GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 17 May, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

मल्टी एजेंसी सेंटर का उदघाटन

  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में नए मल्टी एजेंसी सेंटर (MAC) का उदघाटन किया।
  • यह नया MAC इंटेलिजेंस ब्यूरो परिसर में स्थापित किया गया है और इसका उद्देश्य आतंकवाद, उग्रवाद, संगठित अपराध और साइबर हमलों जैसी राष्ट्रीय सुरक्षा की गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न खुफिया, सुरक्षा, कानून प्रवर्तन और जांच एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

"एक देश एक धड़कन" अभियान

  • "एक देश एक धड़कन" (One Nation One Beat) अभियान का शुभारंभ मई 2025 में किया गया है।
  • इस अभियान का उद्देश्य पूरे भारत में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर कार्डियक इमरजेंसी (दिल का दौरा आदि) की पहचान तथा प्राथमिक उपचार के महत्व को उजागर करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शुभारंभ: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा नई दिल्ली में
  • सहयोगी संस्थाएँ: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR), स्वास्थ्य मंत्रालय, और कई गैर-सरकारी संगठन

राज्‍य विशेष

"गयाजी"

  • बिहार सरकार ने गया जिले का नाम बदलकर "गया जी" किया।
  • यह निर्णय स्थानीय धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को सम्मान देने और गया की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता को मान्यता देने के उद्देश्य से लिया गया है।

बिहार:

  • राजधानी: पटना
  • स्थापना: 22 मार्च 1912 (बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होकर)
  • राजकीय भाषा: हिंदी
  • ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व:
  • बिहार प्राचीन मगध राज्य का हिस्सा रहा है
  • बौद्ध और जैन धर्म की उत्पत्ति यहीं से मानी जाती है
  • नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविख्यात प्राचीन विश्वविद्यालय यहीं स्थित थे
  • बोधगया में भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ
  • महात्मा गांधी ने भारत में पहला सत्याग्रह आंदोलन चंपारण (1917) से शुरू किया

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

IIFT का दुबई में अपना प्रथम विदेशी परिसर

  • भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) ने दुबई में अपना प्रथम विदेशी परिसर स्थापित करने की घोषणा की।
  • यह परिसर संयुक्त अरब अमीरात के दुबई की एक्सपो सिटी में इंडिया पैवेलियन में स्थित है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारतीय शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण और वैश्विक स्तर पर विचार नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
  • यह परिसर न केवल भारतीय प्रवासियों और वैश्विक छात्रों की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि खाड़ी क्षेत्र में भारत की शैक्षिक उपस्थिति को भी मजबूत करेगा।

पोलियो का प्रकोप घोषित

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मई 2025 में पापुआ न्यू गिनी में पोलियो का प्रकोप घोषित किया ।
  • यह घोषणा दो बच्चों में पोलियो वायरस की पुष्टि के बाद की गई, जिनमें संक्रमण की पहचान रूटीन स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी।

पोलियो रोग (Polio Disease):

  • पोलियो एक वायरल बीमारी है जो पोलियोवायरस से होती है।
  • यह मुख्यतः 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है।
  • यह तंत्रिका तंत्र पर असर डालती है और पक्षाघात (लकवा) का कारण बन सकती है।
  • वायरस मल-मौखिक मार्ग, दूषित पानी/भोजन या संक्रमित व्यक्ति से फैलता है।
  • यह वायरस आंतों में पनपता है।
  • पहला इंजेक्टेबल टीका 1952 में जोनास साल्क ने बनाया।
  • मौखिक पोलियो वैक्सीन (OPV) का विकास अल्बर्ट सबिन ने किया, जिसमें कमजोर जीवित वायरस होता है।

खेल समाचार

दोहा डायमंड लीग 2025

  • भारत के नीरज चोपड़ा ने 2025 दोहा डायमंड लीग की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 90.23 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया।
  • यह नीरज चोपड़ा का करियर का सर्वश्रेष्ठ और भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है, साथ ही वे 90 मीटर की दूरी पार करने वाले पहले भारतीय बने।

भाला फेंक (Javelin Throw) :

  • खेल का प्रकार: एथलेटिक्स

भाले की संरचना:

  • पुरुषों के लिए लंबाई लगभग 2.6 से 2.7 मीटर होती है।
  • महिलाओं के लिए लंबाई लगभग 2.2 से 2.3 मीटर होती है।
  • पुरुषों के लिए वजन 800 ग्राम होता है।
  • महिलाओं के लिए वजन 600 ग्राम होता है।
  • नीरज चोपड़ा — टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत के पहले भाला फेंक में स्वर्ण पदक विजेता।

सुपरबेट शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट

  • भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने रोमानिया के बुखारेस्ट में आयोजित सुपरबेट शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट में जीत हासिल की।
  • उन्होंने अलीरेजा फिरौजा (इरान) और मैक्सिम वचियेर लाग्रेव (फ्रांस) के साथ टाईब्रेक के बाद यह खिताब अपने नाम किया।

शतरंज के खेल का नियामक निकाय : अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) :

