GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 08 Jun, 2025

रार्ष्‍टीय समाचार

भारत-मध्य एशिया वार्ता की चौथी बैठक

  • भारत और पांच मध्य एशियाई देशों-कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के बीच नई दिल्ली में भारत-मध्य एशिया वार्ता की चौथी बैठक आयोजित हुई।
  • इस बैठक में चीन द्वारा दुर्लभ पृथ्वी खनिज और मैग्नेट के निर्यात पर रोक के बाद, इन छह देशों ने मिलकर दुर्लभ और महत्वपूर्ण खनिजों की संयुक्त खोज में गहरी रुचि दिखाई है।

भारत-मध्य एशिया वार्ता :

 

 

  • शुरुआत : 2019
  • स्वरूप : विदेश मंत्रियों के स्तर पर बहुपक्षीय वार्ता
  • सदस्य देश : भारत, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़्बेकिस्तान
  • वार्ता का उद्देश्य : राजनीतिक, आर्थिक, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, सुरक्षा, संस्कृति और शैक्षिक सहयोग को बढ़ाना

प्रमुख वार्ताएँ:

  • पहली वार्ता – 2019 (समरकंद, उज़्बेकिस्तान)
  • दूसरी वार्ता – 2021 (वर्चुअल माध्यम से)
  • तीसरी वार्ता - जनवरी 2022 में नई दिल्ली

 

 

वंदे भारत ट्रेनों का वाणिज्यिक परिचालन

  • उत्तर रेलवे ने कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेनों का वाणिज्यिक परिचालन 7 जून 2025 से शुरू किया।
  • इसका उद्घाटन 6 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express):

 

 

  • इसे 'ट्रेन 18' भी कहा जाता है
  • भारतीय रेलवे की पहली स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है।
  • निर्माण : चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF)
  • पहली वंदे भारत ट्रेन : 18 फरवरी 2019 को नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर

 

 

"सुरक्षित और स्वस्थ भोजन करके मोटापा रोकें"

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने 7 जून 2025 को बेंगलुरु स्थित NIMHANS में भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की "सुरक्षित और स्वस्थ भोजन करके मोटापा रोकें" (Stop Obesity by Eating Safe and Healthy Food) विषय पर जागरूकता पहल की शुरुआत की।

भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) :

 

 

  • स्थापना : खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एक वैधानिक निकाय है
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • क्षेत्रीय कार्यालय: गाजियाबाद (उत्तर), कोलकाता (पूर्व), मुंबई (पश्चिम), चेन्नई (दक्षिण) में क्षेत्रीय कार्यालय

 

 

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

ICDRI का आयोजन

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7 जून 2025 को फ्रांस के नाइस शहर में आयोजित आपदा रोधी अवसंरचना पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (International Conference on Disaster Resilient Infrastructure - ICDRI) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।
  • यह सम्मेलन पहली बार यूरोप में आयोजित हुआ, जिसका विषय था—‘तटीय क्षेत्रों के लिए सुदृढ़ भविष्य को आकार देना’।

सम्मेलन का आयोजन : आपदा रोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन ( CDRI) :

 

 

  • एक वार्षिक वैश्विक मंच है
  • स्थापना : 2019
  • उद्देश्य : विश्‍व के देशों, संगठनों और विशेषज्ञों को एक साथ लाकर आपदा और जलवायु जोखिमों के प्रति अवसंरचना प्रणालियों के लचीलेपन (resilience) को बढ़ाना
  • मुख्यालय : नई दिल्ली, भारत
  • यह अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के बाद भारत की दूसरी प्रमुख वैश्विक पहल है
  • सदस्य देश: 30+

विश्व एक्सपो 2025

  • भारत के मंडप को जापान के ओसाका में आयोजित विश्व एक्सपो 2025 में अमेरिका, इटली, जापान और फ्रांस के साथ शीर्ष पांच मंडपों में स्थान दिया गया है।
  • यह मंडप संस्कृति मंत्रालय के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) द्वारा प्रस्तुत किया गया है और "करुणा और समावेशिता (Compassion and Inclusivity)" की थीम पर आधारित है।

