GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 29 May, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

हेरोइन और मेथामफेटामाइन की गोलियों के पैकेट जब्त

  • पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर कार्रवाई के अंतर्गत राजस्व आसूचना निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence : DRI) ने मणिपुर के नोनी में एक ट्रक के निचले हिस्से में से 569 ग्राम हेरोइन और 1,039 ग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियों के पैकेट जब्त किए।
  • इसके अलावा असम के हैलाकांडी जिले के एलोइचेरा में 2,640.53 ग्राम हेरोइन के पैकेट जब्त किए।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

हेरोइन (Heroin) :

  • रासायनिक नाम :डायएसिटाइलमोर्फीन
  • स्रोत : अफीम के पौधे
  • भारत में NDPS Act (1985) के अंतर्गत हेरोइन का निर्माण, बिक्री, खरीद, परिवहन और उपभोग पूरी तरह अवैध है

मेथामफेटामाइन :

  • रासायनिक नाम: मेथामफेटामाइन हाइड्रोक्लोराइड
  • अन्य नाम: मैथ, आइस, क्रिस्टल, ब्लू
  • श्रेणी: सिंथेटिक उत्तेजक दवा
  • स्रोत: रासायनिक रूप से प्रयोगशाला में निर्मित
  • प्रभावित प्रणाली: केंद्रीय तंत्रिका तंत्र

 

 

राज्‍य विशेष समाचार

सिक्किम स्थापना की 50वीं वर्षगांठ

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को सिक्किम के भारत में विलय की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया।
  • यह कार्यक्रम "सुनौलो, समृद्ध एवं समर्थ सिक्किम" थीम पर आधारित है और राज्य की सांस्कृतिक विरासत, विकास और उपलब्धियों को रेखांकित करता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • सिक्किम 16 मई 2025 को अपना 50वां स्थापना दिवस मना रहा है, जो 1975 में इसके भारत के 22वें राज्य बनने की याद में मनाया जाता है
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के समय (1947), सिक्किम भारत संघ का एक संरक्षित (शरणागत) राज्य था
  • स्थिति: पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी हिमालय में
  • सीमाएँ: उत्तर/उत्तर-पूर्व: चीन (तिब्बत), दक्षिण-पूर्व: भूटान, दक्षिण: पश्चिम बंगाल, पश्चिम: नेपाल
  • आधिकारिक भाषाएँ : अंग्रेजी, नेपाली, सिक्किमी (भूटिया), लेप्चा
  • राजकीय प्रतीक: पशु: रेड पांडा, पक्षी: ब्लड फिजेंट, पुष्प: डेंड्रोबियम नोबिल, वृक्ष: रोडोडेंड्रोन निवेम

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फसल उत्पादन रिकॉर्ड अनुमान

  • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फसल उत्पादन रिकॉर्ड 3,539.59 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है।
  • इसमें पिछले वर्ष के मुकाबले 6.5 प्रतिशत या 216.61 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रमुख फसलों का अनुमानित उत्पादन (2024-25):

 

 

  • कुल खाद्यान्न उत्पादन: 3,539.59 लाख मीट्रिक टन (35.39 करोड़ टन)
  • गेहूं: 1,175 लाख टन (11.75 करोड़ टन)
  • धान (चावल): 1,490.7 लाख टन (14.91 करोड़ टन)
  • मक्का: 422.8 लाख टन (4.23 करोड़ टन)
  • मोटा अनाज: 621 लाख टन (6.21 करोड़ टन)
  • कुल दलहन: 252.3 लाख टन (2.52 करोड़ टन)
  • गन्ना: 4,501 लाख टन (45.01 करोड़ टन)
  • कपास: 306 लाख गांठ (प्रत्येक गांठ 170 किलोग्राम)
  • जूट: 84.3 लाख गांठ (प्रत्येक गांठ 180 किलोग्राम)
  • कुल तिलहन: 426 लाख टन (4.26 करोड़ टन)

 

 

MISS के अंतर्गत ब्याज छूट घटक को जारी रखने मंजूरी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए संशोधित ब्याज छूट योजना (Modified Interest Subsidy Scheme : MISS) के अंतर्गत ब्याज छूट (Interest Subsidy : IS) घटक को जारी रखने और आवश्यक निधि व्यवस्था को मंजूरी दी है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • यह योजना किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से 3 लाख रुपये तक के अल्पकालिक ऋण पर 7% रियायती ब्याज दर उपलब्ध कराती है।
  • पात्र ऋण संस्थाओं को 1.5% ब्याज छूट दी जाएगी।
  • यदि किसान समय पर ऋण चुकाते हैं, तो उन्हें 3% अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे उनकी प्रभावी ब्याज दर केवल 4% रह जाएगी।
  • पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए यह लाभ 2 लाख रुपये तक के ऋण पर लागू है

