20 May, 2025
GK Update
Sun 01 Jun, 2025
राष्ट्रीय समाचार
सतना एयरपोर्ट का उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई 2025 को मध्य प्रदेश के सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया।
- इस अवसर पर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भी भरी गई, जिसमें छह आदिवासी महिलाओं ने सतना से रीवा और रीवा से सतना तक अपनी पहली हवाई यात्रा पूरी की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
NAKSHA कार्यक्रम के तहत क्षमता निर्माण का दूसरा चरण
- ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग (Department of Land Resources - DOLR) द्वारा 2 जून 2025 से देश के पांच उत्कृष्टता केंद्रों (Centers of Excellence - COE) में नक्शा (NAKSHA) कार्यक्रम के तहत क्षमता निर्माण का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा।
नक्शा (NAKSHA) कार्यक्रम :
|
एक्सिओम मिशन 4
- भारतीय केंद्रीय अंतरिक्ष विभाग के मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मीडिया ब्रीफिंग में घोषणा की है कि भारत के अंतरिक्ष यात्री, भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आगामी एक्सिओम मिशन 4 (Axiom Mission 4 या AX-4) के हिस्से के रूप में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर विशेष खाद्य और पोषण संबंधी वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025
- विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 की शुरुआत ओडिशा के पुरी से हुई और यह 12 जून 2025 तक देश भर के 700 से अधिक जिलों में आयोजित किया जाएगा।
- इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जलवायु-लचीली फसल किस्मों और फसल प्रबंधन के बारे में जागरूक करना है।
अभियान के मुख्य बिंदु:
|
'अंकुर पहल'
- ओडिशा सरकार के आवास और शहरी विकास विभाग ने 'अंकुर पहल' (ANKUR – Atal Network for Knowledge, Urbanisation and Reforms) लान्च किया है।
- इस पहल का उद्देश्य लचीले, स्मार्ट और समावेशी शहरी विकास को बढ़ावा देना है।
ओडिशा (पूर्व नाम – उड़ीसा) :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 23 मई 2025 को समाप्त हुए सप्ताह में 6.99 अरब डॉलर की बड़ी वृद्धि के साथ 692.72 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अब तक का नया रिकॉर्ड स्तर है।
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार के मुख्य घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में 4.52 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 586.17 अरब डॉलर हो गईं।
सम्बन्धित तथ्य :
विदेशी मुद्रा भंडार :
|
न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की बाध्यता नहीं
- केनरा बैंक ने ग्राहकों को राहत देते हुए न्यूनतम बैलेंस न रखने पर लगने वाले जुर्माने (Penalty) के नियम को हटा दिया है।
- अब बैंक के बचत खाते (Savings Account) धारकों को अपने खाते में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की बाध्यता नहीं होगी, और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या जुर्माना नहीं देना पड़ेगा।
केनरा बैंक :
|
|
चर्चित चेहरा
अहिल्याबाई होल्कर
- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती 31 मई 2025 को पूरे देश में विशेष रूप से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई।
- अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चोंडी गाँव में हुआ था, वे 18वीं सदी की एक महान महिला शासक थीं, जिन्होंने 28 वर्षों तक इंदौर और मालवा क्षेत्र पर शासन किया।
अहिल्याबाई होल्कर :
|
|
एयर मार्शल जसवीर सिंह मान
- एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जून 2025 को भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार पदभार ग्रहण किया।
भारतीय वायु सेना (IAF):
आदर्श वाक्य: 'नभ स्पर्शम दीप्तम' |
वायु सेना दिवस: 8 अक्टूबर | मुख्यालय: नई दिल्ली |
शैलेन्द्र नाथ गुप्ता
- शैलेन्द्र नाथ गुप्ता ने 31 मई, 2025 को रक्षा सम्पदा महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।
- रक्षा सम्पदा महानिदेशक का पद रक्षा मंत्रालय के अधीन आता है और यह पद रक्षा सम्पदा विभाग के प्रमुख के रूप में कार्य करता है।
रक्षा सम्पदा महानिदेशक (Director General of Defence Estates - DGDE) :
प्रमुख कार्य और जिम्मेदारियां:
|
खेल समाचार
मोहम्मदरेजा शादलोई
- प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 की खिलाड़ी नीलामी के पहले दिन ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलोई पीकेएल इतिहास में 2 करोड़ रुपये की कीमत पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ रुपये में खरीदा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खिलाड़ियों की स्थिति और स्थानांतरण की घोषणा
- अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने खिलाड़ियों की स्थिति और स्थानांतरण (RSTP) संबंधी अपने विनियमों में संशोधन की घोषणा की है, जो 1 जून 2025 से लागू होंगे।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation - AIFF)
|
|
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025
- दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
- भारत ने कुल 24 पदक जीते जिनमें 8 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय बधिर क्रिकेट सीरीज 2025
- भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने त्रिनिदाद और टोबैगो के खिलाफ 5 मैचों की अंतर्राष्ट्रीय बधिर क्रिकेट सीरीज 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की।
2025 पैरा शूटिंग विश्व कप
- भारत की मोना अग्रवाल ने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित 2025 पैरा शूटिंग विश्व कप में महिलाओं की पी2 - 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
- मोना अग्रवाल पेरिस 2024 पैरालंपिक में भी कांस्य पदक जीत चुकी हैं और उनकी कहानी प्रेरणादायक है।
महत्वपूर्ण दिवस
माता-पिता का वैश्विक दिवस
- प्रतिवर्ष 1 जून को माता-पिता का वैश्विक दिवस (Global Day of Parents) मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य माता-पिता के निःस्वार्थ समर्पण और बच्चों के पालन-पोषण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) द्वारा 2012 में स्थापित किया गया | पहली बार यह दिवस 2013 में मनाया गया | 2025 के लिए थीम : “माता-पिता का पालन-पोषण”/"Raising Parents" |