20 May, 2025
GK Update
Wed 21 May, 2025
राष्ट्रीय समाचार
अमृत भारत स्टेशन योजना
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 103 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का उद्घाटन 22 मई 2025 को करेंगे।
- केन्द्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी स्थित माहे रेलवे स्टेशन को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
अमृत भारत स्टेशन योजना :
|
गैर-स्वीकृत रसायनों के अवैध उपयोग को रोकने के लिए जांच
- भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से फलों को पकाने में गैर-स्वीकृत रसायनों के अवैध उपयोग को रोकने के लिए जांच बढ़ाने और विशेष कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
- फलों की पैदावार और पकाने में कुछ गैर-स्वीकृत रसायनों (जैसे एथिलीन, मिथाइल ब्रोमाइड आदि) का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) :
|
|
तीन नई बहु-राज्यीय सहकारी समितियों की स्थापना की घोषणा की गई
- केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 20 मई 2025 को तीन नई बहु-राज्यीय सहकारी समितियों की स्थापना की घोषणा की गई।
सम्बन्धित तथ्य :
तीन नई बहु-राज्यीय समितियों के कार्यक्षेत्र :
संविधान में सहकारिता:
|
|
जजों की नियुक्ति पर फैसला
- सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों में जजों की नियुक्ति पर अहम फैसला सुनाया है, जिसमें सिविल जज जूनियर डिवीजन की परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों के लिए कम से कम 3 साल की लीगल प्रैक्टिस (वकालत) अनिवार्य कर दी गई है।
सर्वोच्च न्यायालय :
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा कवच कार्यक्रम की घोषणा
- अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने अपने देश के लिए 175 अरब डॉलर लागत के गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा कवच कार्यक्रम की घोषणा की है।
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) :
|
प्रमुख स्थल:
|
राज्य विशेष समाचार
प्रथम पूर्ण साक्षर राज्य : मिजोरम
- भारत का प्रथम पूर्ण साक्षर राज्य बनकर मिजोरम ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि न्यू इंडिया साक्षरता कार्यक्रम के कार्यान्वयन के बाद मिली है, जिसके तहत 292 समर्पित स्वयंसेवी शिक्षकों की मदद से तीन हजार 26 निरक्षरों की पहचान की गई और उन्हें शिक्षित किया गया।
- मिजोरम की साक्षरता दर अब 98.2% तक पहुंच गई है, जो केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा परिभाषित 95% की सीमा से कहीं अधिक है।
मिज़ोरम :
|
नोट :- मिजोरम की साक्षरता दर 2011 में 91.33% थी, जो देश में तीसरे स्थान पर थी |
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
CCI का 16वां वार्षिक दिवस समारोह
- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India : CCI) का 16वां वार्षिक दिवस समारोह 20 मई 2025 को नई दिल्ली के भारत मण्डपम में आयोजित किया गया।
- इस समारोह को केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने संबोधित किया।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) :
|
संरचना :
|
भारती एयरटेल और गूगल के बीच समझौता
- भारती एयरटेल और गूगल ने ग्राहकों को ‘गूगल वन क्लाउड स्टोरेज सब्सक्रिप्शन सर्विस’ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साझेदारी की है।
- इस साझेदारी के तहत एयरटेल के पोस्टपेड और वाई-फाई ग्राहकों को गूगल वन की क्लाउड स्टोरेज सेवा 6 महीने तक मुफ्त में प्रदान की जाएगी।
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) :
|
गूगल :
|
कार्गो जहाजों के पारगमन शुल्क पर 15% की छूट
- स्वेज नहर प्राधिकरण (SCA) ने लाल सागर में व्यापार बढ़ाने के प्रयास के तहत 15 मई 2025 से 1,30,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले कार्गो जहाजों के पारगमन शुल्क पर 15% की छूट देने की घोषणा की है।
लाल सागर (Red Sea) :
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
अल्जाइमर और पार्किंसन के इलाज के लिए संभावित दवाओं की खोज
- भारतीय वैज्ञानिकों ने न्यूरोडीजेनेरेटिव विकारों जैसे अल्जाइमर और पार्किंसन के इलाज के लिए संभावित दवाएं खोजी हैं।
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत काम करने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IASST) की टीम ने पेप्टिडोमिमेटिक्स नामक विशेष प्रकार की दवाओं का विकास किया है, जो मस्तिष्क की इन गंभीर बीमारियों में प्रभावी हो सकती हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
विश्व अल्ज़ाइमर दिवस: 21 सितंबर |
चर्चित चेहरा
राजीव गांधी
- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष 21 मई को मनाई जाती है। वर्ष 2025 में उनकी 34वीं पुण्यतिथि है।
- राजीव गांधी का निधन 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) के आत्मघाती हमले में हुआ था।
राजीव गांधी :
|
परिवार:
|
तपन कुमार डेका
- केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है।
- उनका यह दूसरा सेवा विस्तार है, जो 30 जून 2025 से प्रभावी होकर जून 2026 तक रहेगा। यह निर्णय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा लिया गया है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB):
|
|
डॉ. एमआर श्रीनिवासन
- परमाणु वैज्ञानिक और भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गज डॉ. एमआर श्रीनिवासन का 20 मई 2025 को तमिलनाडु के उधगमंडलम में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
- वे भारत के पहले अनुसंधान परमाणु रिएक्टर अप्सरा के निर्माण में डॉ. होमी भाभा के साथ शामिल थे और देश को परमाणु ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई।
सम्बन्धित तथ्य :
|
गीता सामोता
- गीता सामोता केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की पहली महिला अधिकारी बनी हैं जिन्होंने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।
माउंट एवरेस्ट :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस
- प्रतिवर्ष 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।
- यह दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के रूप में समर्पित है, जिनकी 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी।