GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 26 May, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई 2025 से अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।
  • इस दौरान वे राज्य को 82,950 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

गुजरात:

  • स्थान: भारत के पश्चिमी तट पर स्थित
  • सीमा: उत्तर में राजस्थान, पूर्व में मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में महाराष्ट्र, पश्चिम में अरब सागर और पाकिस्तान की सीमा (सिंध प्रांत)
  • राजधानी: गांधीनगर
  • सबसे बड़ा शहर: अहमदाबाद
  • स्थापना: 1 मई 1960 (महाराष्ट्र से अलग होकर – महाराष्ट्र दिवस भी इसी दिन मनाया जाता है)
  • राज्य पशु: सिंह (एशियाई शेर)
  • राज्य पक्षी: फ्लेमिंगो (राजहंस)
  • राज्य फूल: गुलमोहर
  • राज्य वृक्ष: वड़ (बरगद)
  • प्रमुख नदियाँ: नर्मदा, साबरमती, माही, तापी
  • प्रमुख झीलें: कांकरिया झील, हामीरसर झील
  • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएँ: गिर पर्वत, विंध्याचल

राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025

  • राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आयोजन 23-24 मई 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
  • इस समिट में 4.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शिखर सम्मेलन में जापान से लेकर यूरोप और आसियान देशों तक 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।
  • यह पहली बार है कि देश के शीर्ष उद्योग जगत के नेताओं के साथ इस पैमाने पर निवेश शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री परिषद की बैठक

  • मुख्यमंत्री परिषद की बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में 25 मई 2025 को किया गया।
  • यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी के अशोका होटल में हुई, जिसमें एनडीए शासित राज्यों के करीब 20 मुख्यमंत्री और 18 उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।

मुख्य बिंदु:

  • सुशासन (गुड गवर्नेंस) के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
  • सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में किए गए अच्छे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) पर प्रस्तुति दी।

पुजारी नियुक्त करने की अनुमति

  • उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार को राज्य के उन मंदिरों में ‘अर्चक’ (पुजारी) नियुक्त करने की अनुमति दी है, जो आगम परंपरा द्वारा शासित नहीं हैं।
  • तमिलनाडु में लगभग 42,500 मंदिर हैं, जिनमें से 10% से भी कम मंदिर आगम परंपरा के अंतर्गत आते हैं।

सर्वोच्च न्यायालय :

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • पहला सर्वोच्च न्यायालय (कलकत्ता सर्वोच्च न्यायालय) 1774 में स्थापित किया गया था।
  • न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या: 34
  • संवैधानिक उपचारों का अधिकार : अनुच्छेद-3
  • इसे संविधान का संरक्षक भी कहा जाता है।
  • अनुच्छेद 131: सर्वोच्च न्यायालय के मूल अधिकार क्षेत्र का विवरण
  • अनुच्छेद 133-136: अपीलीय अधिकार क्षेत्र
  • अनुच्छेद 143: सलाहकार अधिकार क्षेत्र
  • अनुच्छेद 137: निर्णयों की समीक्षा

पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0

  • पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) संस्करण 2.0 को शुरू करने पर दो दिवसीय राष्ट्रीय लेखन कार्यशाला का आयोजन किया।

पंचायती राज संस्था :

  • संवैधानिक दर्जा : 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा(24 अप्रैल 1993 से प्रभावी)
  • संबंधित प्रावधान : संविधान के भाग IX (Part IX) में
  • अनुच्छेद : 243 से 243O तक

महत्वपूर्ण समितियां :

  • बलवंत राय मेहता समिति (1957): त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की सिफारिश की थी।
  • अशोक मेहता समिति (1977): द्विस्तरीय प्रणाली की सिफारिश की थी।
  • एल.एम. सिंघवी समिति (1986): पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देने की सिफारिश की थी।

