GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 30 May, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

एक रैंक ऊपर मानद पदोन्नति देने का निर्णय

  • गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और असम राइफल्स (AR) के अधिकारी रैंक से नीचे (सिपाही से उप निरीक्षक तक) के सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके सेवानिवृत्ति के दिन एक रैंक ऊपर मानद पदोन्नति देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मानद रैंक एक रैंक ऊपर है जो उनकी सेवानिवृत्ति के दिन प्रदान की जाएगी।
  • इस निर्णय का उद्देश्य कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के आत्म-सम्मान, गौरव और मनोबल को बढ़ावा देना है।

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’

  • केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 मई 2025 को ओडिशा के पुरी जिले से राष्ट्रव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की औपचारिक शुरुआत की।
  • यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक चलेगा और देश के 700 से अधिक जिलों में आयोजित किया जाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इसमें 16,000 से अधिक वैज्ञानिकों की 2,170 टीमें लगभग 1.5 करोड़ किसानों से सीधे संवाद करेंगी।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

‘एनुअल बिजनेस समिट 2025’ का अयोजन

  • ‘एनुअल बिजनेस समिट 2025’ का आयोजन 29-30 मई 2025 को नई दिल्ली में किया गया।
  • यह समिट देश के प्रमुख नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं और विचारकों को भारत की आर्थिक दिशा और विकास पर चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • समिट का थीम: ‘बिल्डिंग ट्रस्ट: इंडिया मोमेंट, ग्लोबल इम्पेरेटिव, ग्रोथ एंड डेवलपमेंट’
  • उद्घाटन: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • प्रमुख वक्ता: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने समिट में ‘ड्राइविंग इकोनॉमिक ग्रोथ एंड सस्टेनेबिलिटी: द ब्लूप्रिंट’ विषय पर विशेष सत्र में संबोधन दिया।
  • केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश ने 6-7 प्रतिशत की निरंतर वृद्धि दर बनाए रखी है और स्थिर कीमतों पर इसे 8 प्रतिशत तक ले जाने की उम्मीद है।

तीन PSU को 'मिनीरत्न' श्रेणी-1 का दर्जा

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) को 'मिनीरत्न' श्रेणी-1 का दर्जा देने को मंजूरी दी है।

ये तीनों कंपनियां हैं:

म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (MIL) इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (IOL) आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL)

 

 

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

एलन मस्क ने DOGE के पद से इस्तीफा दिया

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में सलाहकार और डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के प्रमुख के रूप में कार्यरत एलन मस्क ने 29 मई 2025 को इस पद से इस्तीफा दे दिया।
  • मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए ट्रंप का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें सरकारी खर्चों में कटौती का अवसर मिला।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मस्क ने अपने इस्तीफे का कारण ट्रंप के "बिग ब्यूटीफुल बिल" को बताया, जिसे उन्होंने अत्यधिक खर्चीला और DOGE के उद्देश्यों के विपरीत करार दिया। इस बिल में मल्टी-ट्रिलियन डॉलर की टैक्स ब्रेक, रक्षा खर्च में वृद्धि और आव्रजन नियंत्रण से जुड़े उपाय शामिल थे।

रिर्पोट एवं सूचकांक

"वीमेन एट द हार्ट ऑफ इंडियाज डिजिटल इवोल्यूशन"

  • टीमलीज डिजिटल ने "वीमेन एट द हार्ट ऑफ इंडियाज डिजिटल इवोल्यूशन" शीर्ष से रिर्पोट जारी की है जिसके के अनुसार, भारत में गैर-तकनीकी क्षेत्रों में तकनीकी भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
  • यह रिर्पोट भारत के डिजिटल विकास में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालती है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 2020 में गैर-तकनीकी क्षेत्रों में तकनीकी भूमिकाओं के लिए महिलाओं का प्रतिनिधित्व मात्र 1.90 प्रतिशत था
  • 023 में गैर-तकनीकी क्षेत्रों में तकनीकी भूमिकाओं के लिए महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़कर 11.8 प्रतिशत और 2024 में 14 प्रतिशत हो गया।
  • BFSI (बैंकिंग, वित्त एवं बीमा) और जीवन विज्ञान एवं स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व क्रमशः 46.88 प्रतिशत और 29.58 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग (4.82%) तथा एनर्जी (6.25%) क्षेत्रों में यह काफी कम है।

RBI वार्षिक रिपोर्ट 2024-25

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान है, जिससे भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :

  • स्थापना: 1 अप्रैल 1935
  • स्थापना स्थान: कोलकाता (अब मुंबई में मुख्यालय)
  • राष्ट्रीयकरण: 1 जनवरी 1949 को हुआ
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

 

 

महत्‍वपूर्ण दिवस

गोवा का स्‍थापना दिवस

  • प्रतिवर्ष 30 मई को गोवा अपना राज्य स्थापना दिवस मनाता है, 30 मई 1987 को गोवा को केंद्र शासित प्रदेश से हटाकर भारत का 25वां राज्य बनाया गया था।
  • गोवा इससे पहले 19 दिसंबर 1961 को पुर्तगालियों से मुक्त हुआ था, जिसे गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • गोवा पर पुर्तगालियों का शासन : 1510 से 1961 तक
  • गोवा, दमन और दीव को मुक्त कराया : "ऑपरेशन विजय" के तहत, 1961 में
  • भारत में शामिल किया गया : संविधान के 12वें संशोधन द्वारा, 1962 में ( केंद्र शासित प्रदेश बना)
  • राजधानी :पणजी
  • आधिकारिक भाषा: कोंकणी(आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से एक)
  • सीमाएँ: उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व और दक्षिण में कर्नाटक तथा अरब सागर इसके पश्चिमी तट का निर्माण करता है

अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस

  • प्रतिवर्ष 30 मई को अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2023 में इस दिन को आधिकारिक रूप से घोषित किया, जिससे आलू के पोषण, आर्थिक, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वर्ष 2025 की थीम : इतिहास को आकार देना, भविष्य को पोषण देना
  • भारत विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक देश है (प्रथम– चीन)
  • प्रमुख उत्पादक राज्य: उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश
  • आलू की खेती के लिए आवश्यक स्थितियाँ:
  • मौसम: ठंडी जलवायु (15-25°C)
  • मिट्टी: दोमट मिट्टी जिसमें जल निकासी अच्छी हो
  • बुवाई समय: अक्टूबर से दिसंबर (रबी सीजन)

 

 

अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस

  • प्रतिवर्ष 29 मई को अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन माउंट एवरेस्ट की पहली सफल चढ़ाई की याद में समर्पित है, जो 29 मई 1953 को न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी और नेपाल के तेनजिंग नोर्गे शेरपा द्वारा पूरी की गई थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 2008 में नेपाल सरकार ने आधिकारिक रूप से 29 मई को अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस घोषित किया।
  • माउंट एवरेस्ट पृथ्वी की सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई लगभग 8,849 मीटर (29,032 फीट) है।
  • माउंट एवरेस्ट को नेपाली में "सागरमाथा" और तिब्बती में "चोमोलुंगमा" कहा जाता है।
  • इसका अंग्रेज़ी नाम ब्रिटिश सर्वेयर जनरल सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर रखा गया है।

हिंदी पत्रकारिता दिवस

  • भारत में हिंदी भाषा की पत्रकारिता की शुरुआत को याद करने और उसकी भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।
  • हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत 30 मई 1826 को हुई थी, जब पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने कोलकाता से हिंदी का पहला समाचारपत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ प्रकाशित किया।

Latest Courses