GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 03 Jun, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

योग संगम 2025

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा योग संगम 2025 का आयोजन किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 2014: संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया
  • 2015: पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया गया
  • 2024: 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस "स्वयं और समाज के लिए योग" थीम के साथ मनाया गया
  • वर्ष 2025 के लिए थीम : 'योगा फॉर बन अर्थ, वन हेल्थ'

ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई

  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 30 मई 2025 तक ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
  • इस वर्ष कुल 83.93 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष के 74.72 लाख हेक्टेयर की तुलना में 9.21 लाख हेक्टेयर अधिक है, यानी 12.33% की वृद्धि दर्ज की गई है।

मुख्य फसलों की बुवाई में वृद्धि:

  • धान: 35.86 लाख हेक्टेयर (पिछले वर्ष 31.06 लाख हेक्टेयर), 4.80 लाख हेक्टेयर की वृद्धि
  • दालें: 24.25 लाख हेक्टेयर (पिछले वर्ष 21.48 लाख हेक्टेयर), 2.77 लाख हेक्टेयर की वृद्धि। विशेष रूप से मूंग की बुवाई 21 लाख हेक्टेयर तक पहुंची
  • मोटे अनाज (श्री अन्न): 14.37 लाख हेक्टेयर (पिछले वर्ष 12.95 लाख हेक्टेयर), 1.42 लाख हेक्टेयर की वृद्धि। प्रमुख फसलें मक्का (8.80 लाख हेक्टेयर) और बाजरा (4.90 लाख हेक्टेयर)
  • तिलहन: 9.45 लाख हेक्टेयर, जिसमें मामूली 0.22 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है

अन्न भंडारण योजना

  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 2 जून 2025 को नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय में अन्न भंडारण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
  • बैठक में यह निर्णय लिया गया कि FCI, NAFED, NCCF और राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशनों को PACS को अधिक से अधिक गोदामों से जोड़ना चाहिए ताकि भंडारण व्यवस्था सुदृढ़ हो और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके।

प्रधानमंत्री अन्न भंडारण योजना (PM Ann Bhandaran Yojana) :

  • घोषणा : केंद्रीय बजट 2021-22 में
  • औपचारिक मंजूरी : 31 मई 2023 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा
  • कार्यान्वयन एजेंसी : राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC), NAFED, FCI, और राज्य सहकारिता विभाग
  • लक्ष्य : 70,000 PACS को बहु-सेवापरक भंडारण केंद्रों में बदलना

राज्‍य विशेष समाचार

अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 जून 2025 को कैबिनेट की बैठक में पूर्व अग्निवीरों को यूपी पुलिस, पीएसी, घुड़सवार पुलिस और फायरमैन की सीधी भर्ती में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला लिया है।
  • इसके साथ ही, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अग्निवीरों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट भी दी जाएगी।

उत्‍तर प्रदेश :

  • स्थापना दिवस : 24 जनवरी 1950
  • लोकसभा सीटें : 80, राज्यसभा सीटें : 31
  • राजकीय खेल: हॉकी
  • राजकीय पशु: बारहसिंगा
  • सबसे पूर्वी ज़िला : बलिया
  • सबसे पश्चिमी ज़िला : शामली
  • सबसे उत्तरी ज़िला : सहारनपुर
  • सबसे दक्षिणी ज़िला : सोनभद्र
  • सबसे बड़ा ज़िला (क्षेत्रफल में) : लखीमपुर खीरी
  • सबसे छोटा ज़िला (क्षेत्रफल में) : हापुड़
  • उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा :
  • स्थापना: 2018 (उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन के दौरान)
  • छह प्रमुख नोड्स: आगरा, अलीगढ़, चित्रकूट, झांसी, कानपुर और लखनऊ

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

EV इंडस्ट्री में 2 लाख प्रोफेशनल शामिल

  • भारतीय EV(इलेक्ट्रिक वाहन) इंडस्ट्री में 2030 तक वर्कफोर्स में लगभग 2 लाख प्रोफेशनल शामिल हो सकते हैं।
  • उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, यह वृद्धि भारत को कार्बन उत्सर्जन में 1 बिलियन टन की भारी कटौती करने में मदद करेगी।

