GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 11 Jun, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

CAQM, CSIR-CRRI, SPA के बीच MoU

  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में सड़क धूल प्रदूषण को कम करने के उद्देश्‍य से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 10 जून 2025 को CSIR-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) और नई दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रथम चरण में NCR के 9 शहर शामिल किए गए हैं : दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, भिवाड़ी और नीमराना
  • संस्थागत भूमिका
  • CAQM: परियोजना की क्रियान्वयन एजेंसी, जिसमें प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सेल (PMC) स्थापित होगा
  • CSIR-CRRI: सड़क इंजीनियरिंग, निर्माण और तकनीकी सहायता प्रदान करेगा
  • SPA: शहरी नियोजन, ग्रीनिंग और स्थायी विकास में सहयोग करेगा

आंध्र प्रदेश में दो रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

  • भारतीय केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 जून 2025 को झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के सात जिलों में फैली दो रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनकी संयुक्त लंबाई लगभग 318 किलोमीटर है।
  • इन परियोजनाओं से लगभग 1,408 गांवों और करीब 28.19 लाख आबादी को बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी, भीड़भाड़ कम होगी और रेलवे नेटवर्क की क्षमता में सुधार होगा।

भारतीय रेलवे :

  • स्थापना : 1853 (16 अप्रैल को पहली ट्रेन मुंबई से ठाणे तक चली)
  • मुख्यालय : रेल भवन, नई दिल्ली
  • निगरानी मंत्रालय : रेल मंत्रालय, भारत सरकार
  • प्रशासनिक निकाय : रेलवे बोर्ड
  • नेटवर्क लंबाई : लगभग 68,000+ किलोमीटर
  • रेलवे ज़ोन : 19 (जैसे – उत्तर रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण रेलवे आदि)
  • कर्मचारी संख्या : लगभग 12 लाख
  • सेमी-हाईस्पीड ट्रेन : वंदे भारत एक्सप्रेस
  • दैनिक यात्री : लगभग 2 करोड़ से अधिक
  • दुनिया में रैंक : चौथी सबसे बड़ी रेलवे प्रणाली (लंबाई के आधार पर)
  • बुलेट ट्रेन परियोजना : मुंबई-अहमदाबाद (जापान के सहयोग से)
  • हरित लक्ष्य : 2030 तक नेट-ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन
  • डिजिटल सेवाएं : IRCTC, UTS App, Rail Madad, Wi-Fi, ई-कैटरिंग
  • राजस्व स्रोत : माल परिवहन, यात्री किराया, विज्ञापन, PPP परियोजनाएं

राज्‍य विशेष समाचार

दिल्ली स्कूल शिक्षा अध्यादेश, 2025 को मंजूरी

  • दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) अध्यादेश, 2025 को मंजूरी दी।
  • यह अध्यादेश 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा और दिल्ली के सभी 1677 निजी स्कूलों पर लागू होगा।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

भारत की आर्थिक वृद्धि : विश्व बैंक

  • विश्व बैंक की नवीनतम वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

विश्व बैंक :

  • स्थापना: 1944
  • मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी
  • वर्तमान अध्यक्ष : अजय बंगा
  • उद्देश्य: विकासशील देशों में गरीबी कम करना और सतत विकास को बढ़ावा देना
  • कार्य: विकास परियोजनाओं को वित्तपोषण, तकनीकी सहायता और नीतिगत सलाह प्रदान करना
  • नारा (Motto): "Working for a World Free of Poverty" ("गरीबी मुक्त विश्व के लिए कार्य")

रिर्पोट एवं सूचकांक

'भारतीय सरकार के स्वामित्व वाली वित्तीय संस्थाएं: तीव्र गति से आगे'

  • S&P रेटिंग्स की 'भारतीय सरकार के स्वामित्व वाली वित्तीय संस्थाएं: तीव्र गति से आगे' की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कॉरपोरेट्स का पूंजीगत खर्च अगले पांच वर्षों में दोगुना होकर 800 अरब डॉलर से 850 अरब डॉलर के बीच रहने का अनुमान है।
  • इस पूंजीगत खर्च के अधिकतर हिस्से को ऑपरेटिंग कैश फ्लो और घरेलू फाइनेंसिंग के विकल्पों द्वारा फंड किया जाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • रिन्यूएबल एनर्जी में अधिक निवेश होगा
  • ट्रांसमिशन के साथ पावर, एयरलाइन और उभरते हुए क्षेत्र जैसे ग्रीन हाईड्रोजन अगले पांच वर्षों में पूंजीगत व्यय में लगभग तीन-चौथाई वृद्धि के लिए जिम्मेदार होंगे
  • इन सेक्टरों की आय और ऑपरेटिंग कैश फ्लो पांच साल पहले के स्तर से लगभग 60 फीसदी अधिक या दोगुना हो गया है और आगे इसमें और वृद्धि होगी
  • एयरलाइन सेक्टर में नए विमानों में लगभग 100 अरब डॉलर का निवेश होने की संभावना है

