20 May, 2025
GK Update
Sun 18 May, 2025
राष्ट्रीय समाचार
MSDE और मेटा के बीच समझौता
- कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) ने रोजगार, ट्रेनिंग, कोर्स और नजदीकी स्किल सेंटर्स से जुड़ी जानकारी लोगों को व्हाट्सऐप पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेटा के साथ साझेदारी की है।
मेटा (Meta Platforms Inc.) :
प्रमुख उत्पाद और सेवाएं :
|
|
हथियार प्रणाली परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
- चेन्नई (तमिलनाडु) में स्वचालित ऑटोमोटिव और हथियार प्रणाली परीक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया।
- यह केंद्र रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (CVRDE) में स्थापित किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
यह केंद्र आधुनिक हथियार प्रणालियों और सैन्य वाहनों के परीक्षण एवं मूल्यांकन के लिए अत्याधुनिक सुविधाएँ प्रदान करेगा, जिससे स्वदेशी रक्षा उत्पादन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा |
खेल समाचार
इटेलियन ओपन 2025
- इटेलियन ओपन 2025 रोम, इटली के Foro Italico में 6 से 18 मई 2025 तक आयोजित हुआ।
- यह टूर्नामेंट क्ले कोर्ट पर खेला जाता है और ATP 1000 तथा WTA 1000 श्रेणी का प्रमुख आयोजन है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
बांग्लादेश के विभिन्न उत्पादों पर प्रतिबंध
- भारत सरकार ने बांग्लादेश से रेडीमेड गारमेंट्स (RMG), प्रोसेस्ड फूड, फल/फल-स्वाद युक्त और कार्बोनेटेड पेय, कपास वेस्ट, प्लास्टिक और पीवीसी उत्पाद, लकड़ी के फर्नीचर आदि के भूमि मार्ग से आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया।
बांग्लादेश :
|
|
भारतीय परिधान निर्यात में वृद्धि
- अप्रैल 2025 में भारतीय परिधान निर्यात में अमेरिकी बाजार की मजबूत मांग के चलते साल-दर-साल आधार पर 7.45% की वृद्धि हुई है।
- वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल में भारत से वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात 12.7 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 73.80 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 65.48 अरब डॉलर था।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
PSLV-C61/EOS-09 मिशन : ISRO
- ISRO का पीएसएलवी-सी61/ईओएस-09 (PSLV-C61/EOS-09) मिशन 18 मई 2025 को असफल रहा।
- इस मिशन की असफलता का मुख्य कारण रॉकेट के तीसरे चरण (PS3) में आई तकनीकी खराबी थी।
उपग्रह की पहचान :
तकनीकी विशेषताएँ :
|
संस्करण और अवधि :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) : स्थापना :अगस्त 1969, मुख्यालय बेंगलुरु, वर्तमान अध्यक्ष : वी. नारायणन |
KSO की 125वीं वर्षगांठ
- भारतीय डाक विभाग ने कोडईकनाल सौर वेधशाला (Kodaikanal Solar Observatory - KSO) की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया।
कोडईकनाल सौर वेधशाला :
|
|
चर्चित चेहरा
मिस एस्टोनिया एलीज़ रैंडमा
- मिस एस्टोनिया एलीज़ रैंडमा ने 72वें मिस वर्ल्ड स्पोर्ट्स चैलेंज में स्वर्ण पदक जीता ।
- यह प्रतियोगिता हैदराबाद के गाचीबावली स्टेडियम में आयोजित की गई थी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सलाहुद्दीन अहमद
- बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता सलाहुद्दीन अहमद ने एक विदेशी नागरिक को देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार नियुक्त करने पर अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार प्रोफेसर यूनुस की कड़ी आलोचना की है।
यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने 9 अप्रैल को खलिलुर रहमान को बांग्लादेश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार नियुक्त किया था। |
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
- उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके रोकथाम, पहचान और नियंत्रण के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
रक्तचाप:
|
विश्व एड्स वैक्सीन दिवस
- एचआईवी (HIV) और एड्स के खिलाफ प्रभावी वैक्सीन के विकास के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 18 मई को विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया जाता है।
- इस दिवस की शुरुआत 18 मई 1998 को हुई, जो कि 18 मई 1997 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा मोर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में दिए गए भाषण की पहली वर्षगांठ थी।
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
- संग्रहालयों की सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day) मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|