GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 04 Jun, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

भारत-ऑस्ट्रेलिया राजनयिक संबंधों की 5वीं वर्षगांठ

  • भारत-ऑस्ट्रेलिया राजनयिक संबंधों की 5वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच बैठक हुई।

ऑस्ट्रेलिया :

ऑस्ट्रेलिया :

  • राजधानी : कैनबरा
  • सबसे बड़ा शहर : सिडनी
  • मुद्रा : ऑस्ट्रेलियन डॉलर (AUD)
  • राष्ट्रीय दिवस : 26 जनवरी (ऑस्ट्रेलिया डे)
  • महाद्वीप : ऑस्ट्रेलिया
  • राष्ट्राध्यक्ष का निवास : गवर्नमेंट हाउस, कैनबरा (गवर्नर जनरल का आधिकारिक निवास)
  • प्रधानमंत्री का कार्यस्थल : द लॉज, कैनबरा
  • संसद का नाम : ऑस्ट्रेलियन पार्लियामेंट

दो सदन :

  • सीनेट (Senate – उच्च सदन)
  • प्रतिनिधि सभा (House of Representatives – निचला सदन)

संसद का मानसून सत्र

  • केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक चलेगा।

सामान्यतः तीन प्रमुख सत्र आयोजित किए जाते हैं:

सत्र का नाम सामान्य अवधि मुख्य उद्देश्य
बजट सत्र फरवरी से मई (2 भागों में) बजट प्रस्तुत करना और वित्तीय चर्चा
मानसून सत्र जुलाई से अगस्त नीति और विधेयक चर्चा, मंत्रालयों की समीक्षा
शीतकालीन सत्र नवम्बर से दिसंबर नीतिगत और विधायी कार्य

Yogandhra 2025 कार्यक्रम

  • Yogandhra 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के निकट पुलिगुंडु ट्विन हिल्स में किया गया था।
  • यह कार्यक्रम आंध्र प्रदेश में पूरे महीने चलने वाले योग उत्सव की शुरुआत था, जो 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह तक चलेगा।
मुख्य आयोजन स्थल के रूप में राज्य ने विशाखापत्तनम को चुना है, जहां 2 करोड़ लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।

‘अर्बन अड्डा 2025’

  • केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 3 जून 2025 को नई दिल्ली में ‘अर्बन अड्डा 2025’ सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • यह तीन दिवसीय सम्मेलन 3 जून से 5 जून तक चलेगा और इसमें जलवायु-अनुकूल शहर, लिंग और गतिशीलता, स्वच्छ हवा और पानी, अपशिष्ट प्रबंधन तथा समावेशी परिवहन जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विश्व साइकिल दिवस (3 जून) के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. मांडविया ने औपचारिक रूप से दो महत्वपूर्ण प्रकाशनों का शुभारंभ किया- 1- साइकिलिंग, बच्चे और शहर, लेखक-डॉ. भैरवी जोशी, 2-रोड टू साइकिल2स्कूल, लेखक- डॉ. भैरवी जोशी और एआर. कुश पारिख

मतदान प्रतिशत रुझान साझा करने की प्रक्रिया

  • चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत रुझान साझा करने की प्रक्रिया को अपग्रेड करने की घोषणा की है।
  • इस नई तकनीकी पहल के तहत, मतदान के दिन हर दो घंटे में अनुमानित मतदान प्रतिशत (वोटर टर्नआउट) के रुझान रियल टाइम में उपलब्ध होंगे।

निर्वाचन आयोग, संवैधानिक प्रावधान:

  • अनुच्छेद 324 : चुनाव आयोग को निर्वाचन की अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण की शक्तियाँ प्रदान करता है
  • अनुच्छेद 325 : धर्म, जाति, लिंग आदि के आधार पर किसी को मतदाता सूची से वंचित नहीं किया जा सकता
  • अनुच्छेद 326 : लोकसभा व विधानसभा चुनाव वयस्क मताधिकार के आधार पर होंगे
  • अनुच्छेद 327 : चुनावों के लिए संसद कानून बना सकती है
  • अनुच्छेद 328 : राज्य विधायिका अपने चुनावों के लिए प्रावधान बना सकती है
  • अनुच्छेद 329 : चुनाव संबंधी मामलों में न्यायालय हस्तक्षेप नहीं कर सकते, सिवाय चुनाव याचिका के

”विश्व तंबाकू निषेध दिवस जागरूकता प्रश्नोत्तरी 2025”

  • शिक्षा मंत्रालय ने 31 मई 2025 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ”विश्व तंबाकू निषेध दिवस जागरूकता प्रश्नोत्तरी 2025” की शुरुआत की है।
  • यह ऑनलाइन क्विज़ माईगव (MyGov) प्लेटफॉर्म पर आयोजित की गई है और यह 12 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें हिंदी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाएँ शामिल हैं।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) :

