20 May, 2025
GK Update
Tue 27 May, 2025
राष्ट्रीय समाचार
‘योग महोत्सव 2025’
- भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) की 25 दिवसीय उल्टी गिनती के उपलक्ष्य में ‘योग महोत्सव 2025’ का आयोजन 27 मई 2025 को पुडुचेरी में किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
वजीफे में 30 प्रतिशत की वृद्धि की सिफारिश
- केंद्रीय शिक्षुता परिषद (Central Apprenticeship Council) ने राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना (NAPS) और राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) के तहत युवाओं को दिए जाने वाले वजीफे में 30 प्रतिशत की वृद्धि की सिफारिश की है।
वर्तमान वजीफा:
|
असम और तमिलनाडु में चुनाव की तिथि घोषित
- चुनाव आयोग ने असम की दो और तमिलनाडु की छह सीटों सहित कुल आठ राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की तिथि 19 जून 2025 घोषित कर दी है। इन सीटों के वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई 2025 में समाप्त हो रहा है।
निर्वाचन आयोग, संवैधानिक प्रावधान:
|
राज्य विशेष समाचार
"गुजरात शहरी विकास वर्ष 2025" का शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मई 2025 को गांधीनगर में "गुजरात शहरी विकास वर्ष 2025" का शुभारंभ किया।
- गुजरात में शहरी विकास वर्ष 2025 की शुरुआत 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पहल की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई है।
गुजरात :
प्राकृतिक विशेषताएँ:
|
नदी के किनारे स्थित शहर :
|
9 नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मंजूरी : उत्तर प्रदेश
- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सड़क नेटवर्क को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से 9 नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लंबाई 2,063 किलोमीटर होगी और इन पर लगभग ₹20,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
सम्बन्धित तथ्य:
|
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय
- उत्तर प्रदेश सरकार ने 26 मई 2025 को लखनऊ से 43 मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का शिलान्यास किया।
- ये विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक शिक्षा प्रदान करेंगे और प्रत्येक विद्यालय लगभग 10 से 15 एकड़ जमीन में फैला होगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
"श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट" का गठन
- उत्तर प्रदेश सरकार ने वृंदावन स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन के लिए "श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट" का गठन किया है।
- यह ट्रस्ट बांके बिहारी मंदिर न्यास अध्यादेश-2025 के तहत बनाया गया है, जिसे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के बाद अधिसूचित किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
चीन की फुटवियर कंपनियां
- उत्तर प्रदेश में चीन की सात फुटवियर कंपनियां उत्तर प्रदेश की नई चमड़ा और फुटवियर नीति-2025 के तहत निवेश करेंगीं।
- उत्तर प्रदेश के प्रमुख फुटवियर केंद्र आगरा, कानपुर और उन्नाव हैं, जहां निवेश बढ़ने से रोजगार के हजारों अवसर सृजित होंगे।
उत्तर प्रदेश :
|
उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा :
|
जिला घरेलू उत्पाद : उत्तर प्रदेश
- उत्तर प्रदेश में जिला घरेलू उत्पाद (District Domestic Product - DDP) के मामले में गौतमबुद्धनगर, लखनऊ और गाजियाबाद शीर्ष तीन जिलों में शामिल हैं।
- वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनुमान के अनुसार, गौतमबुद्धनगर जिला 2.64 लाख करोड़ रुपये के जीडीपी के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद लखनऊ और गाजियाबाद जिले आर्थिक योगदान के मामले में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन पर परामर्शदात्री समिति की बैठक
- केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 27 मई 2025 को मुंबई में अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन पर परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के प्रमुख बिंदु:
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
"मध्यम उद्यमों के लिए नीति की रूपरेखा तैयार करने" रिर्पोट
- नीति आयोग ने 26 मई 2025 को "मध्यम उद्यमों के लिए नीति की रूपरेखा तैयार करने" विषय पर एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है।