आईएलओस्टैट (ILOstat) डेटाबेस के नवीनतम आंकड़े

  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के आईएलओस्टैट (ILOstat) डेटाबेस के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज 2015 में 19 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 64.3 प्रतिशत हो गया है, जो पिछले एक दशक में 45 प्रतिशत अंकों की अभूतपूर्व वृद्धि है।

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) :

  • स्थापना : 1919 (वर्साय संधि के तहत)
  • संविधान अंगीकृत : 1919 में, संशोधित 1944 (फिलाडेल्फिया घोषणा)
  • संयुक्त राष्ट्र से संबद्धता : 1946 से
  • मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • सदस्य देश : 187 (भारत सहित)
  • भारत की सदस्यता : 1919 से
  • कार्यभाषाएं : अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश

प्रमुख अंग :

  • अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (International Labour Conference)
  • शासन निकाय (Governing Body)
  • अंतरराष्ट्रीय श्रम कार्यालय (International Labour Office)

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

भारत-यूरोपीय संघ संसदीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा

  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रॉबर्टा मेट्सोला के साथ भारत-यूरोपीय संघ संसदीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।
  • दोनों नेताओं ने लोकतंत्र और बहुलवाद के साझा मूल्यों पर आधारित सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई।

यूरोपीय संघ :

  • स्थापना : 1 नवम्बर 1993 (मास्ट्रिख्ट संधि के तहत)
  • प्रारंभिक रूप : 1951 में यूरोपीय कोयला और इस्पात समुदाय (ECSC) और 1957 में यूरोपीय आर्थिक समुदाय (EEC)
  • मुख्यालय : ब्रुसेल्स, बेल्जियम
  • सदस्य देश : 27 (2020 के बाद, ब्रेक्जिट के कारण यूनाइटेड किंगडम बाहर हो गया)
  • मुद्रा : यूरो (€) – 20 देशों में उपयोग होती है

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

स्ट्रॉबेरी मून

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर 10-11 जून 2025 को एक दुर्लभ खगोलीय घटना होगी, जिसमें आसमान में स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) चमकेगा।
  • ऐसा कहा जाता है कि उत्तरी अमेरिका की नेटिव जनजातियाँ, विशेषकर अल्गोंक्विन जनजातियाँ, इस पूर्णिमा को स्ट्रॉबेरी मून के नाम से जानती थीं। इस पूर्णिमा के दौरान स्ट्रॉबेरी की फसल पककर तैयार हो जाती थी और नेटिव जनजातियाँ स्ट्रॉबेरी की कटाई शुरू कर देती थीं।

अन्य पूर्णिमाएँ :

  • वुल्फ मून (जनवरी): मध्य सर्दियों के दौरान भेड़ियों की चीख़ को दर्शाता है
  • स्नो मून (फरवरी): सर्दियों में भारी बर्फबारी का प्रतीक
  • वर्म मून (मार्च): केंचुओं के नरम मिट्टी में उभरने के साथ आता है
  • गुलाबी चंद्रमा (अप्रैल): वास्तविक गुलाबी रंग नहीं, बल्कि गुलाबी जंगली फूल खिलने का संकेत देता है
  • स्ट्रॉबेरी मून: पारंपरिक रूप से स्ट्रॉबेरी की कटाई के मौसम को चिह्नित करता है
  • हार्वेस्ट मून (सितंबर/अक्टूबर): सितंबर का फुल कॉर्न मून इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस समय गर्मी के मौसम के अंत में फसलें इकट्ठी की जाती हैं
  • शीत चन्द्रमा (दिसम्बर): सर्दियों के आगमन के कारण दिसम्बर के पूर्णिमा को शीत चन्द्रमा नाम दिया गया

SARS-CoV-2 वायरस

  • इज़रायली शोधकर्ताओं ने यरुशलम के हिब्रू विश्वविद्यालय में पाया है कि SARS-CoV-2 वायरस का एक प्रोटीन, न्यूक्लियोकैप्सिड प्रोटीन (NP), प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ कोशिकाओं पर गलती से हमला करने का कारण बन सकता है।
  • यह प्रोटीन वायरस के जीन को पैकेज करने में मदद करता है, लेकिन इसके कारण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपनी ही कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे संक्रमण के दौरान जटिलताएं बढ़ सकती हैं।

SARS-CoV-2 वायरस :