SPMEPCI योजना को मंजूरी

  • भारत सरकार ने भारी उद्योग मंत्रालय के माध्यम से "भारत में इलेक्ट्रिक यात्री कारों के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना" (SPMEPCI)" को मंजूरी दी।
  • इस योजना का उद्देश्य भारत को इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के निर्माण के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाना है, जिससे देश की सतत विकास और हरित ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

योजना की मुख्य विशेषताएँ:

  • न्यूनतम निवेश: इस योजना के अंतर्गत आवेदनकर्ताओं को कम से कम ₹4,150 करोड़ (लगभग $500 मिलियन) का निवेश करना अनिवार्य है।
  • स्थानीयकरण लक्ष्य: तीसरे वर्ष के अंत तक 25% और पाँचवें वर्ष तक 50% घरेलू मूल्य संवर्धन (DVA) प्राप्त करना आवश्यक है।
  • आयात शुल्क में रियायत: जो कंपनियाँ स्थानीय निर्माण में निवेश करती हैं, उन्हें सीमित संख्या में इलेक्ट्रिक कारों के आयात पर 15% की रियायती आयात शुल्क की अनुमति दी जाएगी, जो सामान्यतः 70% है।

देश का सकल वस्तु एवं सेवा कर

  • देश का सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह मई 2025 में 2.01 लाख करोड़ रुपए रहा, जो मई 2024 के 1.72 लाख करोड़ रुपए के मुकाबले 16.4 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है।

सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product : GDP) :

 

  • किसी देश की सीमाओं के भीतर एक निश्चित अवधि में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक मूल्य है।

रिर्पोट एवं सूचकांक

ग्रांट थॉर्नटन रिर्पोट

  • ग्रांट थॉर्नटन भारत की सर्वे-रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय युवा खासकर 25 वर्ष या उससे कम आयु वर्ग के लोग जल्दी रिटायरमेंट लेना पसंद करते हैं।
  • इस ग्रुप में से 43 प्रतिशत युवा 45 से 55 वर्ष की आयु के बीच रिटायर होना चाहते हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 56 प्रतिशत पार्टिसिपेंट्स ने 55 से 65 वर्ष की आयु के बीच रिटायर होने की योजना बनाई है, जो भारत में स्टैंटडर्ड रिटायरमेंट प्रैक्टिस के अनुरूप है।
  • 55 प्रतिशत पार्टिसिपेंट्स को 1 लाख रुपए से अधिक मासिक पेंशन की उम्मीद है।
  • केवल 11 प्रतिशत का मानना ​​है कि उनके मौजूदा निवेश इन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं।

खेल समाचार

नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट

  • किशोर शतरंज खिलाड़ी डोमराजू गुकेश ने नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट के छठे दौर में नॉर्वे के विश्व नंबर एक और पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया।
  • गुकेश की कार्लसन के खिलाफ पहली क्लासिकल जीत थी और वे इस दिग्गज को हराने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने, इससे पहले रमेशबाबू प्रगनानंद ने कार्लसन को हराया था।

शतरंज के खेल का नियामक निकाय : अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) :

स्थापित : 1924 में पेरिस, फ्रांस मुख्यालय : लुसाने, स्विट्ज़रलैंड

उलानबटोर ओपन 2025

  • उलानबटोर ओपन 2025 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 29 मई से 1 जून 2025 तक मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में स्थित Buyant Ukhaa Sport Palace में आयोजित की गई ।
  • यह यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) की 2025 रैंकिंग सीरीज़ की तीसरी प्रतियोगिता थी, जिसमें 13 देशों के लगभग 180 पहलवानों ने भाग लिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने कुल 21 पदक जीते, जिनमें 6 स्वर्ण पदक शामिल हैं

 

Latest Courses