विश्व एक्सपो 2025 (World Expo 2025) :

 

 

आयोजन :

  • समयावधि: 13 अप्रैल 2025 से 13 अक्टूबर 2025
  • स्‍थान : जापान के ओसाका, कंसाई क्षेत्र में
  • मुख्य विषय : “Designing Future Society for Our Lives” /“हमारे जीवन के लिए भविष्य समाज की रूपरेखा तैयार करना”

 

खेल समाचार

FIH प्रो लीग 2024-25

  • FIH प्रो लीग 2024-25 के यूरोप चरण में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को नीदरलैंड के एम्सटेलवीन के वेगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी:

 

  • मेजर ध्यानचंद : हॉकी के जादूगर; 3 ओलंपिक स्वर्ण (1928, 1932, 1936)
  • रानी रामपाल : महिला हॉकी की प्रेरणास्रोत
  • मनप्रीत सिंह : पुरुष टीम के कप्तान (टोक्यो 2020)
  • हरमनप्रीत सिंह : डिफेंडर; पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ

फ्रेंच ओपन टेनिस 2025

  • फ्रेंच ओपन टेनिस 2025 के महिला एकल फाइनल में अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गॉफ ने विश्व नंबर-1 बेलारूसी खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को 6-7(5), 6-2, 6-4 से हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया।

टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम :

 

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन :

  • स्थान: मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
  • समय: जनवरी (साल की शुरुआत में)
  • प्रारंभ वर्ष: 1905
  • कोर्ट प्रकार: हार्ड कोर्ट (Plexicushion)

फ्रेंच ओपन (French Open) / रोलां गैरोस :

  • स्थान: पेरिस, फ्रांस
  • समय: मई - जून
  • प्रारंभ वर्ष: 1891
  • कोर्ट प्रकार: क्ले कोर्ट (मिट्टी का मैदान

विंबलडन (Wimbledon) :

  • स्थान: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • समय: जून - जुलाई
  • प्रारंभ वर्ष: 1877 (सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम)
  • कोर्ट प्रकार: घास का मैदान (Grass Court)

यूएस ओपन (US Open) :

  • स्थान: न्यूयॉर्क, अमेरिका
  • समय: अगस्त - सितंबर
  • प्रारंभ वर्ष: 1881
  • कोर्ट प्रकार: हार्ड कोर्ट (DecoTurf)

 

ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2025

  • ओलंपियन ज्योति याराजी ने ताइवान के चीनी ताइपे में आयोजित ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2025 के पहले दिन 100 मीटर बाधा दौड़ (100m hurdles) में स्वर्ण पदक जीता।

ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2025 :

 

 

  • आयोजन स्थल: चीनी ताइपे (ताइवान)
  • प्रतियोगिता स्तर: वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर ब्रॉन्ज मीट
  • प्रमुख स्पर्धाएँ: 100 मीटर बाधा दौड़, 1500 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले (महिला एवं पुरुष), ट्रिपल जंप, अन्य ट्रैक एवं फील्ड इवेंट्स
  • भारत का प्रदर्शन: भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 6 स्वर्ण पदक जीते

6वां स्टीफन अवग्यान मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट

  • भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने अर्मेनिया के जेरमुक में आयोजित 6वें स्टीफन अवग्यान मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट में जीत हासिल की है।
  • यह उपलब्धि उनके लिए 2025 में दूसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता है, क्योंकि इससे पहले वे प्राग मास्टर्स 2025 शतरंज टूर्नामेंट भी जीत चुके हैं।

शतरंज के खेल का नियामक निकाय : अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) :

 

स्थापित : 1924 में पेरिस, फ्रांस मुख्यालय : लुसाने, स्विट्ज़रलैंड

 

