"एनवीस्टैट्स इंडिया 2025: पर्यावरण सांख्यिकी" प्रकाशन का 8वां अंक जारी
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




"एनवीस्टैट्स इंडिया 2025: पर्यावरण सांख्यिकी" प्रकाशन का 8वां अंक जारी

Fri 06 Jun, 2025

संदर्भ :-

  • भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने 5 जून 2025 को नई दिल्ली में "नीति निर्माण के लिए वैकल्पिक डेटा स्रोतों और फ्रंटियर प्रौद्योगिकियों का उपयोग" विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान "EnviStats India 2025: Environment Statistics" का 8वां अंक जारी किया।

मुख्‍य बिन्‍दु :-

  • यह रिपोर्ट विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकाशित की गई और यह भारत की पर्यावरणीय स्थिति, प्रवृत्तियों और चुनौतियों का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करती है।

संरचना और उद्देश्य:-

संरचना:

यह प्रकाशन संयुक्त राष्ट्र के "Framework for the Development of Environment Statistics (FDES) 2013" के अनुरूप छह प्रमुख घटकों में विभाजित है:

  • पर्यावरणीय दशाएं और गुणवत्ता
  • पर्यावरणीय संसाधन और उनका उपयोग
  • अवशिष्ट (residuals)
  • चरम घटनाएं और आपदाएं
  • मानव बस्तियां और पर्यावरणीय स्वास्थ्य
  • पर्यावरण संरक्षण, प्रबंधन और सहभागिता

उद्देश्य:

  • नीति निर्माण, अनुसंधान और पर्यावरणीय प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक व सांख्यिकीय आंकड़े उपलब्ध कराना
  • पारदर्शिता, अकादमिक उपयोग और वैश्विक मानकों के अनुरूप डेटा सार्वजनिक करना
  • वैकल्पिक डेटा स्रोतों और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ावा देना।

प्रमुख निष्कर्ष और आंकड़े:-

जलवायु और तापमान:

  • 2001 में वार्षिक औसत तापमान 25.05°C था, जो 2024 में बढ़कर 25.74°C हो गया
  • न्यूनतम तापमान 19.32°C से 20.24°C और अधिकतम तापमान 30.78°C से 31.25°C तक बढ़ा
  • वार्षिक वर्षा में साल-दर-साल उतार-चढ़ाव रहा, परंतु दीर्घकालीन स्पष्ट वृद्धि या गिरावट का रुझान नहीं दिखा

ऊर्जा उत्पादन:

  • थर्मल पावर जनरेशन 2013-14 में 7.92 लाख GWh से बढ़कर 2023-24 में 13.26 लाख GWh हो गया
  • नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन 65,520 GWh से बढ़कर 2,25,835 GWh तक पहुंचा

मत्स्य उत्पादन:

  • अंतर्देशीय मत्स्य उत्पादन 2013-14 में 61.36 लाख टन से बढ़कर 2023-24 में 139.07 लाख टन हो गया
  • समुद्री मत्स्य उत्पादन 34.43 लाख टन से 44.95 लाख टन तक पहुंचा

जैव विविधता:

  • भारत में 1,04,561 प्रजातियां (faunal species) दर्ज हैं, जिनमें 20,613 समुद्री, 9,436 ताजे पानी की और 22,404 मृदा प्रजातियां शामिल हैं
  • भारत की जैव विविधता वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण है

पर्यावरणीय व्यय:

  • 2021-22 में पर्यावरणीय स्थिरता क्षेत्र पर सबसे अधिक ₹2,433.24 करोड़ खर्च किए गए
  • प्राकृतिक संसाधन संरक्षण में वृद्धि, जबकि कृषि वानिकी क्षेत्र में सबसे कम व्यय रहा

नई पहल और सुधार:

  • बिजली, परिवहन, स्वच्छता और रामसर साइट्स से जुड़े नए डेटा शामिल किए गए
  • संरचना को और अधिक घटक-आधारित और उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया गया
  • विशेषज्ञ समूह द्वारा नए डेटा स्रोतों की पहचान और प्रस्तुति सुधार की दिशा में कार्य किया गया

नीति निर्माण में महत्व :

  • यह प्रकाशन नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और अन्य हितधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है, जो भारत के पर्यावरण परिदृश्य का समग्र अवलोकन प्रदान करता है
  • यह उभरती पर्यावरणीय प्रवृत्तियों, प्रमुख चुनौतियों और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण के लिए आवश्यक आंकड़ों को उजागर करता है
  • रिपोर्ट में वैकल्पिक डेटा स्रोतों (जैसे मोबाइल डेटा, जियोस्पेशियल डेटा, स्कैनर डेटा) और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (जैसे AI, डेटा साइंस) के उपयोग पर भी बल दिया गया है

 

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI)

  • MoSPI भारत सरकार का एक स्वतंत्र मंत्रालय है, जिसकी स्थापना 15 अक्टूबर 1999 को सांख्यिकी विभाग और कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के विलय के बाद हुई थी।
  • मुख्यालय :नई दिल्ली
  • इसका मुख्य उद्देश्य देश में सांख्यिकीय आंकड़ों की गुणवत्ता, कवरेज और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना तथा सरकारी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की निगरानी करना है।
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के वर्तमान मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हैं।
  • वे इस मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यरत हैं

मंत्रालय की संरचना :

1. सांख्यिकी विंग (National Statistical Office - NSO):

  • केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO)
  • राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO)
  • कंप्यूटर केंद्र

2. कार्यक्रम कार्यान्वयन विंग:

  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम (Twenty Point Programme - TPP)
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर और परियोजना मॉनिटरिंग (Infrastructure and Project Monitoring)
  • सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS)

3. अन्य संस्थान एवं निकाय:

  • राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (National Statistical Commission)
  • भारतीय सांख्यिकी संस्थान (Indian Statistical Institute)

प्रमुख कार्य एवं जिम्मेदारियां :

सांख्यिकीय आंकड़ों का संग्रह, संकलन और प्रसार:

  • मंत्रालय देश में जारी सांख्यिकी के विस्तार और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देता है। आंकड़े प्रशासनिक स्रोतों, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए गए सर्वेक्षणों, जनगणनाओं और गैर-सरकारी अध्ययनों पर आधारित होते हैं।

वैज्ञानिक नमूना पद्धति:

  • मंत्रालय द्वारा किए गए सर्वेक्षण वैज्ञानिक सैंपलिंग पद्धति पर आधारित होते हैं, जिससे आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ती है।

राष्ट्रीय खातों का संकलन:

  • मंत्रालय राष्ट्रीय आय, सरकारी एवं निजी उपभोग, पूंजी निर्माण, बचत, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP), वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (ASI) आदि तैयार करता है।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग:

  • मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र, IMF, ILO, FAO, ESCAP आदि अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ तालमेल रखता है और वैश्विक मानकों के अनुसार आंकड़े साझा करता है।

कार्यक्रम कार्यान्वयन की निगरानी:

  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम, प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों, संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना आदि के कार्यान्वयन की निगरानी करता है।

डेटा संग्रहण के विविध तरीके:

  • सर्वेक्षण, जनगणना, प्रशासनिक डेटा, और फील्ड स्टाफ के माध्यम से आंकड़ों का संग्रहण किया जाता है।

महत्वपूर्ण प्रकाशन (Important Publications):

  • एनविस्टैट्स इंडिया (EnviStats India) – पर्यावरण सांख्यिकी रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय आय अनुमान (National Income Estimates)
  • औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Index of Industrial Production - IIP)
  • उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index - CPI)
  • राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (National Sample Survey - NSS Reports)

 

Latest Courses