  • प्रारंभ: वर्ष 2007-08
  • कार्यांवयन संस्था: भारत सरकार का स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW)
  • सहयोगी संस्थाएँ: WHO, ICMR, Tata Memorial Centre, राज्य सरकारें, और अन्य राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाएँ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025 की थीम : 'उज्ज्वल उत्पाद. काले इरादे. अपील को उजागर करना

राज्‍य समाचार

जैव विविधता के संरक्षण के लिए सक्रिय प्रयास

  • उत्तर प्रदेश सरकार जैव विविधता के संरक्षण के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • डॉल्फिन की संख्या: भारत में कुल 6,327 नदी डॉल्फिन हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या 2,397 डॉल्फिन उत्तर प्रदेश की नदियों में पाई गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने गंगा डॉल्फिन को 2023 में राज्य जलीय जीव घोषित किया है।
  • बाघों की संख्या: वन विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में बाघों की संख्या 2018 में 173 थी, जो 2022 में बढ़कर 205 हो गई है।
  • सरकार वर्ष 2017-2018 से 2024-2025 के दौरान 204.65 करोड़ पौधारोपण करा चुकी है। इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधे लगवाने का लक्ष्य है।
  • भारत वन स्थिति रिपोर्ट (आईएसएफआर-2023) के अनुसार उत्तर प्रदेश में वन क्षेत्र 559.19 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है। सरकार का लक्ष्य साल 2030 तक राज्य का हरित आवरण 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का है।
  • यूपी में स्तनधारियों की 56, पक्षियों की 552, सरीसृप की 47, उभयचर की 19 और मछलियों की 79 प्रजातियां हैं।

लद्दाख आधिकारिक भाषा विनियमन 2025 लागू

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लद्दाख आधिकारिक भाषा विनियमन 2025 को लागू किया।
  • इस विनियमन के तहत लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, भोटी और पुरगी भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया।

लद्दाख :

  • उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के बीच स्थित है
  • स्थापना: 31 अक्टूबर 2019(जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर एक स्वतंत्र केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया)
  • राजधानी और सबसे बड़ा शहर : लेह
  • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: हिमालय पर्वत, काराकोरम पर्वत श्रृंखला
  • प्रमुख दर्रे (Passes): खारदुंग ला(विश्‍व का सबसे ऊँचा मोटरेबल पास), जोजिला पास,चांग ला, फोतु ला, नमिक ला
  • महत्वपूर्ण नदियाँ: सिंधु नदी (Indus) जंस्कार नदी, शायोक नदी
  • कुल 7 जिले हैं: लेह,कारगिल, जंस्कार, द्रास, शाम, नूब्रा, चंगथांग

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड

  • मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने परिचालन में रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल में बढ़ोतरी की प्रतिबद्धता के तहत दो नई परियोजनाओं के साथ सौर क्षमता को 30 मेगावाट-पीक (MWP) तक बढ़ाने की घोषणा की।
  • मारुति सुजुकी की योजना है कि वह वित्त वर्ष 2030-31 तक 925 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से 319 मेगावाट-पीक सौर क्षमता प्राप्त करे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड :

  • भारत में सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है
  • पूर्व नाम : मारुति उद्योग लिमिटेड
  • स्थापना :1981
  • मुख्यालय: दिल्ली

रिन्यूएबल एनर्जी :

  • वे ऊर्जा स्रोत हैं जो प्राकृतिक रूप से पुनः उत्पन्न होते हैं या जिनका भंडार समाप्त नहीं होता। इन्हें अक्षय ऊर्जा भी कहा जाता है।
  • उदाहरण : सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा (हाइड्रोपावर)

पर्यावरण समाचार

”एक पेड़ मां के नाम” 2.0 अभियान

  • ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ (5 जून) के अवसर पर भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए ”एक पेड़ मां के नाम” 2.0 अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
  • ”एक पेड़ मां के नाम” 2.0 अभियान के तहत 10 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

”एक पेड़ मां के नाम” :

शुभारंभ तिथि: 5 जून 2023 (विश्व पर्यावरण दिवस) उद्देश्य: मातृत्व सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना

प्रमुख भागीदार: स्कूल, स्थानीय समुदाय, स्वयं सहायता समूह

महत्‍वपूर्ण दिवस

हिंसा का शिकार हुए बच्चों का अंतरराष्ट्रीय दिवस

  • प्रतिवर्ष 4 जून को हिंसा का शिकार हुए बच्चों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  • इसकी शुरुआत उस समय हुई जब इजरायल-लेबनान युद्ध के दौरान फिलिस्तीनी और लेबानी बच्चों पर हुए अत्याचारों के विरोध में इसे मनाया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1982 में की थी।
  • इस वर्ष के लिए थी म : बच्चे और सशस्त्र संघर्ष: हिंसा के चक्र को समाप्त करना

 

Latest Courses