2025–26 विपणन सत्र के लिए 14 खरीफ फसलों के MSP में वृद्धि

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने 2025–26 विपणन सत्र के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी ।
  • सबसे अधिक वृद्धि रामतिल (नाइजरसीड) के लिए 820 रुपये/क्विंटल, रागी के लिए 596 रुपये/क्विंटल, कपास (मध्यम रेशा) के लिए 589 रुपये/क्विंटल और तिल के लिए 579 रुपये/क्विंटल दर्ज की गई है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price : MSP) :

 

 

  • यह वह न्यूनतम मूल्य है जिस पर सरकार किसानों से उनकी फसलों को खरीदने की गारंटी देती है, चाहे बाजार मूल्य इससे कम ही क्यों न हो।
  • शुरुआत: 1966-67 (गेहूं के लिए)
  • घोषणा करने वाली संस्था: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
  • सिफारिश करने वाली संस्था: कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (Commission for Agricultural Costs and Prices : CACP)
  • घोषणा की समयावधि: वर्ष में दो बार : खरीफ और रबी सीज़न के लिए
  • वर्तमान में, CACP 22 फसलों के लिए एमएसपी की सिफारिश करता है और गन्ने के लिए यह उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) की सिफारिश करता है।
  • अनाज : धान, गेहूँ, जौ, रागी, मक्का, ज्वार, बाजरा,
  • दालें: चना, अरहर, मूंग, उड़द, मसूर
  • तिलहन : मूंगफली, रेपसीड, सोयाबीन, तिल, सूरजमुखी, कुसुम, नाइजर बीज
  • वाणिज्यिक फसलें : खोपरा, गन्ना, कपास, कच्चा जूट

 

 

भारतीय रेल में दो महत्वपूर्ण मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने भारतीय रेल में दो महत्वपूर्ण मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल अनुमानित लागत लगभग 3,399 करोड़ रुपये है और इन्हें 2029-30 तक पूरा किया जाएगा।

परियोजनाएं :

 

रतलाम-नागदा रेलवे लाइन की तीसरी और चौथी लाइन (दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रंक लाइन पर)

वर्धा-बल्हारशाह चौथी रेल लाइन (दिल्ली-चेन्नई ट्रंक लाइन पर)

 

4-लेन बाडवेल-नेल्लोर कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-67 पर बडवेल-गोपावरम गांव से NH-16 पर गुरुविंदापुडी तक 4-लेन बडवेल नेल्लोर राजमार्ग के विकास को डिजाइन-बिल्ड-फाइनेंस-ऑपरेट-ट्रांसफर (DBFOT) मोड पर मंजूरी दे दी है।
  • इस परियोजना की कुल लंबाई 108.134 किलोमीटर है और कुल पूंजी लागत 3,653.10 करोड़ रुपये होगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • परियोजना तीन प्रमुख औद्योगिक कॉरिडोर—विशाखापत्तनम-चेन्नई (VCIC), हैदराबाद-बेंगलुरु (HBIC) और चेन्नई-बेंगलुरु (CBIC)—के महत्वपूर्ण नोड्स को जोड़ेगी, जिससे लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होगा और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

रक्षा समाचार

NDA में पहली बार महिला कैडेट्स पासिंग आउट परेड

  • नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड 30 मई 2025 को पहली बार 17 महिला कैडेट्स 300 से अधिक पुरुष कैडेट्स के साथ कदम से कदम मिलाकर परेड ग्राउंड पर मार्च करेंगी।
  • सुप्रीम कोर्ट के 2021 के ऐतिहासिक फैसले के बाद 2022 में महिलाओं को पहली बार NDA में प्रवेश मिला था।

नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) :

 

 

  • एक संयुक्त सेवा प्रशिक्षण संस्थान है जो भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए कैडेटों को प्रशिक्षित करता है
  • स्थान: खडकवासला, पुणे, महाराष्ट्र
  • स्थापना : 1954
  • प्रतीक वाक्य: “Seva Parmo Dharma” (सेवा परम धर्म है)

चर्चित चेहरा

सुखदेव सिंह ढींडसा

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींडसा का 28 मई 2025 को 89 वर्ष की आयु में मोहाली में निधन हो गया।
  • उन्हें 2019 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था, हालांकि उन्होंने 2020 में किसान आंदोलन के दौरान यह सम्मान लौटा दिया था।

शुभांशु शुक्ला

  • लखनऊ के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन में भाग लेने जा रहे हैं।
  • यह मिशन 8 जून 2025 को अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा और वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर लगभग 14 दिन तक रहेंगे।

 

Latest Courses