20 May, 2025
GK Update
Sat 07 Jun, 2025
राष्ट्रीय समाचार
भारत-मध्य एशिया संवाद
- चौथा भारत-मध्य एशिया संवाद 6-7 जून 2025 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
- इस संवाद में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों का स्वागत किया।
UMEED Central Portal का शुभारंभ
- केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने नई दिल्ली में UMEED Central Portal का शुभारंभ किया।
- यह पोर्टल "एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास" (Unified Waqf Management, Empowerment, Efficiency and Development) के लिए बनाया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्रार्ष्टीय समाचार
11वें ब्रिक्स संसदीय फोरम का आयोजन
- 11वें ब्रिक्स संसदीय फोरम का आयोजन 4–5 जून 2025 को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में किया गया।
- भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भारत में स्टार्टअप और यूनिकॉर्न की संख्या
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, 2025 तक देश में रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स की संख्या बढ़कर 1.76 लाख (176,000) हो गई है, जिनमें से 118 स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन चुके हैं—यानी उनकी वैल्यूएशन 1 बिलियन डॉलर या उससे अधिक है।
विकास के पीछे सरकारी पहलों का योगदान :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
भारत ने 11 वर्षों में अत्यधिक गरीबी को कम करने में प्रगति
- विश्व बैंक की रिर्पोट के अनुसार, भारत ने 11 वर्षों में अत्यधिक गरीबी को कम करने में प्रगति की है।
- 2011-12 में देश की अत्यधिक गरीबी दर 27.1% थी, जो 2022-23 में घटकर सिर्फ 5.3% रह गई है,। इस दौरान लगभग 269 मिलियन (26.9 करोड़) भारतीय गरीबी से बाहर निकल पाएं हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
कला और संस्कृति
ईद-उल-अजहा
- ईद-उल-अजहा जिसे बकरीद, ईद-उल-जुहा या कुर्बानी की ईद भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो इस्लामी कैलेंडर के 12वें और अंतिम महीने 'जिल-हिज्जा' (ज़ु अल-हज्जा) की 10वीं तारीख को मनाया जाता है।
- वर्ष 2025 में इस त्योहार का आयोजन 7 जून को किया गया।
इस्लाम धर्म :
|
|
रक्षा समाचार
INS अर्नाला’
- भारत के प्रथम एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘INS अर्नाला’ को18 जून 2025 को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।
- INS अर्नाला 16 स्वदेशी युद्धपोतों की श्रृंखला में पहला है, जिसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) और L&T शिपबिल्डर्स ने मिलकर बनाया है।
भारतीय नौसेना :
स्थापना :
तीन कमानों में विभाजित किया गया :
|
|
चर्चित व्यक्ति
अध्येता दाजी पानशिकर
- प्रसिद्ध मराठी विद्वान, लेखक और संस्कृत के अध्येता दाजी पानशिकर (Daji Panashikar) का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- उन्होंने मराठी और संस्कृत भाषा में कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं। वे शिक्षण, व्याख्यान और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पीयूष चावला
- भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला ने 6 जून 2025 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की ।
- पीयूष चावला 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने भारत के लिए 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
एस. महेन्द्र देव
- प्रख्यात अर्थशास्त्री एस. महेन्द्र देव को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
- उन्होंने 5 जून 2025 को इस पद का कार्यभार संभाला और इसके लिए एक्सिस बैंक के निदेशक मंडल से इस्तीफा भी दे दिया, क्योंकि यह एक पूर्णकालिक पद है।
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) :
एक स्वतंत्र, गैर-संवैधानिक (Non-constitutnal) एवं अस्थायी निकाय है | स्थापना सर्वप्रथम : 2004, समय-समय पर पुनर्गठित किया गया |
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
- प्रतिवर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर सुरक्षित और स्वच्छ भोजन के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है, ताकि लोग असुरक्षित भोजन से होने वाली बीमारियों से बच सकें और स्वस्थ जीवन जी सकें।
सम्बन्धित तथ्य :
|