स्थापित : 1924 में पेरिस, फ्रांस मुख्यालय : लुसाने, स्विट्ज़रलैंड

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

आधार प्रमाणीकरण का ऐतिहासिक आंकड़ा

  • आधार प्रमाणीकरण ने अप्रैल 2025 के अंत तक 150 अरब (15,011 करोड़) लेनदेन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया।
  • e-KYC सेवा में भी रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज हुई है-अप्रैल 2025 में 37.3 करोड़ e-KYC लेनदेन हुए, जो पिछले साल अप्रैल की तुलना में 39.7% ज्यादा है। अब तक कुल e-KYC लेनदेन 2,393 करोड़ से अधिक हो चुका है।

आधार :

  • 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है
  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है
  • वैधानिक प्राधिकरण के रूप में : यूआईडीएआई आधार अधिनियम, 2016 के तहत
  • UIDAI गठन: जनवरी 2009 (इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के तहत)

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

  • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9 मई 2025 को समाप्त हुए सप्ताह में 4.5 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ कुल 690.62 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
  • यह वृद्धि विदेशी निवेश, निर्यात राजस्व और अन्य आर्थिक गतिविधियों के कारण हुई है, जो देश की आर्थिक मजबूती और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्थिति को दर्शाती है।

विदेशी मुद्रा भंडार :

  • आशय : किसी केंद्रीय बैंक द्वारा विदेशी मुद्राओं में आरक्षित रखी गई परिसंपत्तियों से
  • शामिल : बैंक नोट, जमाएँ, बॉण्ड, ट्रेज़री बिल तथा अन्य सरकारी प्रतिभूतियाँ
  • भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल : विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ (FCA), स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (SDR), IMF के पास आरक्षित स्थिति

APY में महिलाओं की भागीदारी

  • अटल पेंशन योजना के 7.65 करोड़ सब्सक्राइबर्स में से 48 फीसदी महिलाएं हैं।
  • समाज कल्याण विभाग के अनुसार, अटल पेंशन योजना (APY) में "अप्रैल 2025 तक APY से 7.65 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं, जिससे कुल 45,974.67 करोड़ रुपए की राशि एकत्रित हुई है।

अटल पेंशन योजना (APY) :

  • शुरुआत वर्ष: 2015
  • लॉन्च किया गया: वित्त मंत्रालय द्वारा
  • शुभारंभ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
  • इस योजना के तहत, ग्राहक को 60 वर्ष की आयु से उसके अंशदान के आधार पर, प्रति माह 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक की न्यूनतम गारंटीकृत पेंशन मिलेगी।
  • पात्रता: 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक
  • बचत बैंक खाता/डाकघर बचत बैंक खाता होना चाहिए
  • प्रशासित: पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA)

दो प्रमुख बैंकों पर मौद्रिक जुर्माना

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामक मानदंडों के उल्लंघन के लिए दो प्रमुख बैंकों-ड्यूश बैंक एजी और यस बैंक लिमिटेड-पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है।
  • ड्यूश बैंक एजी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि उसने बड़े कर्जदारों की जानकारी समय पर केंद्रीय डेटाबेस (CRILC) में नहीं दी थी।
  • वहीं, यस बैंक लिमिटेड पर 29.60 लाख रुपये का जुर्माना वित्त वर्ष 2023-24 के वार्षिक वित्तीय विवरण में ग्राहकों की शिकायतों के बारे में सही और पूरी जानकारी का खुलासा न करने के कारण लगाया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :

  • स्थापना: 1 अप्रैल 1935
  • स्थापना स्थान: कोलकाता (अब मुंबई में मुख्यालय)
  • राष्ट्रीयकरण: 1 जनवरी 1949 को हुआ
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

रिर्पोट एवं सूचकांक

CPGRAMS की 33वीं मासिक रिपोर्ट

  • प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने अप्रैल, 2025 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) की 33वीं मासिक रिपोर्ट जारी की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अप्रैल 2025 में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कुल 73,901 लोक शिकायत मामले प्राप्त हुए।
  • इसी अवधि में 57,021 शिकायतों का निवारण किया गया।
  • अप्रैल 2025 में CPGRAMS पोर्टल पर 62,227 नए उपयोगकर्ता पंजीकृत हुए।

पुरस्‍कार और सम्‍मान

58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 16 मई, 2025 नई दिल्ली के विज्ञान भवन में संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • उनके साथ-साथ प्रसिद्ध उर्दू कवि और गीतकार गुलज़ार को भी 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया था, लेकिन वे स्वास्थ्य कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह पुरस्कार दूसरी बार संस्कृत के लिये तथा पाँचवीं बार उर्दू के लिये दिया गया

ज्ञानपीठ पुरस्कार :

  • भारत का सबसे पुराना और सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है
  • "साहित्य के प्रति उत्कृष्ट योगदान" के लिये प्रतिवर्ष दिया जाता है
  • यह पुरस्कार वर्ष 1961 में स्थापित एवं पहली बार वर्ष 1965 में प्रदान किया गया था।

चर्चित चेहरा

करीम खान

  • अंतरराष्‍ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के मुख्य अभियोजक करीम खान ने अपने खिलाफ दुष्‍कर्म आरोपों की जांच को देखते हुए अपने पद से इस्‍तीफा दिया।
  • खान पर एक महिला सहायक के साथ दुष्‍कर्म और छोड़छाड़ करने का आरोप है।

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) :

स्थापना वर्ष: जुलाई 2002 मुख्यालय: हेग, नीदरलैंड संधि आधार: रोम संविधि

 

Latest Courses