भारतीय प्रतिनिधित्व: गढ़वाल राइफल्स के जवान)
  • अन्य भारत-फ्रांस सैन्य अभ्यास: अभ्यास वरुण (नौसेना), अभ्यास गरुड़ (वायुसेना) और अभ्यास डेज़र्ट नाइट (वायुसेना)

 

 

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

कच्चे खाद्य तेलों पर मूल सीमा शुल्क को घटाया

  • केंद्र ने कच्चे खाद्य तेलों जैसे कि कच्चे सूरजमुखी, सोयाबीन और पाम ऑयल पर मूल सीमा शुल्क (basic customs duty : BCD) को 20% से घटाकर 10% कर दिया है।
  • इस फैसले के चलते कच्चे और रिफाइंड खाद्य तेलों के बीच आयात शुल्क में अंतर 8.75% से 19.25% हो गया है।

मूल सीमा शुल्क (BCD) :

 

  • एक प्रकार का प्राथमिक कर (Primary Tax) है
  • वह कर है जो भारत में आयातित वस्तुओं पर लगाया जाता है
  • निर्धारित : सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 12 के तहत
  • इसकी दरें : सीमा शुल्क टैरिफ अधिनियम, 1975 की प्रथम अनुसूची के अनुसार

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

अमेरिका ने ईरान से अपने गैर-जरूरी कर्मियों को निकालना शुरू किया

  • अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव और परमाणु वार्ता में रुकावट के बीच पश्चिम एशिया के अपने राजनयिक मिशनों और सैन्य ठिकानों से गैर-जरूरी कर्मियों को निकालना शुरू कर दिया है।

ईरान :

 

 

  • आधिकारिक नाम: इस्लामी गणराज्य ईरान (Islamic Republic of Iran)
  • राजधानी: तेहरान (Tehran)
  • स्थान: दक्षिण-पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व में स्थित
  • भाषा: फारसी (Persian / Farsi – आधिकारिक भाषा)
  • मुद्रा: ईरानी रियाल (Iranian Rial - IRR)

 

पुरस्‍कार और सम्‍मान

संयुक्त राष्ट्र सासाकावा पुरस्कार 2025

  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय मोहपात्रा को संयुक्त राष्ट्र सासाकावा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार उन्हें आपदा जोखिम न्यूनीकरण में उनके असाधारण योगदान और समयबद्ध चेतावनी प्रणालियों को सशक्त बनाने के लिए प्रदान किया गया ।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD):

 

स्थापना: 1875 (ब्रिटिश शासन काल में तत्कालीन कलकत्ता में स्थापित)

मुख्यालय: नई दिल्ली प्रशासनिक नियंत्रण: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार

नियुक्तियां

डॉ. श्रीनिवास 'बॉबी' मुक्कमाला

  • डॉ. श्रीनिवास 'बॉबी' मुक्कमाला अमेरिकी मेडिकल एसोसिएशन (AMA) के 180वें अध्यक्ष चुने जाने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति बने हैं।

अमेरिकी मेडिकल एसोसिएशन (AMA) :

 

स्थापना: 1847 मुख्यालय: शिकागो, इलिनोइस, संयुक्त राज्य अमेरिका प्रथम अध्यक्ष: Dr. Nathan Smith Davis

 

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई

  • लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख (रणनीति) के पद पर नियुक्त किया गया।
  • वे वर्तमान में महानिदेशक सैन्य संचालन (DGMO) के पद पर भी कार्यरत हैं और अब दोनों पदों की जिम्मेदारी एक साथ निभाएंगे।

भारतीय सेना (Indian Army) :

 

 

  • स्थापना: 1 अप्रैल 1895 (ब्रिटिश भारतीय सेना के रूप में), स्वतंत्र भारत में पुनर्गठन – 15 अगस्त 1947
  • मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
  • नारा (Motto): "Service Before Self" / "सेवा परमो धर्म:"
  • भारतीय सेना दिवस: 15 जनवरी (प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष – फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा की याद में)
  • वर्तमान सेनाध्यक्ष : जनरल उपेंद्र द्विवेदी

 

 

जस्टिस एनएस संजय गौड़ा

  • कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति नेरानहल्ली श्रीनिवासन संजय गौड़ा ने गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।

उच्च न्यायालय (High Court) के न्यायाधीश की नियुक्ति :

 

  • सम्बंधित अनुच्छेद: अनुच्छेद 217 : उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति और योग्यता
  • न्यायाधीशों की नियुक्ति : भारत के राष्ट्रपति द्वारा, मुख्य न्यायाधीश और राज्यपाल के परामर्श से
  • पात्रता : भारत का नागरिक होना चाहिए; कम से कम 10 वर्षों तक उच्च न्यायालय में अधिवक्ता या न्यायिक सेवा में कार्य
  • कार्यकाल: सेवानिवृत्ति की आयु: 62 वर्ष (उच्चतम न्यायालय में यह 65 वर्ष है)
  • राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा दे सकता है

महत्‍वपूर्ण दिवस

अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Play)

  • प्रतिवर्ष 11 जून को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Play) मनाया जाता है।
  • यह दिवस खेल की महत्ता को स्वीकार करता है और बच्चों तथा सभी उम्र के लोगों के जीवन में खेल की भूमिका पर जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है, जबकि विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 6 अप्रैल को होता है। लेकिन International Day of Play विशेष रूप से 11 जून को मनाया जाता है।

 

Latest Courses