20 May, 2025
GK Update
Sun 25 May, 2025
राष्ट्रीय समाचार
‘मन की बात’ कार्यक्रम का 122वां एपिसोड
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मई 2025 को ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया।
‘मन की बात’ कार्यक्रम :
|
|
भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
- 10वीं नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल मीटिंग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि, भारत-जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब अगले 2.5 से 3 वर्षों में जर्मनी को पीछे छोडकर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
iPhone के आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ : अमेरिका
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से निर्मित iPhone के आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है।
- ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस टैरिफ के बावजूद के बावजूद अमेरिका में मेक इन इंडिया iPhone सस्ते बने रहेंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
प्रतिबंधों को हटाने के लिए कदम : सीरिया
- अमरीका ने सीरिया पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
- यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा युद्धग्रस्त देश सीरिया को उसके पुनर्निर्माण में सहायता देने के वायदे के बाद उठाया गया है।
सीरिया :
|
|
खेल समाचार
मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट 2025
- मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट 2025 बैडमिंटन प्रतियोगिता क्वालालंपुर, मलेशिया में आयोजित हुई। इस टूर्नामेंट में भारत के किदाम्बी श्रीकांत उपविजेता रहे।
- पुरुष सिंगल्स फाइनल में श्रीकांत, चीन के शि फेंग ली से 21-11, 21-9 से हार गए।
सम्बन्धित तथ्य :
टूर्नामेंट | स्थान | विजेता | उपविजेता |
मलेशिया मास्टर्स 2025 | क्वालालंपुर, मलेशिया | शि फेंग (चीन) | किदाम्बी श्रीकांत (भारत) |
एटीपी टूर का 100वां खिताब
- सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपना एटीपी टूर का 100वां खिताब जीता।
- उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि जिनेवा ओपन 2025 के फाइनल में पोलैंड के ह्यूबर्ट हर्काज को हराकर हासिल की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
प्रथम खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025
- प्रथम खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 का आयोजन 19 से 24 मई 2025 तक केंद्रशासित प्रदेश दीव के प्रसिद्ध घोघला बीच पर किया गया।
- इस संस्करण में छह पदक वाले खेल बीच सॉकर, बीच वॉलीबॉल, बीच सेपक टकरा, बीच कबड्डी, पेनकैक सिलाट और ओपन वॉटर स्विमिंग शामिल हैं। दो (गैर-पदक) डेमो गेम- मल्लखंब और रस्साकशी को भी दीव खेलो इंडिया बीच गेम्स में शामिल किया गया है।
मुख्य उपलब्धियां :
प्रमुख विजेता | खेल/श्रेणी | उपलब्धि |
मणिपुर | ओवरऑल चैंपियन | खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 चैंपियन |
छत्तीसगढ़ | मलखंब (पुरुष/महिला) | 12 स्वर्ण, 6 रजत पदक |
गोवा | बीच सॉकर |
राजस्थान को हराया |
प्रथम हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025
- प्रथम हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का आयोजन 18 जून से 27 जून तक चेन्नई में किया जायेगा।
- यह टूर्नामेंट पूर्व खिलाड़ियों के लिए है जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
पुरुष वर्ग में 40 वर्ष और उससे अधिक उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। | महिला वर्ग में उम्र सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। | टूर्नामेंट लीग और नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा। |
जूनियर विश्वकप निशानेबाजी 2025
- जर्मनी के सुहल में आयोजित जूनियर विश्वकप निशानेबाजी 2025 में भारत की सांभवी श्रवण क्षीरसागर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- इसी स्पर्धा में भारत की ओजस्वी ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रैंक अैर सूचकांक
शीर्ष 10 पर्यटन स्थलों की सूची
- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित स्मारकों में वर्ष 2024-25 के लिए जारी शीर्ष 10 पर्यटन स्थलों की सूची में ताजमहल देश और विश्व के पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है और पहले स्थान पर है।
- यह रैंकिंग ASI के महानिदेशक द्वारा देशभर के 3695 संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों की संख्या के आधार पर तैयार की गई है।
देश में स्मारकों की रैंकिंग :
1.ताजमहल, आगरा, उत्तर प्रदेश 2.सूर्य मंदिर, कोणार्क, ओडिशा 3.कुतुब मीनार, दिल्ली 4.लाल किला, दिल्ली 5.आगरा किला, आगरा, उत्तर प्रदेश 6.एलोरा की गुफाएं, छत्रपति संभाजी नगर, महाराष्ट्र |
7. गोलकुंडा का किला, हैदराबाद, तेलंगाना 8. अगौड़ा, गोवा (संभवतः अगुड़ा फोर्ट या अगौड़ा जेल का जिक्र है) 9. चार मीनार, हैदराबाद, तेलंगाना 10. उदयगिरि और खांडागिरि पहाड़ियों पर प्राचीन अवशेष, भुवनेश्वर, ओडिशा |
मॉनिटर एक्शन ऑन आर्म्ड वायलेंस (AOAV) की रिपोर्ट
- ब्रिटेन स्थित मॉनिटर एक्शन ऑन आर्म्ड वायलेंस (AOAV) की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में पाकिस्तान विस्फोटक हथियारों से आम नागरिकों की मौत के मामलों में दुनिया में सातवें स्थान पर रहा।
- रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में पाकिस्तान में 790 नागरिक हताहत हुए, जिनमें 210 की मौत हुई और 580 घायल हुए। यह आंकड़ा 248 घटनाओं पर आधारित है, जो 2014 के बाद सबसे अधिक है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
DIAL की वर्ष 2024 की स्थिरता रिपोर्ट
- दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत का सबसे व्यस्त और सबसे हरा भरा हवाई अड्डा बन गया है।
- दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) द्वारा जारी की गई वर्ष 2024 की स्थिरता रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डा एशिया का एकमात्र ऐसा एयरपोर्ट बन गया है जिसे कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) की ओर से उच्चतम स्तर लेवल 5 की मान्यता मिली है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
प्रमुख नियुक्तियां
शुभमन गिल
- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया।
क्रिकेट :
|
|
कला और संस्कृति
शिरुई लिली महोत्सव 2025
- राज्य स्तरीय शिरुई लिली महोत्सव 2025 का पांचवां संस्करण, जो 20 मई 2025 को शुरू हुआ था और 24 मई 2025 मणिपुर के उखरुल जिले के बक्शी ग्राउंड में संपन्न हुआ।
- यह महोत्सव मणिपुर के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य दुर्लभ और संकटग्रस्त शिरुई लिली (Lilium mackliniae) पौधे के संरक्षण और उसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व थायराइड दिवस
- थायराइड ग्रंथि और उससे जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, समय पर निदान और उचित उपचार के महत्व को समझाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है।
- विश्व थायराइड दिवस की शुरुआत 2007 में थायराइड फेडरेशन इंटरनेशनल (TFI) द्वारा की गई थी। यह दिन यूरोपीय थायराइड एसोसिएशन (ETA) की स्थापना के उपलक्ष्य में चुना गया था, जो 25 मई 1965 को स्थापित हुई थी।
वर्ष 2025 के लिए थीम : "थायरॉइड रोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)" थायरॉइड :
प्रमुख समस्याएँ:
|
विश्व फुटबॉल दिवस
- फुटबॉल के वैश्विक महत्व और इसकी सामाजिक, सांस्कृतिक, और आर्थिक भूमिका को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस मनाया जाता है।
- इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 मई 2024 को सर्वसम्मति से घोषित किया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|