GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 24 May, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक : नीति आयोग

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक का आयोजन 24 मई 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया।
  • बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल या प्रशासक भाग लिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

बैठक का मुख्य विषय : "विकसित राज्य के लिए विकसित भारत @2047"

नीति आयोग:

  • स्थापना : 1 जनवरी 2015
  • पूरा नाम : National Institution for Transforming India (NITI Aayog)/राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान
  • पूर्व संस्था: योजना आयोग (Planning Commission)
  • उद्देश्य: सहकारी संघवाद के सिद्धांत पर आधारित भारत के विकास हेतु नीति निर्माण में राज्यों की भागीदारी सुनिश्चित करना
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • अध्यक्ष : प्रधानमंत्री

तंबाकू मुक्त भारत

  • भारत सरकार ने देशभर के शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए एक व्यापक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है।
  • इस पहल का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से बचाना है, जो उनके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) 

  • प्रारंभ: वर्ष 2007-08
  • कार्यांवयन संस्था: भारत सरकार का स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW)
  • सहयोगी संस्थाएँ: WHO, ICMR, Tata Memorial Centre, राज्य सरकारें, और अन्य राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाएँ

वेधशाला टॉवर्स का शिलान्यास

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा में न्यू जुआरी ब्रिज (New Zuari Bridge) पर प्रतिष्ठित वेधशाला टॉवर्स (Observatory Towers) का शिलान्यास किया।
  • ये दोनों टॉवर डिजाइन में पेरिस के एफिल टॉवर से प्रेरित होंगे और प्रत्येक की ऊंचाई 125 मीटर होगी।

28वीं समन्वय समिति की बैठक

  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों पर अस्पृश्यता और अत्याचार के अपराधों को रोकने के तरीके और साधन तैयार करने के लिए 28वीं समन्वय समिति की बैठक का आयोजन नई दिल्‍ली में किया।

राज्‍य विशेष

उत्तर प्रदेश का निर्यात

  • उत्तर प्रदेश का निर्यात आठ वर्षों में दोगुने से अधिक बढ़कर 2023-24 में ₹1.70 लाख करोड़ पहुंच गया है, जो 2017-18 में ₹88,967 करोड़ था।
  • प्रदेश के उत्पाद 100 से अधिक देशों में निर्यात किए गए, जिससे यूपी शीर्ष निर्यातक राज्यों में शामिल हुआ है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रदेश के प्रमुख निर्यात उत्पादों में सबसे ज्यादा बढ़त इलेक्ट्रिकल मशीनरी और उससे जुड़े उपकरणों की रही।
  • वर्ष 2017-18 में इनका निर्यात 4,056.38 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में 38,756.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड

  • महाराष्ट्र सरकार ने कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) के भारतीय रेलवे में विलय को मंजूरी दे दी है।
  • इस विलय को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आधिकारिक रूप से समर्थन दिया है, जिसके बाद कोंकण रेलवे अब भारतीय रेलवे का हिस्सा बन जाएगा।
कोंकण रेलवे की स्थापना 1990 में हुई थी और यह महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और केंद्र सरकार का संयुक्त उपक्रम है।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

"आतंकवाद का वैश्विक केंद्र"

  • भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान को "आतंकवाद का वैश्विक केंद्र" करार देते हुए उस पर सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने का आरोप लगाया।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council - UNSC) :
  • संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है, जो अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है
  • कुल सदस्‍य : 15(5 स्थायी सदस्य और 10 गैर-स्थायी सदस्य)
  • गैर-स्थायी सदस्यों को महासभा के द्वारा दो वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना जाता है
  • स्थायी सदस्यों के पास वीटो शक्ति होती है, जिसका अर्थ है कि वे परिषद के किसी भी प्रस्ताव को रोक सकते हैं
  • स्थायी सदस्य: चीन, फ्रांस, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, और यूनाइटेड किंगडम
  • स्थापना : 1945
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका

डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन के खिलाफ : मुकदमा

  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन के खिलाफ दूसरी बार मुकदमा दायर किया है।
  • यह मुकदमा ट्रम्प प्रशासन द्वारा हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के नामांकन (एडमिशन) पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के खिलाफ बोस्टन की संघीय अदालत में दायर किया गया।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय :

  • स्थापना : 1636
  • स्थान: कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
  • संस्थापक: मैसाचुसेट्स कॉलोनी की जनरल कोर्ट
  • यह अमेरिका का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।

आतंकवाद के विरुद्ध भारत की कार्रवाई को जर्मनी का समर्थन

  • भारत की आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई और आत्मरक्षा के अधिकार को लेकर जर्मनी ने भारत का स्पष्ट और मजबूत समर्थन किया है।
  • 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, जिसमें निर्दोष पर्यटकों की हत्या हुई थी, भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई (ऑपरेशन सिंदूर) को जर्मनी ने पूरी तरह उचित ठहराया।

जर्मनी :

  • आधिकारिक नाम: फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी
  • स्थानीय नाम: डॉइचलैंड
  • राजधानी: बर्लिन
  • प्रमुख शहर: म्यूनिख, हैम्बर्ग, फ्रैंकफर्ट, कोलोन
  • मुद्रा: यूरो (€)
  • प्रमुख नदियाँ : राइन, डेन्यूब और एल्बे
  • 1871 में आधुनिक जर्मनी का एकीकरण हुआ

कैदियों की अदला-बदली : रूस-यूक्रेन

  • रूस और यूक्रेन ने युद्ध के दौरान अब तक की सबसे बड़ी कैदियों की अदला-बदली की है।
  • दोनों देशों ने 390-390 कैदियों को एक-दूसरे को सौंपा है, जिसमें सैनिकों के साथ-साथ आम नागरिक भी शामिल हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य:

रूस :

  • राजधानी: मॉस्को
  • मुद्रा: रूसी रूबल

यूक्रेन :

  • राजधानी: कीव
  • मुद्रा: ह्रीव्निया

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री

  • ऑस्ट्रेलियन लेबर पार्टी के नेता रिचर्ड मार्लेस को एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया ।

ऑस्ट्रेलियन :

  • आधिकारिक नाम: कॉमनवेल्थ ऑफ ऑस्ट्रेलिया
  • राजधानी: कैनबरा
  • मुद्रा: ऑस्ट्रेलियन डॉलर (AUD)
  • प्रमुख शहर: सिडनी, मेलबर्न, ब्रिसबेन, पर्थ, एडिलेड
  • महाद्वीप: ऑस्ट्रेलिया (यह एकमात्र देश है जो पूरे महाद्वीप में फैला है)

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

RBI ने अधिशेष राशि को हस्‍तांरित करने की मंजूरी दी

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र सरकार को अधिशेष (सरप्लस/डिविडेंड) के रूप में 2,68,590.07 करोड़ रुपये हस्तांरित करने की मंजूरी दी है।
  • यह अब तक का सबसे बड़ा सरप्लस ट्रांसफर है, जो पिछले वर्ष (2023-24) के 2.1 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 27.4% अधिक है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :

  • स्थापना: 1 अप्रैल 1935
  • स्थापना स्थान: कोलकाता (अब मुंबई में मुख्यालय)
  • राष्ट्रीयकरण: 1 जनवरी 1949 को हुआ
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

विंग्स इंडिया 2026

  • केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू के नेतृत्व में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के सहयोग से नई दिल्ली में एशिया के सबसे बड़े नागरिक उड्डयन कार्यक्रम विंग्स इंडिया 2026 के एक पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

विंग्स इंडिया 2026 एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन आयोजन है, जो 28-31 जनवरी 2026 को हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर आयोजित होगा।

भारत की आर्थिक वृद्धि दर : CareEdge Ratings

  • क्रेडिट रेटिंग एजेंसी CareEdge Ratings की नई रिपोर्ट ‘The Economic Meter and GDP Preview for Q4FY25’ के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4) में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.8% रहने का अनुमान है।
  • इसके साथ ही पूरे वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) के लिए देश की औसत GDP ग्रोथ 6.3% बने रहने की संभावना है।

