20 May, 2025
GK Update
Mon 02 Jun, 2025
राष्ट्रीय समाचार
IATA की 81वीं वार्षिक आम बैठक
- अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) की 81वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting - AGM) का आयोजन 2 जून 2025 को नई दिल्ली में किया गया।
- भारत में पिछली वार्षिक आम बैठक का आयोजन 42 वर्ष पहले 1983 में किया गया था।
अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) :
|
|
CFSL के नए भवन का उद्घाटन
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1 जून 2025 को कोलकाता के निकट न्यू टाउन में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) के नए भवन का उद्घाटन किया।
- यह नई सुविधा पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने में मदद करेगी।
राज्य विशेष समाचार
23 स्मारकों संरक्षित धरोहर सूची में शामिल
- उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय ने लखनऊ समेत 25 जिलों में 115 स्थलों का सर्वेक्षण किया है, जिसमें 23 स्मारकों को संरक्षित धरोहर सूची में शामिल करने की सिफारिश की गई है।
- इस सूची में आलमबाग भवन को भी शामिल किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
बांग्लादेश में नए बैंक नोट जारी
- बांग्लादेश ने 1 जून 2025 से नए बैंक नोट जारी किए हैं, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री और देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर को हटा दिया गया है।
- शेख मुजीबुर रहमान, जो शेख हसीना के पिता भी थे, की जगह अब इन नोटों पर हिंदू और बौद्ध मंदिरों, ऐतिहासिक महलों, प्राकृतिक दृश्यों और पारंपरिक स्थलों की तस्वीरें दिखाई जाएंगी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
निवेशक शिविर के पायलट चैप्टर का शुभारंभ
- कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत विनिधानकर्ता शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (Investor Education and Protection Fund Authority : IEPFA) ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India : SEBI) के सहयोग से पुणे में प्रथम “निवेशक शिविर” का शुभारंभ किया ।
सम्बन्धित तथ्य :
|
‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ 2025
- ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ 2025 का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, राज्य कृषि विभागों, कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के सहयोग से पूरे भारत में किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत का शीर्ष FDI स्रोत्र
- वित्त वर्ष 2024-25 में भारत को कुल 81.04 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ, जिसमें सिंगापुर का योगदान सबसे बड़ा रहा।
- सिंगापुर से 14.94 अरब डॉलर का निवेश आया, जो कुल FDI का लगभग 19% है।
खेल समाचार
एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025
- एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक जीते। इनमें 8 गोल्ड, 10 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं।
- भारत ने पदक तालिका में चीन के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।
स्वर्ण पदक विजेता :
खिलाड़ी/टीम | स्पर्धा | उपलब्धि |
गुलवीर सिंह | पुरुष 5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ | डबल स्वर्ण पदक |
अविनाश साबले | पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज़ | स्वर्ण पदक, 36 वर्षों का इंतजार समाप्त |
ज्योति याराजी | महिला 100 मीटर बाधा दौड़ | स्वर्ण पदक |
पूजा सिंह | महिला ऊंची कूद | स्वर्ण पदक, 25 वर्षों में पहली बार |
नंदिनी अगसारा | हेप्टाथलॉन | स्वर्ण पदक |
हिला 4x400 मीटर रिले टीम | जिष्णा मैथ्यू, रूपल चौधरी, कुंजा रजिता, शुभा वेंकटेशन | स्वर्ण पदक |
मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम | रूपल चौधरी, संतोष कुमार, विशाल टीके, शुभा वेंकटेशन | स्वर्ण पदक |
UEFA चैंपियंस लीग का खिताब
- पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने 1 जून 2025 को पहली बार UEFA चैंपियंस लीग का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंटर मिलान को 5-0 से हराकर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की।
कला और संस्कृति
लैवेंडर महोत्सव 2025
- लैवेंडर महोत्सव 2025 का उद्घाटन 1 जून 2025 को जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह में स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज में हुआ।
