GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 28 May, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 राज्‍यों का दौरा करेंगे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरा करेंगें।
  • इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करना, साथ ही राजनीतिक और प्रशासनिक बैठकों में भाग लेना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सिक्किम@50’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पश्चिम बंगाल में सिटी गैस परियोजना, बिहार में ₹48,520 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन, और उत्तर प्रदेश में ₹20,900 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

4 राज्‍यों के मुख्य न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश

  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान, त्रिपुरा, झारखंड और मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की है।

सिफारिशों के अनुसार:

  • न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान उच्च न्यायालय से मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित
  • न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय से तेलंगाना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित
  • न्यायमूर्ति एम.एस. रामचंद्र राव को झारखंड उच्च न्यायालय से त्रिपुरा उच्च न्यायालय
  • न्यायमूर्ति के.आर. श्रीराम को मद्रास उच्च न्यायालय से राजस्थान उच्च न्यायालय स्थानांतरित

राज्‍य विशेष समाचार

मणिपुर में भूकंप के झटके

  • मणिपुर में 28 मई 2025 को दो भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 और 5.2 मापी गई है।
  • भूकंप का केंद्र 24.46 उत्तरी अक्षांश और 93.70 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 40 किलोमीटर थी।

भूकंप :

तीव्रता की माप: भूकंप की तीव्रता दो प्रमुख पैमानों से मापी जाती है:

  • रिक्टर स्केल : यह भूकंप की ऊर्जा या परिमाण (Magnitude) को मापता है।
  • मर्काली पैमाना : यह भूकंप के प्रभाव और क्षति की तीव्रता को मापता है।

प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र का गठन

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र के गठन का निर्णय लिया है, जिसमें प्रयागराज सहित कुल छह जिले शामिल होंगे।
  • इसका उद्देश्य प्रदेश के दक्षिणी इलाके में औद्योगिक, आर्थिक और रोजगार के अवसरों को व्यापक रूप से बढ़ावा देना है।

उत्‍तर प्रदेश :

  • स्थापना दिवस : 24 जनवरी 1950
  • लोकसभा सीटें : 80, राज्यसभा सीटें : 31
  • राजकीय खेल: हॉकी
  • राजकीय पशु: बारहसिंगा
  • सबसे पूर्वी ज़िला : बलिया
  • सबसे पश्चिमी ज़िला : शामली
  • सबसे उत्तरी ज़िला : सहारनपुर
  • सबसे दक्षिणी ज़िला : सोनभद्र
  • सबसे बड़ा ज़िला (क्षेत्रफल में) : लखीमपुर खीरी
  • सबसे छोटा ज़िला (क्षेत्रफल में) : हापुड़

उत्तर प्रदेश में निवेश के उद्देश्य से MoU

  • उत्तर प्रदेश में 69,000 करोड़ रुपये के निवेश के उद्देश्य से 'इनवेस्ट यूपी' (Invest UP) की ओर से मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में एक उच्चस्तरीय निवेशक राउंड टेबल बैठक का आयोजन किया गया।
  • इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के निवेशकों और औद्योगिक समूहों के साथ कई महत्वपूर्ण MoU (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए।

उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा :

स्थापना: 2018 (उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन के दौरान) छह प्रमुख नोड्स: आगरा, अलीगढ़, चित्रकूट, झांसी, कानपुर और लखनऊ

उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग

  • उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
  • इन दिशा-निर्देशों के अनुसार, परिवहन के लिए बैल या छोटे भैंसे वाले दो पहिया वाहन पर 1000 किलोग्राम से ज्यादा भार नहीं लादा जाएगा।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

देश में FDI इनफ्लो में बढ़ोतरी

  • वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, देश में FDI इनफ्लो में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है।
  • वित्त वर्ष 2013-14 में 36.05 बिलियन अमेरिकी डॉलर से वित्त वर्ष 2024-25 में 81.04 बिलियन अमेरिकी डॉलर (प्रोविजनल) तक, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 71.28 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 14% की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वित्त वर्ष 2024-25 में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश इक्विटी इनफ्लो में महाराष्ट्र का हिस्सा सबसे अधिक (39%) रहा, उसके बाद कर्नाटक (13%) और दिल्ली (12%) का स्थान रहा।
  • स्रोत देशों में सिंगापुर 30% हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रहा, उसके बाद मॉरीशस (17%) और संयुक्त राज्य अमेरिका (11%) का स्थान रहा।

भारत -श्रीलंका का व्यापारिक निर्यात

  • 2025 के पहले चार महीनों (जनवरी-अप्रैल) के दौरान भारत को श्रीलंका का व्यापारिक निर्यात लगभग 40 प्रतिशत बढ़कर 239 मिलियन डॉलर से बढ़कर 334 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।
  • भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 5.54 बिलियन डॉलर था, जिसमें भारत का निर्यात 4.11 बिलियन डॉलर और श्रीलंका का निर्यात 1.42 बिलियन डॉलर था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आधिकारिक नाम: डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका

राजधानी:

  • श्री जयवर्धनेपुर कोटे (आधिकारिक / संसदीय राजधानी)
  • कोलंबो (वाणिज्यिक राजधानी और सबसे बड़ा शहर)
  • स्थल: दक्षिण एशिया में, भारत के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक द्वीपीय देश
  • भू-आकार: एक द्वीप राष्ट्र, जिसे "भारतीय उपमहाद्वीप का मोती" भी कहा जाता है

भाषाएँ:

  • सिंहला और तमिल (आधिकारिक भाषाएँ), अंग्रेज़ी का भी व्यापक प्रयोग
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया (Sri Lankan Rupee - LKR)
  • प्रमुख बंदरगाह: कोलंबो, हम्बनटोटा