रेटिंग एजेंसी ICRA की रिपोर्ट : भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या पर

  • रेटिंग एजेंसी ICRA की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 (अप्रैल 2024–मार्च 2025) में भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या लगभग 16.54 करोड़ (1,653.8 लाख) रही, जो सालाना आधार पर 7.6% की वृद्धि दर्शाती है।
  • यह आंकड़ा कोविड-पूर्व स्तर (वित्त वर्ष 2020) के लगभग 14.15 करोड़ (1,415.6 लाख) यात्रियों से 16.8% अधिक है। यह वृद्धि ICRA के अनुमान (7-10% वार्षिक वृद्धि) के अनुरूप रही है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

इंफ्रारेड कॉन्टैक्ट लेंस विकसित

  • चीन के यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने एक क्रांतिकारी इंफ्रारेड कॉन्टैक्ट लेंस विकसित किया है, जो उपयोगकर्ताओं को अंधेरे में और यहां तक कि बंद आंखों से भी देखने में सक्षम बनाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इन लेंसों में नैनोपार्टिकल्स को फ्लेक्सिबल पॉलिमर में एकीकृत किया गया है, जिससे यह इंफ्रारेड प्रकाश को दृश्य प्रकाश में परिवर्तित कर सकता है।
  • यह तकनीक रंग-अंधता से पीड़ित लोगों की दृष्टि सुधारने में भी सहायक हो सकती है।

TAMEST का अध्यक्ष नियुक्त : प्रोफेसर गणेश ठाकुर

  • भारतीय मूल के प्रोफेसर गणेश ठाकुर को टेक्सास एकेडमी ऑफ मेडिसिन, इंजीनियरिंग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी (TAMEST) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले वे ह्यूस्टन विश्वविद्यालय (University of Houston) के पहले संकाय सदस्य भी बन गए हैं।

पर्यावरण समाचार

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून

  • दक्षिण-पश्चिम मॉनसून वर्ष 2025 में केरल में अपनी सामान्य तिथि (1 जून) से आठ दिन पहले, यानी 24 मई 2025 को पहुंच गया।
  • यह पिछले 16 वर्षों में (2009 के बाद पहली बार) सबसे जल्दी मॉनसून आगमन है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत 1 जून को केरल से होती है। मानसून भारत के चार महीनों (जून–सितंबर) में लगभग 75% वार्षिक वर्षा देता है। मानसून की भविष्यवाणी और निगरानी भारतीय मौसम विभाग (IMD) करता है।

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता दिवस

  • सिज़ोफ्रेनिया जैसी गंभीर मानसिक बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने, इससे जुड़े मिथकों और सामाजिक कलंक को दूर करने तथा पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति व समर्थन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 24 मई को विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • दिवस की शुरुआत 1983 में सिज़ोफ्रेनिया और संबद्ध विकारों के लिए विश्व फैलोशिप (WFSAD) द्वारा की गई थी।
  • सिज़ोफ्रेनिया क्या है: यह एक गंभीर मानसिक विकार है, जिसमें व्यक्ति की सोच, भावनाएँ और व्यवहार प्रभावित होते हैं। आमतौर पर यह बीमारी युवावस्था से वयस्कता के बीच (16-45 वर्ष) में प्रकट होती है।

राष्ट्रमंडल दिवस

  • प्रतिवर्ष 24 मई को राष्ट्रमंडल दिवस (Commonwealth Day) मनाया जाता है। यह दिन उन सभी देशों द्वारा मनाया जाता है जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य के शासन में थे।
  • राष्ट्रमंडल दिवस रानी विक्टोरिया की जन्मतिथि (24 मई 1819) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसे पहले एम्पायर डे के नाम से जाना जाता था, जिसका पहला आयोजन 24 मई 1902 को हुआ था।
वर्ष 2025 के लिए थीम : थीम: “टुगेदर वी थ्राइव”

 

Latest Courses