- इस दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद – भारतीय एकीकृत औषधि संस्थान (CSIR-IIIM), जम्मू द्वारा किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
महोत्सव के मुख्य उद्देश्य :
लैवेंडर : वनस्पति नाम: Lavandula angustifolia, परिवार: Lamiaceae (तुलसी कुल), उत्पत्ति स्थान: भूमध्यसागरीय क्षेत्र, फूलने का समय: गर्मियों में (जून-जुलाई) |
रक्षा समाचार
ESPS रीना सोफिया और ITS एंटोनियो मार्सेग्लिया मुंबई में विशेष समुद्री यात्रा पर
- स्पेनिश नौसेना की फ्रिगेट ESPS रीना सोफिया और इटली की नौसेना की ITS एंटोनियो मार्सेग्लिया 26 मई से 1 जून 2025 तक मुंबई में एक विशेष समुद्री यात्रा पर हैं।
- इन जहाजों का नेतृत्व क्रमशः कमांडर साल्वाडोर मोरेनो रेगिल और कमांडर अल्बर्टो बार्टोलोमो कर रहे हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सम्मान और पुरस्कार
प्रिंसेस ऑफ़ ऑस्टुरियस खेल पुरस्कार 2025
- पूर्व टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को वर्ष 2025 के लिए प्रिंसेस ऑफ़ ऑस्टुरियस खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- यह पुरस्कार स्पेन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो खेल, साहित्य, विज्ञान, और मानवता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाता है।
सेरेना विलियम्स की उपलब्धियाँ :
|
चर्चित व्यक्ति
मसातो कांडा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के अध्यक्ष मसातो कांडा से मुलाकात की, बैठक में भारत की विकास प्राथमिकताओं और ADB की 20-25 अरब डॉलर सहायता योजना पर चर्चा हुई।
- ADB ने कथित तौर पर जल आपूर्ति, स्वच्छता, आवास और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित परियोजनाओं पर 22 राज्यों के 110 से अधिक शहरों के साथ साझेदारी की है, जिसमें 5.15 अरब डॉलर की राशि के 27 लोन शामिल हैं।
एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank : ADB)
|
|
रोहित शर्मा
- रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले प्रथम भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
IPL में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी :
रैंक | खिलाड़ी | छक्के | मैच |
1 | क्रिस गेल | 357 | 151 |
2 | रोहित शर्मा | 300 | 271 |
3 | विराट कोहली | 291 | 266 |
4 | एमएस धोनी | 264 | 278 |
ओपल सुचाता चुआंगसरी
- थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी को हैदराबाद के HITEX एग्ज़िबिशन सेंटर में आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया।
- वह इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाली पहली थाई महिला बनीं है।
अन्य विजेता :
|
राजीव कृष्ण
- उत्तर प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया।
- राजीव कृष्ण वर्तमान में सतर्कता निदेशक और पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं, और ये अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ उन्हें DGP पद के साथ जारी रहेंगी।
उत्तर प्रदेश :
|
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
SBI इकोरैप: भारतीय अर्थव्यवस्था का परिदृश्य – वित्त वर्ष 2025-26
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की आर्थिक अनुसंधान शाखा द्वारा जारी "SBI इकोरैप: भारतीय अर्थव्यवस्था का परिदृश्य – वित्त वर्ष 2025-26" रिपोर्ट में भारत की आर्थिक वृद्धि, मुद्रास्फीति, मौद्रिक नीति और संभावित जोखिमों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।
- रिर्पोट में भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में 6.3% से 6.5% के बीच की वृद्धि दर से बढ़ने की उम्मीद है, जो इसे विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाए रखेगी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
महत्वपूर्ण दिवस
तेलंगाना राज्य दिवस
- प्रतिवर्ष 2 जून को तेलंगाना राज्य दिवस मनाया जाता है, जो 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर भारत का 29वाँ राज्य बनने की स्मृति में आयोजित होता है।
- तेलंगाना का गठन आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के तहत हुआ, जो मार्च 2014 में संसद में पारित हुआ था। इस अधिनियम के अनुसार 2 जून 2014 को तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा मिला।
तेलंगाना :
|
|