  • पूरा नाम : Severe Acute Respiratory Syndrome Coronavirus 2
  • नाम का अर्थ : यह वायरस गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम (SARS) जैसा है और कोरोना वायरस समूह से संबंधित है।
  • पहचान वर्ष : दिसंबर 2019 (वुहान, चीन में पहली बार)
  • रोग का नाम : COVID-19 (Coronavirus Disease 2019)

कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक का अनावरण

  • वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक का अनावरण किया है जो वैश्विक कैंसर के नमूनों का सुरक्षित रूप से विश्लेषण करती है, जिससे अधिक व्यक्तिगत और गोपनीयता-संरक्षित कैंसर उपचारों का मार्ग प्रशस्त होता है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता :

  • शब्द की उत्पत्ति : 1956 में जॉन मैकार्थी (John McCarthy) द्वारा
  • AI का विकास : गणित, कंप्यूटर साइंस, तर्कशास्त्र और न्यूरोसाइंस से प्रेरित
  • प्रारंभिक प्रयोग: गेम खेलना, गणना करना, और ऑटोमेशन

मुख्य प्रकार (Types of AI):

  • नैरो AI (Narrow AI) – एक विशेष कार्य के लिए (जैसे चैटबॉट, स्पीच रिकग्निशन)
  • जनरल AI (General AI) – मानव के बराबर सोचने की क्षमता (अभी विकासाधीन)
  • सुपर AI (Super AI) – मानव से अधिक बुद्धिमत्ता (भविष्य की कल्पना)

चर्चित व्‍यक्ति

के.एस. हेगड़े

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 11 जून 2025 को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के.एस. हेगड़े की जयंती के अवसर पर संविधान सदन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

के. एस. हेगड़े :

  • पूरा नाम: कनीया सुब्रह्मण्य हेगड़े
  • जन्म: 11 जून 1909 – उडुपी ज़िला, कर्नाटक
  • मृत्यु: 24 मई 1990
  • पेशा: न्यायाधीश (1967 – 1973), सांसद, लोकसभा अध्यक्ष (कार्यकाल: 1977 – 1980 (6वीं लोकसभा))

संसद सदस्य:

  • लोकसभा सांसद: 1952–1957 (पहली लोकसभा)
  • राज्यसभा सांसद: 1977 (जनता पार्टी से)

संत कबीर दास

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 जून 2025 को महान कवि और समाज सुधारक संत कबीर दास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

संत कबीर दास :

  • जन्म : लगभग 1398 ईस्वी (कुछ मतों के अनुसार 1440 ई.)
  • जन्म स्थान : वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के पास लहरतारा
  • मृत्यु : लगभग 1518 ईस्वी, मगहर (उत्तर प्रदेश)
  • धर्म : निर्गुण भक्तिधारा के प्रमुख संत
  • मूल पहचान : समाज सुधारक, भक्त कवि, आध्यात्मिक गुरु
  • गुरु : स्वामी रामानंद माने जाते हैं
  • रचनाएँ : बीजक, कबीर ग्रंथावली आदि में संकलित
  • निर्गुण भक्ति मार्ग के प्रणेता – ईश्वर निराकार है।

व्लादिमीर मेडिंस्की

  • रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की के अनुसार, मास्को शांति चाहता है लेकिन यूक्रेन को पश्चिमी प्रॉक्सी की भूमिका निभाना बंद कर देना चाहिए।

रूस :

  • राजधानी : मास्को
  • सबसे बड़ा शहर : मास्को
  • राष्ट्रपति : व्लादिमीर पुतिन
  • राजकीय भाषा : रूसी
  • मुद्रा : रूसी रूबल (Ruble - RUB)
  • धर्म : रूसी ऑर्थोडॉक्स ईसाई धर्म (मुख्य), इस्लाम, बौद्ध, यहूदी धर्म आदि
  • राष्ट्रीय ध्वज : सफेद, नीला, लाल (तीन क्षैतिज पट्टियाँ)
  • महाद्वीप : यूरोप और एशिया दोनों (यूरेशिया)
  • महत्वपूर्ण स्थल : साइबेरिया, उरल पर्वत, बाल्टिक सागर, काला सागर, लेक बैकाल (विश्व की सबसे गहरी झील)

खेल समाचार

फीफा विश्व कप 2026

  • ब्राजील और इक्वाडोर ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया।

फीफा विश्व कप 2026 :

  • आयोजन : 11 जून 2026 से 19 जुलाई 2026 तक होगा।
  • यह टूर्नामेंट तीन उत्तरी अमेरिकी देशों—कनाडा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका—के 16 शहरों में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।
  • यह पहली बार होगा जब तीन देशों ने मिलकर विश्व कप की मेजबानी की है।
  • कुल 48 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, जो पहले के 32 टीमों से बढ़ा है।
  • कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से 60 मैच अमेरिका में, और 10-10 मैच कनाडा व मेक्सिको में होंगे

 

Latest Courses