लॉर्ड रिपन को स्थानीय स्वशासन का जनक माना जाता है

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

2025-26 रबी मार्केटिंग सीजन

  • केंद्र सरकार ने अप्रैल से जून तक चलने वाले 2025-26 रबी मार्केटिंग सीजन के दौरान अब तक 29.7 मिलियन टन (297 लाख टन) से अधिक गेहूं की खरीद की है।
  • यह आंकड़ा 2021-22 सीजन के बाद से अब तक का सबसे अधिक है, और पिछले वर्ष की तुलना में भी इसमें उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • FCI के आंकड़ों के अनुसार, गेहूं खरीद करने वाले सभी पांच प्रमुख राज्यों, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने पिछले साल की तुलना में चालू वर्ष में अधिक गेहूं खरीदा है।
  • आंकड़ों के अनुसार, लगभग 62,346.23 करोड़ रुपए का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भुगतान किया गया है, जिससे 2.27 मिलियन किसानों को लाभ हुआ है।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

TOURISE नामक एक वैश्विक मंच

  • सऊदी अरब ने वैश्विक पर्यटन के भविष्य को आकार देने के लिए TOURISE नामक एक वैश्विक मंच (ग्लोबल प्लेटफॉर्म) लॉन्च किया है।
  • यह पहल सऊदी अरब की "विजन 2030" रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत देश ने 2024 में ही 100 मिलियन पर्यटकों का लक्ष्य हासिल कर लिया है और अब पर्यटन का योगदान GDP का लगभग 5% हो गया है।

सऊदी अरब :

  • पश्चिम एशियाई देश है, जो अरब प्रायद्वीप का सबसे बड़ा देश है
  • राजधानी : रियाद
  • मुद्रा: सऊदी रियाल
  • आधिकारिक भाषा: अरबी
  • धर्म: इस्लाम
  • संसद का नाम: शूरा परिषद(अरबी में “Majlis ash-Shura”)

पर्यावरण समाचार

सबसे उच्च रिज़ॉल्यूशन वाली मौसम पूर्वानुमान प्रणाली

  • पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने 26 मई 2025 पंचायत स्तर तक मौसम की सटीक भविष्यवाणी के लिए उच्च-रिज़ॉल्यूशन (6 किमी) संख्यात्मक वैश्विक मॉडल — भारत पूर्वानुमान प्रणाली (Bharat Forecasting System - BFS) — लॉन्च की है।
  • यह प्रणाली पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) द्वारा विकसित की गई है और इसका उद्घाटन केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया।

भारत मौसम विभाग (IMD) :

 

स्थापना :1875 मुख्यालय: नई दिल्ली

सम्‍मान और पुरस्‍कार

‘पाल्मे डी’ओर’

  • ईरानी निर्देशक जाफ़र पनाही को 2025 के कान्स फ़िल्म महोत्सव में उनकी फिल्म ‘इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट’ के लिए महोत्सव का सर्वोच्च सम्मान ‘पाल्मे डी’ओर’ (Palme d'Or) प्रदान किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन स्थल: कान, फ्रेंच रिवेरा, फ्रांस
  • आयोजन तिथि: 13 मई से 24 मई 2025 तक
  • जूरी अध्यक्ष: जूलिएट बिनोश
  • उद्घाटन फिल्म: Leave One Day (Amélie Bonnin)
  • मानद पाम डी’ओर पुरस्कार विजेता: रॉबर्ट डी नीरो
  • प्रमुख भारतीय प्रतिभागी: आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, शर्मिला टैगोर
  • महोत्सव में विश्वभर की फिल्मों की स्क्रीनिंग और फिल्म उद्योग के पेशेवरों के लिए नेटवर्किंग के अवसर

महत्‍वपूर्ण दिवस

‘ऑपरेशन सफेद सागर’

  • भारत ने ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ (भारतीय वायु सेना का कोड नाम) की शुरुआत आज के ही दिन (26 मई 1999) किया था।
  • यह ऑपरेशन कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य कारगिल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास घुसपैठ कर बैठे पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकियों को बाहर निकालना था।

कारगिल युद्ध से जुड़े प्रमुख ऑपरेशन :

ऑपरेशन का नाम बल / एजेंसी उद्देश्य / विवरण
ऑपरेशन विजय भारतीय थल सेना घुसपैठियों को खदेड़ना और क्षेत्र पुनः प्राप्त करना
ऑपरेशन सफेद सागर भारतीय वायु सेना ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हवाई हमले
ऑपरेशन तलवार भारतीय नौसेना

समुद्री दबाव बनाना और पाकिस्तान की आपूर्ति रोकना

 

Latest Courses