20 May, 2025
GK Update
Mon 09 Jun, 2025
राष्ट्रीय समाचार
पीयूष गोयल स्विट्जरलैंड और स्वीडन की यात्रा पर
- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 9 से 13 जून 2025 तक स्विट्जरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा के पहले चरण में 9 जून को स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए।
- इस यात्रा का उद्देश्य भारत और इन दोनों यूरोपीय देशों के साथ व्यापार, निवेश और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है।
यूरोप महाद्वीप :
|
|
अयंगर योग कार्यशाला
- ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ समारोह के भाग के रूप में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान योग समावेश विषय पर तीन दिवसीय अयंगर योग कार्यशाला की मेजबानी करेगा।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :
|
नौ रक्षा प्रणालियों की तकनीक हस्तांतरित
- महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (Vehicle Research & Development Establishment - VRDE) ने 10 भारतीय कंपनियों को नौ रक्षा प्रणालियों की तकनीक हस्तांतरित की है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO):
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
तीसरा सबसे बड़ा डिजिटल देश
- भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की स्थिति रिपोर्ट 2024 के अनुसार, भारत अब अर्थव्यवस्था-व्यापी डिजिटलीकरण के मामले में वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा डिजिटल देश बन गया है, जो केवल अमेरिका और चीन के बाद है।
- व्यक्तिगत उपयोगकर्ता डिजिटलीकरण के मामले में भारत G20 देशों में 12वें स्थान पर है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुरस्कार और सम्मान
मई 2025 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
- मई 2025 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार पुरुषों में UAE के कप्तान मुहम्मद वसीम और महिलाओं में दक्षिण अफ्रीका की च्लोई ट्रायन को दिया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
मुहम्मद वसीम :
च्लोई :
|
मातृभूमि साहित्य पुरस्कार 2024
- प्रसिद्ध मलयालम लेखिका सारा जोसेफ को मातृभूमि साहित्य पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
- उन्हें यह सम्मान मलयालम साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। पुरस्कार में 3 लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और एक शिल्पकृति शामिल है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुस्तके और लेखक
"मोदीज नीति शास्त्र: द वर्ल्ड्स हिज ऑयस्टर"
- डॉ. आदिश सी. अग्रवाल द्वारा लिखी गई पुस्तक "मोदीज नीति शास्त्र: द वर्ल्ड्स हिज ऑयस्टर" (Modi’s Niti Shastra: The World’s His Oyster) का विमोचन किया गया ।
- यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन कार्यकालों के दौरान भारत में कानूनी क्रांति और नीति-निर्माण के व्यापक विश्लेषण पर केंद्रित है।
द डॉयरी अ क्रिकेटर वाइफ
- द डॉयरी अ क्रिकेटर वाइफ नामक पुस्तक हाल ही में प्रकाशित की गई है।
- यह किताब भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा पुजारा ने लिखी है, जिसमें उन्होंने क्रिकेटर की पत्नी के रूप में अपने जीवन के अनुभवों और क्रिकेटर पुजारा के निजी जीवन के कई पहलुओं को साझा किया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
फ्रेंच ओपन 2025 पुरुष एकल
- स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन 2025 के पुरुष एकल का खिताब जीता।
- उन्होंने फाइनल में इटली के वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर को हराया। यह अल्कारेज का लगातार दूसरा फ्रेंच ओपन और कुल पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम :
ऑस्ट्रेलियन ओपन :
फ्रेंच ओपन (French Open) / रोलां गैरोस :
|
विंबलडन (Wimbledon) :
यूएस ओपन (US Open) :
|
महत्वपूर्ण दिवस
भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस
- प्रतिवर्ष 9 मई को भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस मनाया जाता है। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और स्वायत्तता की रक्षा के लिए 'उलगुलान' (महाविद्रोह) का नेतृत्व किया था।
भगवान बिरसा मुंडा :
जन्म: 15 नवंबर 1875
पहचान:
|
मुख्य योगदान:
|
विश्व महासागर दिवस
- महासागरों के महत्व, उनसे जुड़े विभिन्न पहलुओं और उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है !
सम्बन्धित तथ्य :
|
विश्व प्रत्यायन दिवस
- प्रतिवर्ष 9 जून को विश्व प्रत्यायन दिवस मनाया जाता है।
- इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन फोरम (IAF) और अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन सहयोग (ILAC) के संयुक्त प्रयासों से 2007 में की गई थी, और पहली बार 9 जून 2008 को मनाया गया था।
सम्बन्धित तथ्य :
|