20 May, 2025
GK Update
Sat 31 May, 2025
राष्ट्रीय समाचार
NCBC ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए रिपोर्ट सौंपी
- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी है।
- आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहिर और सदस्य भुवन भूषण कमल ने 30 मई 2025 को राष्ट्रपति को यह रिपोर्ट प्रस्तुत की।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) :
|
|
राज्य समाचार
गोवा ने 100 प्रतिशत साक्षरता की हासिल
- गोवा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप केंद्र सरकार की पहल ‘उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ (ULLAS - Nav Bharat Saaksharta Karyakram) के तहत 100% साक्षरता हासिल की है।
- यह उपलब्धि 30 मई 2025 को गोवा के 39वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने औपचारिक रूप से घोषित की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
कानपुर में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगभग 47,600 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
- इस अवसर पर उन्होंने 17 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के भूमिगत विस्तार, पनकी और घाटमपुर के पावर प्लांट, सोनभद्र, बुलंदशहर और एटा के अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व तंबाकू निषेध दिवस
- तंबाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और तंबाकू सेवन को कम करने के लिए व्यापक उपायों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।
2025 की थीम : 'उज्ज्वल उत्पाद. काले इरादे. अपील को उजागर करना |
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
22वां शांगरी-ला वार्ता
- भारत और ब्राजील के बीच 22वें शांगरी-ला वार्ता/एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन 30 मई से 1 जून 2025 तक सिंगापुर के शांगरी-ला होटल में किया जा रहा है।
- भारत का प्रतिनिधित्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान कर रहे हैं।
शांगरी-ला वार्ता :
|
आतंकियो पर शोक जताने वाला बयान वापस लिया
- कोलंबिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों पर शोक जताने वाला अपना बयान वापस लिया ।
- 7 मई को पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, कोलंबिया ने पाकिस्तान में हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त की थी।
कोलंबिया :
|
|
भ्रष्टाचार मामले में 20 साल के सश्रम कारावास : श्रीलंका
- कोलंबो उच्च न्यायालय ने श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अलुथगामगे को 2015 के भ्रष्टाचार मामले में 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
- इसके साथ ही, सथोसा के पूर्व अध्यक्ष और व्यापार मंत्री रहे नलिन फर्नांडो को 25 साल के सश्रम कारावास की सजा दी गई है।
श्रीलंका :
राजधानी:
|
|
स्टील आयात पर टैरिफ
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि वे अमेरिकी उद्योग की रक्षा के लिए विदेशी इस्पात (स्टील) आयात पर टैरिफ को मौजूदा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर देंगे।
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) :
|
प्रमुख स्थल:
|
वॉच एंड ज्वेलरी मिडिल ईस्ट शो 2025
- 55वें वॉच एंड ज्वेलरी मिडिल ईस्ट शो 2025 का आयोजन शारजाह में 1 जून 2025 तक किया जा रहा है।
- इस प्रमुख प्रदर्शनी में भारत ने एक विशेष पवेलियन लगाया है जिसमें 11 भारतीय कंपनियां शामिल हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों की छंटनी करेगा
- संयुक्त राष्ट्र (United Nations) अपने इतिहास के सबसे बड़े पुनर्गठन प्रयासों में से एक के तहत लगभग 6,900 कर्मचारियों की छंटनी करने और अपने 3.7 बिलियन डॉलर के परिचालन बजट में 20 प्रतिशत की कटौती करेगा।
- यह कदम संगठन की गंभीर आर्थिक तंगी और फंडिंग संकट के कारण उठाया गया है, जिसका मुख्य कारण अमेरिका द्वारा अपनी वित्तीय हिस्सेदारी का भुगतान न करना है।
संयुक्त राष्ट्र :
|
|
‘रवींद्रनामा’ नामक प्रदर्शनी का आयोजन
- ढाका में भारतीय उच्चायोग के इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र (IGCC) ने ‘रवींद्रनामा’ शीर्षक से एक सप्ताह तक चलने वाली कला प्रदर्शनी शुरू की है, जिसमें रवींद्रनाथ टैगोर की स्थायी विरासत का जश्न मनाया जाएगा।
- यह प्रदर्शनी 30 मई 2025 को शुरू हुई है और इसमें टैगोर की कला, साहित्य और सांस्कृतिक योगदान को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रथम सिल्वर नोटिस : इंटरपोल
- भारत के अनुरोध पर इंटरपोल ने अपना पहला सिल्वर नोटिस जारी किया है।
- यह नोटिस 2025 में शुरू की गई एक नई प्रणाली के तहत जारी किया गया, जिसका उद्देश्य आपराधिक परिसंपत्तियों (जैसे संपत्ति, वाहन, बैंक खाते, व्यवसाय आदि) की जानकारी जुटाना और उन्हें बरामद करना है।
इंटरपोल (INTERPOL) :
पूरा नाम : “International Criminal Police Organization”/अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन | स्थापना: 1923 | मुख्यालय: ल्योन, फ्रांस |