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025

  • नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर और विश्व नंबर 1, मैग्नस कार्लसन ने स्टावेंजर में आयोजित नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 का खिताब जीता। यह उनका 7वां नॉर्वे शतरंज खिताब है।
  • टूर्नामेंट 26 मई से 7 जून 2025 तक चला और इसमें विश्व के शीर्ष छह खिलाड़ियों ने भाग लिया।

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट :

 

  • आयोजन : प्रतिवर्ष नॉर्वे के स्टावेंजर शहर में
  • प्रारूप: पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 6-6 खिलाड़ी
  • पुरस्कार राशि: पुरुष और महिला वर्ग में बराबर, कुल 1,690,000 नॉर्वेजियन क्रोनर (लगभग 1.4 करोड़ रुपये)
  • 2025 के विजेता
  • पुरुष वर्ग: मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे) : रिकॉर्ड सातवीं बार विजेता
  • महिला वर्ग: अन्ना मुजीचुक (यूक्रेन) : 16.5 अंकों के साथ विजेता

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की खुदरा बिक्री

  • फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की खुदरा बिक्री ने पहली बार 4 प्रतिशत की हिस्सेदारी को पार किया है, जबकि बीते वर्ष यानी मई 2024 में यह आंकड़ा महज 2.6 प्रतिशत था।
  • इससे पहले अप्रैल 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 3.5 प्रतिशत थी, जो मई में 0.5 प्रतिशत और बढ़ गई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • रिटेल बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में कुल 12,304 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, जबकि मई 2024 में यह संख्या 8,029 यूनिट्स थी।
  • वहीं, अप्रैल 2025 में 12,233 इलेक्ट्रिक कारें बेची गई थीं। FADA के CEO सहर्ष दमानी ने कहा कि यह भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

महत्‍वपूर्ण दिवस

ऑल इंडिया रेडियो (AIR)

  • आकाशवाणी आज अपना 90वां वर्ष मना रही है। 8 जून 1936 को भारतीय राज्य प्रसारण सेवा का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो (AIR) कर दिया गया था।

ऑल इंडिया रेडियो (AIR) :

 

  • भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की रेडियो प्रसारण सेवा है।
  • स्थापना: भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत 23 जुलाई 1927 को मुंबई और कोलकाता में दो निजी ट्रांसमीटरों से
  • राष्ट्रीयकरण: 1930 में, इसका नाम 'भारतीय प्रसारण सेवा' रखा गया।
  • नाम परिवर्तन: 8 जून 1936 को 'भारतीय राज्य प्रसारण सेवा' का नाम बदलकर 'ऑल इंडिया रेडियो' (All India Radio - AIR) कर दिया गया। 1957 में इसे 'आकाशवाणी' के नाम से भी जाना जाने लगा।
  • 'आकाशवाणी' एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है 'आकाश से आई आवाज़' या 'आकाशीय संदेश'। यह नाम सबसे पहले 1936 में एम. वी. गोपालस्वामी ने सुझाया था।

रक्षा समाचार

'नोमैडिक एलीफेंट 2025'

  • भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट 2025' का 17वां संस्करण मंगोलिया की राजधानी उलानबटार स्थित विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र (Special Forces Training Centre) में आयोजित किया जा रहा है।
  • यह अभ्यास 31 मई से 13 जून 2025 तक चल रहा है और इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं की संचालन क्षमता, सामरिक तालमेल और संयुक्त राष्ट्र जनादेश के तहत अभियानों के लिए तैयारियों को मजबूत करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • इस अभ्यास में भारतीय दल में मुख्य रूप से अरुणाचल स्काउट्स के सैनिक शामिल हैं, जो उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्ध कौशल के लिए जाने जाते हैं।
  • यह वार्षिक द्विपक्षीय अभ्यास भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से आयोजित होता है, जिसका पिछला संस्करण जुलाई 2024 में मेघालय के उमरोई में हुआ था

 

Latest Courses