पुरस्‍कार और सम्‍मान

नागरिक अलंकरण समारोह-II

  • नागरिक अलंकरण समारोह-II का आयोजन 27 मई 2025 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की 68 प्रतिष्ठित हस्तियों को वर्ष 2025 के लिए पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) प्रदान किए।
  • इससे पहले, नागरिक अलंकरण समारोह-I का आयोजन 28 अप्रैल 2025 को किया गया था, जिसमें 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए थे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

II समारोह में कुल 68 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया:

  • पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए): 4 पुरस्कार
  • पद्म भूषण (उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए): 8 पुरस्कार
  • पद्म श्री (किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए): 56 पुरस्कार

पद्म विभूषण प्राप्तकर्ता:

  • न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर : सार्वजनिक मामलों में योगदान
  • कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (मरणोपरांत) : कला (लोक नृत्य) में योगदान
  • डॉ. शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) : कला (लोक संगीत) में योगदान
  • डॉ. शोभना चंद्रकुमार : कला (लोक नृत्य) में योगदान

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

अगली पीढ़ी के दो-सीटों वाले इलेक्ट्रिक ट्रेनर विमान

  • भारत ने अगली पीढ़ी के दो-सीटों वाले इलेक्ट्रिक ट्रेनर विमान, इलेक्ट्रिक हंसा (ई-हंसा) को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • यह विमान वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय वांतरिक्ष प्रयोगशाला (NAL) द्वारा स्वदेशी तकनीक से विकसित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय वांतरिक्ष प्रयोगशाला (National Aerospace Laboratories - NAL):

  • स्थापना : 1959
  • मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक
  • नियंत्रण निकाय: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)
  • प्रकार: सार्वजनिक अनुसंधान एवं विकास संस्था

H5N1- एवियन इन्फ्लूएंज़ा

  • कंबोडिया के कम्पोंग स्पू प्रांत में एक 11 वर्षीय लड़के की H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा से मृत्यु हो गई, जो इस वर्ष देश में इस वायरस से हुई चौथी मानव मृत्यु है।

H5N1- एवियन इन्फ्लूएंज़ा:

  • एक अत्यधिक संक्रामक और घातक वायरल रोग है, जो मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है, लेकिन दुर्लभ मामलों में मनुष्यों और अन्य स्तनधारियों को भी संक्रमित कर सकता है।
  • इन्फ्लूएंज़ा वायरस चार प्रकार के होते हैं: इन्फ्लूएंज़ा A, B, C और D
  • H5N1, इन्फ्लूएंजा A वायरस का एक सबटाइप है

स्टारशिप की तीसरी टेस्ट फ्लाइट

  • एलन मस्क की स्पेसएक्स ने अपने मेगा रॉकेट स्टारशिप की तीसरी टेस्ट फ्लाइट 27 मई 2025 को लॉन्च की, लेकिन यह भी विफल रही।
  • उड़ान के लगभग 30 मिनट बाद, स्टारशिप का ऊपरी हिस्सा (अपर स्टेज) पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश के दौरान नियंत्रण खो बैठा और भारतीय महासागर के ऊपर बिखर गया।

SpaceX (स्पेसएक्स):

स्थापना वर्ष: 2002 संस्थापक: एलन मस्क (Elon Musk) मुख्यालय: हॉथोर्न, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका

रिर्पोट एवं सूचकांक

कोलियर्स रिपोर्ट : मई 2025

  • अंतर्राष्ट्रीय रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी कोलियर्स (Colliers) ने 28 मई 2025 को भारत के संबंध में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि देश के टॉप सात शहरों में डेटा सेंटर (DC) की क्षमता 2030 तक 4,500 मेगावाट से अधिक हो जाएगी।
  • इस विस्तार के चलते अगले 5-6 वर्षों में रियल एस्टेट में 20-25 बिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित होने की संभावना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह वृद्धि डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, और सरकार की अनुकूल नीतियों के कारण हो रही है।
  • मुंबई, चेन्नई, और दिल्ली-एनसीआर जैसे शहर इस विस्तार में अग्रणी रहेंगे, जबकि हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों में भी तेज़ी से वृद्धि होगी।

चर्चित चेहरा

एनटी रामाराव

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महान अभिनेता एनटी रामाराव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • उनका जन्म 28 मई 1923 को हुआ था, उन्‍होंने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

नंदमूरी तारक रामाराव (Nandamuri Taraka Rama Rao)/एनटी रामाराव (NTR) :

  • जन्म : 28 मई 1923 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के निमाकुरु गांव में
  • 1949 में फिल्म 'माना देशम' से अभिनय की शुरुआत की
  • 'विश्व प्रसिद्ध अभिनेता' के उपनाम से सम्मानित किया गया
  • 1968 में उन्हें भारत सरकार द्वारा 'पद्मश्री' से नवाजा गया
  • मृत्‍यु : 18 जनवरी 1996 को हैदराबाद

विनायक दामोदर सावरकर

  • प्रतिवर्ष 28 मई को विनायक दामोदर सावरकर की जयंती मनाई जाती है।
  • वे एक महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, विचारक, समाजसुधारक, इतिहासकार, कवि और ओजस्वी वक्ता थे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जन्म: 28 मई 1883, भागुर, नासिक, महाराष्ट्र
  • मृत्यु: 26 फरवरी 1966, मुंबई, भारत
  • उपाधि: स्वातंत्र्यवीर

प्रमुख योगदान:

  • 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को पहला स्वतंत्रता संग्राम घोषित करने वाली पुस्तक The History of the War of Indian Independence की रचना।
  • हिंदुत्व विचारधारा का प्रतिपादन, जिसे उन्होंने 1923 में प्रकाशित अपनी पुस्तक Hindutva: Who is a Hindu? में प्रस्तुत किया।
  • अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष के रूप में समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका

 

Latest Courses