- रिपोर्ट के अनुसार, MSME सेक्टर भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 29 प्रतिशत का योगदान देता है और 60 प्रतिशत से अधिक कार्यबल को रोजगार देता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
HSBC रिसर्च रिपोर्ट
- HSBC रिसर्च की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, बचे हुए वर्ष के लिए महंगाई दर कम होने से भारत में परिवारों की वास्तविक क्रय शक्ति में सुधार होगा और कॉर्पोरेट्स के लिए इनपुट लागत कम होगी।
- वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही पहले की तुलना में एक पायदान बेहतर रही, जिसमें पिछली दो तिमाहियों में 64 प्रतिशत और 61 प्रतिशत के मुकाबले 66 प्रतिशत संकेतक सकारात्मक रूप से बढ़े।
हांगकांग और शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (HSBC):
|
|
CII और वैश्विक परामर्श फर्म किर्नी की संयुक्त रिपोर्ट
- भारतीय उद्योग परिषद (CII) और वैश्विक परामर्श फर्म किर्नी (Kearney) की हालिया संयुक्त रिपोर्ट में भारत के औद्योगिक उत्पादन और आर्थिक विकास के रुझानों का विश्लेषण किया गया है।
- इस रिपोर्ट में विशेष रूप से खनन और निर्माण उपकरण (Mining and Construction Equipment - MCE) क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
COVID-19 के दो उप-रूपों की पहचान
- भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने भारत में दो नए COVID-19 उप-रूपों, NB.1.8.1 और LF.7, की पहचान की है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा COVID-19 के सक्रिय मामले केरल (430)में हैं, इसके बाद महाराष्ट्र(209) और दिल्ली (104) में हैं।
Corona Virus Disease 2019" (COVID-19) :
भारत में विकसित प्रमुख टीके:
|
|
चर्चित चेहरा
पंडित जवाहरलाल नेहरू
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 मई 2025 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन 27 मई 1964 को दिल्ली में हुआ था।
पंडित जवाहरलाल नेहरू :
|
|
खेल समाचार
थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट 2025
- थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट 2025 में भारतीय मुक्केबाज संजू और अंशुल गिल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
- इस टूर्नामेंट में भारत ने 19 सदस्यीय दल भेजा है, जिसमें 10 पुरुष और 9 महिला मुक्केबाज शामिल हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (International Boxing Association - IBA):
स्थापना : 1946 | मुख्यालय :लुसाने, स्विट्ज़रलैंड |
सिंगापुर ओपन 2025
- सिंगापुर ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की शीर्ष शटलर पी.वी. सिंधु और एच.एस. प्रणय ने एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
- सिंगापुर ओपन 2025, 27 मई से 1 जून तक सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित हो रहा है, जिसमें कुल पुरस्कार राशि $1,000,000 है।
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF):
|
|
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025
- भारत के एथलीट गुलवीर सिंह ने दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता ।
गुलवीर सिंह की स्वर्णिम जीत :
प्रतिद्वंद्वी:
|
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स
- भारतीय पैरा एथलीट महेंद्र गुर्जर ने स्विट्जरलैंड के नॉटविल में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में पुरुषों की एफ42 भाला फेंक श्रेणी में 61.17 मीटर के थ्रो के साथ नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
महेंद्र गुर्जर की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ :
|
ISSF जूनियर विश्व कप 2025
- भारतीय निशानेबाज तेजस्वनी ने जर्मनी के सुहल में आयोजित ISSF जूनियर विश्व कप 2025 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल 11 पदक जीते, जिनमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। चीन ने भी 3 स्वर्ण पदक जीते, लेकिन भारत ने अतिरिक्त कांस्य पदक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ (International Shooting Sport Federation :ISSF) :
स्थापना: 17 जुलाई 1907 | मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी | वर्तमान अध्यक्ष : लुसियानो रोसी |
2024-25 ला लीगा सीजन
- बार्सिलोना ने 2024-25 ला लीगा सीजन के अपने अंतिम मैच में एथलेटिक क्लब को 3-0 से हराया, जिसमें स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने दो गोल किए।
- इस जीत के साथ बार्सिलोना ने सीजन का शानदार समापन किया और लीग तालिका में शीर्ष स्थान भी हासिल किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|